Blog

  • पंजाबः मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंगा डाकघर

    कपूरथलाः देश भर में 22 जनवरी को लेकर होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान दुकानदारों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के दौरान दीये और कपड़ें जोरों से तैयार किये जा रहे है। वहीं राजनेताओं द्वारा भी मंदिरों में 22 जनवरी को मंदिरों में लाईव प्रोग्राम दिखाने की तैयारियां की जा रही है। इसी के चलते कपूरथला मुख्य डाकघर भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंग गया है। भारतीय डाक विभाग की ओर से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को समर्पित खास तौर पर श्रीराम जी की जीवनलीलाओं को प्रदर्शित करता एक डाक टिकट जारी किया गया है। 

    कपूरथला मुख्य डाकघर के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) संजीव कुमार चुघ ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया गया है, जोकि आम जनमानस के लिए माल रोड कपूरथला स्थित मुख्य डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 2000 डाक टिकट की संख्या डाकघर में मौजूद है। श्रीराम जी के जीवनकाल के विभिन्न समयकाल को आकर्षक ढंग से डाक टिकट का रूप देकर प्रदर्शित किया है। 

    11 टिकट की एक शीट की कीमत 65 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि यह खास डाक टिकट केवल शीट के रूप में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने रामभक्तों से अनुरोध किया कि वह श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक लम्हे को यादगार बनाने के डाक टिकट की शीट को खरीदकर रखें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। यहीं नहीं, इन खास टिकटों को चिट्ठी-पत्र पर लगाकर अपने दोस्तों, मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सुपरिटेंडेंट(अधीक्षक) संजीव कुमार चुघ ने डाकघर की अन्य सुविधाओं और बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर पोस्ट अमन मेहता भी मौजूद थे।

  • जालंधरः सेहत मंत्री का रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने जहां अस्पतालों का दौरा किया, वहीं राम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र द्वारा दिए गए इनविटेशन को लेकर बात कही। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के आदेशों पर सेहत क्रांति 550 करोड़ रुपए की लागत से लांच की गई है। इस दौरान उन्होंने कहाकि उनका मुख्य दौरा यह था कि 15 फरवरी तक सभी अस्पतालों में दवाई की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इनमें 250 से करीब दवाईयां शामिल है।

    वहीं उन्होंने मरीजों के आयुष्मान कार्ड को लेकर कहा कि वह ओर मरीजों के कार्ड बनाए जा रहे है। जल्द ही लोगों को कार्ड मुहैया करवाए जाएगे। वहीं उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि कहा श्रीराम प्रभु सभी के है। उन्होंने कहा कि श्रीराम प्रभु तो हमारे दिलों में रहते है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जी को मंदिर में बंद ना किया जाए। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा जारी किए गए इनविटेशन को लेकर कहा कि वह जरूर जाएंगे और किसी को बताकर नहीं वह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पर्सनल मैटर है, वह मीडिया के साथ इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते।

  • जेल में बंद आसाराम के बारे में आई अहम खबर, जाने मामला

    नई दिल्ली : जोधपुर सेंट्रल जेल में अपने ही गुरुकुल की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की एक बार फिर बुधवार को तबीयत खराब हो गई। आसाराम के सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसाराम की जेल में तबीयत खराब हो गई थी। जेल डिस्पेंसरी में जांच के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया।

    कड़ी सुरक्षा में आसाराम को एम्स लाया गया, जहां इमरजेंसी में जांच की गई। कुछ और जांच करवाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने आसाराम को अस्पताल में ही रखने का फैसला लिया है। आसाराम को एम्स अस्पताल में पुलिस सुरक्षा गार्ड और हथियारबंद जवानों की तैनाती में भर्ती किया गया है।

  • पंजाब : अभी-अभी भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    चंडीगढ़ : पंजाब,चंड़ीगढ़ सहित जम्मू कश्मीर में भूकंप से एक बार फिर धरती कांप उठी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए। जैसे ही भूकंप आया तो लोग अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी  भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली से सटे नोएडा में भी झटकों के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रिक्टर स्केल की भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र।

  • पंजाबः अब इस इलाके में निगम कर्मचारी से हुई मारपीट, देखें CCTV

    लुधियानाः जालंधर के सीवरमैन प्रधान राजू पर हमला करने का मामला अभी थमा नहीं था कि अब लुधियाना के अर्जुन देव नगर से कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आ गया है। जहां गली में से ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर निगम कर्मी की बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की एक ट्रैक्टर ट्रॉली गली में आती है और रास्ते में एक कार खड़ी होती है। इस दौरान नगर कर्मी गली में खड़ी कार को रास्ते से साइड करने के लिए कार मालिक को कहता है।

    इस छोटी-सी बात पर दोनों में बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना दौरान कार मालिक अपने परिवार के सदस्यों को बुलाता है और कर्मी की की उसकी ट्रैक्टर ट्राली से औजार निकालकर पिटाई करना शुरू कर देता है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस दौरान व्यक्ति कर्मी के सिर पर वार करता हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद एक अन्य नौजवान डंडे से कर्मी पर हमला करता है। इस मारपीट में नगर निगम का कर्मचारी घायल हो गया।

    जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 06 की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन जालंधर में सीवरमैन के प्रधान राजू पर भी अज्ञात हमलावारों ने हमला कर घायल कर दिया था। प्रधान का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान आज प्रधान पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर कर्मियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। 

  • जालंधर के इस इलाके से STF ने 5 किलो हेरोइन और स्विफ्ट कार सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज STF की टीम ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन और स्विफ्ट गाड़ी सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जालंधर के महितपुर इलाके से आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा और जगरूप सिंह उर्फ ​​रूप के रूप में हुई है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि लुधियाना एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एआईजी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पठानकोट और अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन आदि लेकर आते थे और प्रारंभिक जांच में उनके पाकिस्तान से संबंध सामने आए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दोआबा और लुधियाना इलाके में ड्रग्स सप्लाई करते थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा की गिरफ्तारी और उपयोग से पहले भी 4 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है। जबकि हत्या के मामले में उसे कोर्ट ने बरी कर दिया है। जबकि दूसरे आरोपी जगरूप सिंह उर्फ ​​रूप के खिलाफ अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • राम मंदिर के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, जाने मामला

    नई दिल्ली : अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वहां मौजूद रहेंगे। देशभर की बड़ी हस्तियां, साधु-संतों का भी अयोध्या आना होगा। इस बीच लोगों के साथ भगवान राम के नाम पर ठगी और स्कैम भी किया जा रहा है। बीते दिनों हमने अपनी एक खबर में बताया था कि सोशल मीडिया पर कैसे कुछ लोग क्यूआर कोड शेयर कर रहे हैं। साथ ही वो क्यूआर शेयर करने के साथ राममंदिर के चंदा मांग रहे हैं और यह कहते दिख रहे हैं कि भगवान राम के लिए मंदिर निर्माण में योगदान करें। विश्व हिंदू परिषद ने इसपर आपत्ति जताई थी। ऐसे में एक बार फिर एक नया स्कैम सामने आया है। इस स्कैम के तहत व्हाट्सऐप पर लोगों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में लोगों को यह लिखकर भेजा जा रहा है कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में वीआईपी एंट्री दी जा रही है।

    इस मैसेज में एक मोबाइल ऐप का लिंक भी भेजा जा रहा है। दरअसल यह एक तरह का स्कैम है, जो लोगों को भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मोबाइल में ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करते ही मोबाइल फोन ऑफ हो जाएगा। इसके बाद आपका बैंक डेटा हैकर के पास चला जाएगा। ऐसे में बहुत ज्यादा ही संभावना है कि आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिया जाए या उसका कुछ गलत इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में केवल वो लोग ही शामिल होंगे जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजा जा रहा है। हर कोई उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगा।

  • जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, अस्पतालों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में आज बलबीर सिंह अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को मिल रही दवाईयों की कमी को जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के आदेशों पर अब सरकारी अस्पतालों में आने वाले दिनों में दवाई की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक का उनका टारगेट है। वहीं डॉक्टर अब पर्ची लिखकर बाहर से दवाई लेने के लिए नहीं कह पाएंगे। उन्होंने कहा कि सारी दवाई अस्पतालों में मुहैया करवाई जा रही है। क्योंकि दवाई की आपूर्ति बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। वहीं उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों को स्टाफ की कमी को लेकर कहा कि वह भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक 600 से अधिक खुल चुके है, वहीं योगा की क्लासे भी लगाई जा रही है। वहीं मरीजों के सभी टैस्ट अस्पतालों में किए जाएगे। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि मरीजों को लेकर अस्पतालों में एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की जाएगी। 6 अस्तपालों में एमआरआई की सुविधा शुरू हो गई है, जल्द ही अन्य अस्पतालों में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सारी प्लानिंग हो चुकी है। सेहत मंत्री ने बताया कि पटियाला में डिस्ट्रिक अस्पताल की यह मुहिम पहले की शुरू कर दी गई है।

    इस दौरान सेहत मंत्री ने कहाकि वहां पर 100 से अधिक वेटिंलेटर, आईसीयू और निको के मरीज पहले पीजीआई या प्राईवेट अस्पताल में ईलाज के लिए जाते थे। जहां प्राइवेट अस्पतालों में काफी महंगा उनका ईलाज किया जाता है। सेहत मंत्री ने कहा कि अब उन मरीजों को इस सुविधा का काफी फायदा हुआ है। इस सुविधा का लाभ जालंधर वासियों को भी जल्द दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि लुधियाना में डायलसिस के मरीजों के लिए मशीनों की सुविधा अस्पतालों में दी गई है। जिनमें 15 मशीने एनजीओं के साथ मिलकर चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां पर मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि जालंधर के अस्पतालों को नई एबुलेंस मुहैया करवा दी गई है। वहीं उन्होने कहा कि रिटायर्ड डॉक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। इसी के तहत अगर कोई प्राइवेट डॉक्टर भी काम करना चाहता है तो उन्हें में शामिल किया जाएगा। लेकिन मरीजों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सप्राइज चैकिंग भी की गई है।

  • फिर पैर पसार रहा कोविड, मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट

    नई दिल्ली : पूरे देश में कोहराम मचाने के बाद एक बार फिर से कोरोना वायरस दस्तक देने लगा है। मध्य प्रदेश में भी जानलेवा कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं राज्य की आर्थिक राजधानी के तौर पर मशहूर इंदौर में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं गुरुवार को इंदौर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमण का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक यह ओमिक्रोन का ही पार्ट 2.86 वेरिएंट हैइस वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि एक निजी लैब में जांच के दौरान हुई है पिछले दिनों देश और प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है

    पिछले 24 घंटों की ही बात करें तो पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए हैं3 लोगों की मौत भी इस समयावधि में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हुई है  भारत सरकार के कोरोना वायरस ट्रैकर की मानें तो अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं हालांकि कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है हर नए मामले के साथ एक बार फिर कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का मंजर लोगों के सामने आने लगता है एक-एक नया मामला लोगों को डराने लगा है

  • पंजाबः विवादों में घिरे SHO कुलबीर सिंह, ACP को सौंपी जांच

    लुधियानाः जिले के डाबा थाने के अंतगर्त आते इलाके में बच्ची के रेप केस मामले में थाना प्रभारी विवादों में घिर गए है। दरअसल, एनजीओ नेहा के साथ थाने में एसएचओ कुलबीर सिंह की वीडियो वायरल हुई थी। इस दौरान थाना प्रभारी महिला के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएचओ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने महिला पर उकसाने के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले को लेकर ADCP सुहैल मीर ने इसकी जांच ACP इंडस्ट्रियल-B संदीप वडेरा को सौंप दी है।

    लुधियाना के ADCP सुहैल मीर ने कहा कि डाबा थाना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि समाज सेविका नेहा शर्मा जालंधर से लुधियाना आई थी। बच्ची के कत्ल से जुड़ा केस है। इस केस में आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीओं संचालक नेहा को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएंगा। मामले की जांच सप्ताह भर में पूरी होगी।

    वहीं आरोपी के खिलाफ ईनाम घोषित किया है। ACP संदीप वडेरा ने बताया कि बच्चे का रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 2 लाख का ईनाम रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी की गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि लुधियाना में13 दिन पहले बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर रोष है और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में दो दिन पहले समाज सेविका नेहा थाने में गई तो वहां से उसे धक्के मार कर बाहर निकाला गया। इसमें SHO की दबंगई की वीडियो भी सामने आई थी।