पंजाबः कांग्रेस का रोड शो, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो 

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद रैलियां शहर में शुरू हो गई। इसी के चलते आज प्रदेश कांग्रेस प्रधान और लोक सभा उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए समराला चौक से रोड शो निकाला जा रहा है। इस रोड शो में भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए है। वहीं कांग्रेस के रोड शो को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गई है। दरअसल, इस रोड शो के लेकर भारी जाम लग गया है, आने जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा हैकि रोड शो के बाद आज शाम सवा 5 बजे जगराओं में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित होगी।

बता दें जिला स्तर पर कांग्रेस में कलह के बाद पार्टी हाईकमान ने यहां राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू माने जा रहे थे। राजा वडिंग के लुधियाना से प्रत्याशी घोषित होते ही पंजाब की सबसे चर्चित सीट लुधियाना बन गया है। क्योंकि लुधियाना में बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू काफी स्ट्रॉग माने जा रहे थे। इसी के चलते लुधियाना सीट पर कांग्रेस काफी जोर लगा रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लुधियाना सीट हारना नहीं चाहती।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *