Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का श+व बरामद, ह+त्या की आंशका

जालंधर, ENS: विधिपुर हाईवे में व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की आंशका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति पर पत्थर से हमला करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवाया जा रहा है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

डीएसपी-D लखबीर सिंह ने कहा कि, फिलहाल मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। शव मिलने की सूचना सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम में किसी राहगीर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद एका एक कर टीमें जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास और हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जा रही है, जिससे पता चल सके कि उक्त वारदात के पीछे किनका हाथ है। थाना मकसूदा की पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *