बठिंडा : प्रताप नगर में स्थित एक मोबाइल शॉप पर नकदी चुराने वाले दो चोरो को लोगो द्वारा रंगे हाथ पकड़ कर धुनाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की उक्त चोरों द्वारा अनाज मंडी में मोबाइल चुराया गया था। चोरो को पकड़ते ही लोगो ने पहले उनकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Blog
-
कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो
चंडीगढ़: नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बवाल मच गया। AAP से गठबंधन के बाद मेयर पद से कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी नामांकन वापस लेने निगम ऑफिस पहुंचे। इसका पता चलते ही उनके पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे जसवीर बंटी को किडनैप किया है। उन्हें रोपड़ के होटल में रखा गया है। घर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने निगम ऑफिस के बाहर से ही SSP कंवरदीप कौर को फोन कर दिया। जिसके बाद SSP पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई।
वहीं हंगामे का पता चलते ही चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें नगर निगम के गेट पर ही रोक दिया। भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा।
पुलिस ने बिगते माहौल के देखते हुए पार्षद बंटी को कांग्रेस के साथ रोपड़ भेजने की जगह उनके घर भेजना ही मुनासिब समझा। जिसके बाद पुलिस सिक्योरिटी में बंटी को घर छोड़ा गया। वहीं मेयर इलेक्शन की वोटिंग से 2 दिन पहले निगम के सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सोढ़ी मेडिकल लीव पर चले गए हैं। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने उनकी जगह जॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज को इसका चार्ज दे दिया है। इलेक्शन से जुड़ा सारा काम सेक्रेटरी के ही जिम्मे होगा।
-
युवक ने रेलगाडी के आगे कूद’कर की आ’त्मह’त्या , देखे वीडियो
अबोहर : गांव खुईयां सरवर के रेलवे फाटक के निकट बाद दोपहर एक युवक दवारा रेलगाडी के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके शव को जीआरपी पुलिस ने संस्था की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक गांव सप्पांवाली का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव संप्पांवाली निवासी करीब 30 वर्षीय धमेन्द्र कुमार जो कि लक्कड मिस्त्री का काम करता है। जिसने दोपहर करीब 4 बजे खुईयां सरवर रेलवे फाटक के निकट अपनी बाईक लगाई और रेलगाडी के आगे कूद गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के प्रभारी दीदार सिंह मौके पर पहुंचें और नर सेवा नरायाण सेवा समिति सदस्यों बिटटू नरूला, मोनू व सोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
-
पत्नी घर में बाॅयफ्रेंड संग कर रही थी पार्टी, पति ने उतारा मौत के घाट
करनालः हरियाणा के करनाल जिले से एक मामला सामने आया है। जाहां एक महिला अपने ही घर में प्रेमी के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रही थी। इसी बीच उसका पति घर पर आ गया। उसने पत्नी से खाना मांगा, तो उसका प्रेमी बीच में आ गया। इसे दौरान दोनों के बीच झगड़ा छीड़ गया। नाराज पति ने डंडे से वार करके पहलवान को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद उसकी पत्नी मौका-ए-वारदात से फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य हत्यारोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति वारदात के बाद घर में ही मौजूद था, जहां उसकी पत्नी के प्रेमी की लाश पड़ी हुई थी। लेकिन महिला फरार थी। इस वजह से पुलिस को पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। वो वारदात के बाद एक्सप्रेस ट्रेन से भाग रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया।
पुलिस लगातार मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। उसी दौरान पता चला कि वो मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रही है। जीआरपी को सूचित करके उसे पकड़ने का अनुरोध किया गया। जीआरपी ने ट्रेन के ड्राइवर को अगले स्टेशन पर रुकने का इशारा किया। इसके बाद जीआरपी की टीम ने कोच की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी महिला कोच से निकलकर एक कोने में बैठ गई। इसी बीच पुलिकर्मियों की उस पर नजर पड़ी।
इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से धर दबोचा गया। करनाल पुलिस की हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने पूरी वारदात के बारे में बता दिया। पुलिस के मुताबिक, करनाल के संगोहा गांव में रहने वाली जरीना खान उर्फ रानी और शाहपुर गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान के बीच अवैध संबंध था। उसका प्रेमी उसके पति की मौजूदगी में अक्सर मिलने आया करता था। पति मानसिक रूप से कमजोर था, इसलिए बहुत ज्यादा विरोध नहीं कर पाता था। इसका फायदा उठाकर रानी और कृष्ण अक्सर घर में ही मिलते रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार कृष्ण पहलवान अपनी प्रेमिका रानी से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों घर में ही शराब पार्टी कर रहे थे। उसी वक्त रानी का पति वहां आया। उससे खाना मांगने लगा। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। उनके बीच पहलवान आ गया। फिर प्रेमिका के पति के साथ उसकी बहस होने लगी। इससे पति भड़क गया और उसने डंडे से कृष्ण के सिर में वार कर दिया। वो वहीं नीचे गिर गया। कुछ देर बाद में पता चला की पहलवान की मौत हो गई है। इसके बाद महिला ने सबूत मिटाने का प्रयास किया।
इसके बाद उसने पहलवाने के परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी। लेकिन उसके घर से उसे लेने कोई नहीं आया। इसके बाद आरोपी महिला अपने पति को वहीं छोड़कर फरार हो गई। अगले दिन इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि रानी और पहलवान लंबे समय से एक-दूसरे से मिल रहे थे। पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उनको कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
-
फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
फगवाड़ाः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने फगवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुद्वारा साहिब छेवी पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में बेअदबी करने की कोशिश के आरोप में नहिंग सिंग की और से नौजवान की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 295 ए, 304 के तहत मामला दर्ज किया है। एडीजीपी ने बताया कि इस मामले में दो जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन अभी चल रही है, और जांच में जो भी सामने आएगा इसमें कत्ल की धारा भी जोड़ी जाएगी।
जानकारी में बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था। पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी।
रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया।
वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा जयकारे लगाए गए। बता दें कि फगवाड़ा में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया।
-
पंजाब : पितामह के रूप में सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच का निधन
लुधियाना : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच और कबड्डडी खिलाड़ी देवी दयाल शर्मा (कुब्बे) के निधन की खबर से पंजाब के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई है। वह 76 वर्ष के थे और उन्होंने फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में अंतिम सांस ली। पूरी दुनिया में कबड्डी का नाम चमकाने वाले देवी दयाल शर्मा अंत तक कबड्डी से जुड़े रहे।

14 जनवरी को अचानक डायबिटीज बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण आज सुबह उनकी बेटी उनसे मिलने विदेश से अस्पताल पहुंची थीं। देवी दयाल शर्मा अंत तक कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अपने बेटे अलंकार टोनी की याद में नए कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और मुफ्त प्रशिक्षण देने के लिए अपने गांव में एक अकादमी भी खोली थी। पंजाब के मातृ खेल कबड्डी खेल के भीष्ण पितामह के रूप में सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने जीवन में भारत-पाकिस्तान कबड्डी मैच के दौरान कोच के रूप में भी सेवा की है।
-
जालंधरः Social Media पर प्रिंसीपल और महिलाओं की वायरल हो रही आपतिजनक तस्वीरों के बाद St. Soldier School के PRO ने किया यह दावा, पढ़ें
प्रिंसीपल द्वारा स्कूल में अश्लील हरकतें करने के मामले मे प्रबंधकों पर भी फूट रहा लोगों का गुस्सा, निष्पक्ष जांच करवाने की मांग
जालन्धर (ENS): लम्मा पिंड के नजदीक एक प्राईवेट स्कूल में प्रिंसीपल की आपत्तिजनक और गैर सामाजिक तस्वीरें लीक होने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में एनकाऊंटर न्यूज की ओर से खबर प्रकाशित की थी। जिससे संबंधित प्रिंसीपल एवं दो महिलाओं की आपत्तिजनत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल लंमा पिंड के नजदीक अर्जुन नगर में स्थित है। इस ग्रुप के स्कूल पहले भी कई बार विवादों में रह कर सुर्खियां बटोर चुके है।
एनकाऊंटर न्यूज द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद अर्जुन नगर में स्थित सैंट सोल्जर ग्रुप के पीआरओ गगन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह खबर सैंट सोल्जर ग्रुप के अर्जुन नगर ब्रांच की है। मगर इस मामले को स्कूल के मैनेजिंग डायरैक्टर ने आज स्कूल में बैंठक के दौरान सुलझा लिया है। अब इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत भी नहीं दी जा रही।
वहीं एनकाऊंटर न्यूज के पाठकों ने स्कूल प्रिंसीपल द्वारा किए शर्मनाक काम को खूब दुत्कारा है तथा उन्होने मांग की है कि इस मामले की जांच डिप्टी कमिशनर तथा महिला शिकायत निवारण कमेटी द्वारा करवाई जाए तथा प्रिंसीपल को नौकरी से डिसमिस कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए। इसमें स्कूल प्रबंधकों की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है कि कैसे बिना करैक्टर जांच किए किसी भी व्यक्ति को स्कूल की सबसे महत्वपूर्ण कुर्सी पर बिठाया है। फिलहाल एनकाऊंटर न्यूज इस मामले में स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसीपल का पक्ष जानने के लिए प्रयास कर रहा है पक्ष मिलने के बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
-
Airtel और Jio यूजर्स को ‘झटका’, बंद होगी यह फ्री सर्विस
नई दिल्ली: Airtel और Jio देश के 70 करोड़ यूजर्स को झटका देने वाले हैं। ये दोनों टेलीकॉम कंपनियां इस साल जून तक अपनी अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा बेनिफिट्स को खत्म करने वाली हैं। इसके बाद यूजर्स को प्लान में मिलने वाले डेटा के अलावा 5G डेटा इस्तेमाल करने पर चार्ज देना होगा। बता दें अक्टूबर 2022 में इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने देशभर में 5G सर्विस लॉन्च करना शुरू किया था। दिसंबर 2023 तक इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने देश 5G रोल आउट का पहला फेज पूरा कर लिया है। अप्रैल 2024 तक ये दोनों कंपनियां देश के सभी एरिया में 5G सर्विस लॉन्च कर देगी।
पूरे देश में 5G रोल आउट होने के बाद इन कंपनियों द्वारा दी जाने वाली अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा बेनिफिट खत्म किया जा सकता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर 2024 तक ये दोनों कंपनियां अपना 5G प्लान भी लॉन्च कर सकती हैं, जो मौजूदा प्लान के मुकाबले 5 से 10 प्रतिशत तक मंहगे हो सकते हैं। अन्य दोनों टेलीकॉम कंपनियां Vodafone-idea और BSNL ने अब तक 5G सर्विस लॉन्च नहीं की है।
Airtel और Jio के कुल ग्राहकों की संख्यां करीब 70 करोड़ है। ऐसे में अनलिमिडेट फ्री 5G डेटा का लाभ लेने वाले इन यूजर्स को फ्री बेनिफिट्स मिलना बंद हो सकता है। हालांकि, इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा है। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूजर्स को 5G डेटा के लिए 5 से 10 प्रतिशत तक ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को मौजूदा मिलने वाले डेटा के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत ज्यादा डेटा भी ऑफर किया जाएगा।
देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने की कोशिश में हैं, ताकि 5G इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेक्ट्रम के खर्चे को निकाला जा सके। टेलीकॉम कंपनियां अपना ARPU मौजूदा 200 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये तक कर सकती हैं। एयरटेल और जियो के इस समय 125 मिलियन यानी 12.5 करोड़ 5G सब्सक्राइबर्स हैं।
-
एक और पंजाबी युवक की विदेश में मौ’त, देखें वीडियो
बटाला : अकसर ही पंजाब से रोजी रोटी कमाने जा रहे नोजवान विदेश की तरफ रुख कर रहे है। इन्हीं बीच आए दिन युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। विदेश में पंजाबी युवकों की मौत के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ऐसा ही मामला वडाला बांगर से सामने आया है। ब्लाक कलानौर के अंतर्गत कस्बा वडाला बांगर के युवक निर्मल सिंह की हांगकांग में दिल का दौरा पड़ने से मौत का दुखद समाचार मिला है। इस संबंध में मृतक निर्मल सिंह (30) के पिता सुरजन सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा करीब 5 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए हांगकांग गया था।
पिछले रविवार को उनके दोस्तों का फोन आया कि आपके बेटे को दिल का दौरा पड़ा है और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को हमने अपने बेटे से बात की थे और बातचीत के दौरान वह कहता रहा कि वह ठीक है। लेकिन बीते रविवार को फोन आया कि आपके बेटे की अस्पताल में मौत हो गई है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाने में मदद की जाए। दुख की इस घड़ी में गांव और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मृतक युवक के परिवार के साथ दुख सांझा कर रही हैं।
-
पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो
मोगा : पंजाब में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। हर रोज कही न कही चोरों की ओर से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मोगा के गांव मधेके से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख के करीब है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात गांव में लाइट गई हुई थी और लाइट ना होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर से तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली।ई जिनकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख बनती है। हम अपने और आसपास के गावों की सीसीटीवी फुटेज देख रहे है और पुलिस को सूचित कर दिया गया।