Blog

  • जालंधरः मशहूर गायक सुल्ताना नूरां को मिली इस गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी

    जालंधरः मशहूर गायक सुल्ताना नूरां को मिली इस गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी

    जालंधर, ENS: पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर नेताओं और वीआईपी लोगों के धमकी भरे मैसेज के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मशहूर सूफी गायक सुल्ताना नूरां को लेकर सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब सुल्ताना नूरां को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बताया जा रहा है कि जग्गू भगवानपुरियां के नाम से सुल्ताना नूरां से फिरौती मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि सुल्ताना नूंरा के मैनेजर को एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि हमें पैसे दो नहीं तो सुल्तानां को जान से मार देंगे। वहीं सुल्तानां के पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जालंधर के थाना नंबर 1 में शिकायत दर्ज की गई है।

    मामला सामने आते ही पुलिस ने भी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में सुल्ताना नूरा के पति ने बताया उन्हें एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। जिसमें आरोपी ने अपने आप को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी बताया और उसने फोन पर उनसे फिरौती की मांग की। पीड़ित के मुताबिक मैसेज सुल्ताना नूरा के निजी फोन पर आया था। जिसने फिरौती का पैसा ना देने पर सुल्तान को जान से मारने की धमकी दी।

    हालांकि इस मामले को लेकर सुल्ताना नूरां ने मीडिया के सामने कोई बात नहीं की है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त फोन नंबर को साइबर सेल को सौंप दिया गया है। जिससे पुलिस पता लगा रही है कि उक्त नंबर कहां का था और उसका सरवर कहां से चल रहा है। वहीं, सभी पहलुओं की जांच के बाद पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। बता दें कि यह पहला मामला नहीं कि किसी पंजाबी सिंगर को फिरौती के लिए फोन आया हो। इससे पहले भी कई सिंगर्स को फोन आ चुके हैं।

  • मुस्लिम समुदाय ने इजरायल और अमेरिका के झंडे को पैरों से रौंदा, वीडियो वायरल

    मुस्लिम समुदाय ने इजरायल और अमेरिका के झंडे को पैरों से रौंदा, वीडियो वायरल

    तेलंगाना: इजरायल और हमास के बीच युद्ध 13वें दिन भी जारी है। हमास द्वारा सात अक्टूबर को अचानक से हमला किए जाने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। अमेरिका समेत ज्यादातर पश्चिमी देशों ने इजरायल का समर्थन किया है और आतंकी हमले की निंदा की है। इजरायल भी हमास को खत्म करने के लिए बमबारी कर रहा है, जिसमें कई आतंकी ढेर भी हो चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में कई देशों से फिलिस्तीन को भी समर्थन मिला है। भारत ने भी फिलिस्तीन और इजरायल मुद्दे पर लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया है। इस बीच, वीरवार को तेलंगाना में भी फिलिस्तीन के लिए समर्थन देखने को मिला।

    इजरायल-हमास युद्ध के बीच हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में महिलाएं फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दरगाह मैदान में एकत्र हुईं। इसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं। एंट्री गेट के जमीन पर इजरायल और अमेरिका के झंडे रखे हुए थे, जिनको महिलाओं ने पैरों से रौंदते हुए विरोध जताया। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मुस्लिम महिलाएं और बच्चे इजरायल और अमेरिका के झंडों के ऊपर से गुजरते हुए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ झंडे के बगल से भी जाते दिखाई दिए।

    इजरायल द्वारा गाजा पर लगातार किए जा रहे हमलों के बीच फिलिस्तीन को भी समर्थन मिल रहा है। कुछ दिनों पहले यूपी के लखनऊ, बरेली समेत कई जगहों पर फिलिस्तीन में अमन के लिए नमाज के बाद खास दुआ की गई थी। इस दौरान भी इजरायल और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगे थे। मौलाना ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय शक्तियों और मानवाधिकार संगठनों को यह देखना चाहिए कि आज फिलिस्तीनी क्यों लड़ रहे हैं? ये सभी मानवाधिकार संगठन संयुक्त राष्ट्र औपनिवेशिक शक्तियों के हाथों का खिलौना हैं।

    वहीं, गाजा में एक अस्पताल पर हमले से वैश्विक स्तर पर रोष फैलने के बीच वीरवार को भारत ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत हताहत नागरिकों और मानवीय स्थिति को लेकर चिंतित है। इस सप्ताह अस्पताल पर हुए हमले के संबंध में सवालों पर बागची ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ”हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का कड़ाई से पालन करने का आग्रह करते हैं।” फिलिस्तीन मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत ने दो-राष्ट्र समाधान के लिए सीधी बातचीत के पक्ष में अपना रुख दोहराया है।

  • दर्दनाक हादसाः 80 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, 4 की मौ’त

    दर्दनाक हादसाः 80 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, 4 की मौ’त

    जम्मूः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के झज्जर कोटली इलाके में एक ट्रक के पुल के नीचे गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों के शवों को पुलिस ने जीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मारे गए लोगों में ट्रक के ड्राइवर व कंडक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रक श्रीनगर से राजस्थान की ओर जा रहा था। 

    पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा वीरवार और शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे झज्जर कोटली इलाके में झज्जर पुल पर घटित हुआ है। कश्मीर से सेबों को लेकर जम्मू की ओर आ रहा ट्रक आरजे13जीबी-5654 झज्जर पुल पर पहले डिवाइडर के साथ टकराया और उसके बाद ट्रक लगभग अस्सी फीट नीचे नाले में जा गिरा।

    ट्रक में सेब लदे होने के कारण वह अधिक दबाव सह नहीं पाया और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में उस समय ड्राइवर और कंडक्टर सहित चार लोग सवार थे जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ वह जम्मू श्रीनगर का पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसका आज कल लोग कम ही इस्तेमाल करते हैं। मौके से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने हादसे की सूचना झज्जर कोटली पुलिस को दी जिसके बाद झज्जर कोटली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

    मौके पर पहुंच कर पुलिस से बचाव कार्य आरंभ किया। पुलिस ने ट्रक के मलबे में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाल कर जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को जीएमसी के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि ट्रक के दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि मारे गए दो अन्य लोग व्यापारी हो सकते हैं जो कश्मीर से सेब लेकर जा रहे हों।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी सवार को कुचला, मौत,  देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी सवार को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटरी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में घायल स्कूटरी सवार को लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासीर बरोटा रोड शिमलापुरी के रुप में हुई है।बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ट्रक चालक भागने की फिराक में था। लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार पुल से किसी काम के सिलसिले से जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे साइड मार दी जिससे उसका संतुलन खो गया। घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक के एएसआई अशोक कुमार पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने जाम को खुलवा औ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप की जेब से मिले पहचान पत्रों से उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक संदीप कुमार इलैक्ट्रानिक बेचने के लिए मार्कटिंग का काम करता है। आज सुबह वह किसी पार्टी से मिलने के लिए जा रहा था कि अचानक हादसा हो गया। संदीप के दो बेटियां है और वह खुद तीन भाई है। फिलहाल संदीप के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

  • जालंधरः Triple Murder के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः Triple Murder के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते टावर इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि बेटे हरप्रीत ने ही अपने मां-बाप और भाई का कत्ल किया था। उन्होंने कहा कि उसके द्वारा सिरेडर करने की खबरे चल रही थी, लेकिन थाना प्रभारी ने बताया कि उसने देर रात कोई सरेंडर नहीं किया था, बल्कि तड़क सार उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी। 

    परिजनों का कहना है कि फरार चल रहा आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार उक्त आरोपी की पत्नी के साथ एक साल‌ तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।

    जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली : देश में शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट तय कर दिए हैं. आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल चुके हैं, जबकि कई शहरों में अभी भी ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है। हालांकि देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। नई दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फ्यूल रेट्स नहीं बदले हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है। 

    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 96.76 रुपये लीटर और डीजल 21 पैसे घटकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है। वाराणसी में 16 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़कर 97.05 रुपये और डीजल 16 पैसे बढ़कर 90.24 रुपये लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है। 

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली : देश में शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट तय कर दिए हैं. आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल चुके हैं, जबकि कई शहरों में अभी भी ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है। हालांकि देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। नई दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फ्यूल रेट्स नहीं बदले हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है। 

    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 96.76 रुपये लीटर और डीजल 21 पैसे घटकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है। वाराणसी में 16 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़कर 97.05 रुपये और डीजल 16 पैसे बढ़कर 90.24 रुपये लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है। 

  • पंजाबः गले में कांच लगने से डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    पंजाबः गले में कांच लगने से डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियानाः जमालपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मां और भांजे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति छत से कूद गया और उसके बाद उसने अपने गले में कांच घुसा लिया। घायल की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार से अलग रहता है। बाजार में बीचोंबीच खड़ा होकर उसने अपने गले में कांच घुसा लिया। इसके बाद खून से लथपथ सड़क पर गिर गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने खुद पर कांच से 21 बार वार किया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस घटना को लेकर एम्बुलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन कर सूचना दी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद लोगों ने पुलिस की सहायता से घायल को ऑटो में ही सिविल अस्पताल भेज दिया। 

    सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने थाना जमालपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी है। घायल को सिविल अस्पताल से सीएमसी अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में ही ऑटो से छलांग लगाई और भाग गया। बताया गया है कि मनजीत सिंह बीते काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान है। उसकी मां जमालपुर के लक्ष्मण नगर में रहती है, जबकि मनजीत अपने परिवार से अलग रहता है। मां और भांजे के साथ किसी मामले में बहसबाजी हुई। जिसके बाद उसने बीच सड़क हंगामा कर उन्हें गालियां दीं।

  • धीमा जहर : महिला वैज्ञानिक ने साइंस लगाकर खत्म किया परिवार

    धीमा जहर : महिला वैज्ञानिक ने साइंस लगाकर खत्म किया परिवार

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में कातिल परिवार की वैज्ञानिक बहू ही निकली है, जिसने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार भी कर लिया है कि उसने ही अपने पति समेत 5 लोगों को जहर देकर मार दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि 22 साल की कृषि वैज्ञानिक संघमित्रा ने जहरीला पदार्थ ‘थैलियम’ पति समेत 5 लोगों को दिया था और इन लोगों की अलग-अलग दिन जान ली। ऐसा इसलिए किया ताकि किसी को उस पर शक न हो।  इस हत्याकांड में वैज्ञानिक संघमित्रा ने अपनी एक परिजन रोजा रामटेके की मदद भी ली थी। पुलिस से पूछताछ में संघमित्रा ने बताया कि उसकी शादी सही नहीं चल रही थी। उसके पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। इससे वह परेशान थी और उनके पिता भी तनाव में थे।

    यही नहीं इसी तनाव के चलते पिता ने आत्महत्या कर ली थी और फिर इससे संघमित्रा का गुस्सा भड़क गया। वह ससुराल वालों से पिता की सुसाइड का बदला लेना चाहती थी। इसी के चलते उसने सभी को धीमी मौत मारने का प्लान बना लिया।  संघमित्रा ने बताया कि उसने काफी दिनों तक यह रिसर्च की थी कि आखिर कैसे थैलियम का इस्तेमाल जहर के तौर पर किया जा सकता है। 5 महीने पहले उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी और वह इससे बहुत परेशान थी। इसके बाद वह तेलंगाना से जहर खरीदकर लाई और 20 दिनों में 5 लोगों की जान ले ली। मृतकों के शवों की जांच में पता चला कि उनके शरीर में जहर का अंश था। 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के दौरान संघमित्रा ने रोजा के साथ मिलकर सभी को जहर देकर मार डाला। इस तरह एक वैज्ञानिक ने अपनी समझ का इस्तेमाल परिवार के ही लोगों को मौत के घाट उतारने के लिए कर डाला।

  • पंजाबः Trident Group पर चौथे दिन रेड जारी, 300 लोगों से हो चुकी पूछताछ

    पंजाबः Trident Group पर चौथे दिन रेड जारी, 300 लोगों से हो चुकी पूछताछ

    लुधियानाः ट्राइडेंट इंडस्ट्री ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड लगातार चौथे दिन जारी है। अधिकारियों द्वारा 72 घंटों से जांच की जा रही है। इसी दौरान क्रिमिका कंपनी और IOL केमिकल के कर्मचारियों से भी टीम पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आज रेड करने वाली टीम के सदस्य बदले गए हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के साथ जुड़े उनके नजदीकियों की अधिकारी सूची बना रहे है। उन लोगों को भी टीम ने शक के घेरे में लिया हुआ है।

    अभी तक करीब 300 लोगों से इस रेड दौरान पूछताछ हो चुकी है। कुछ कागजात टीम ने कब्जे में लिए है। टीम ने कंपनी की पिछले 5 साल की बैलेंस शीट उनके अकाउंटेंट से मंगवाई है। रिकॉर्ड बारीकी से जांचा जा रहा है। क्रिमिका और ट्राइडेंट के कुछ खास दस्तावेज जांच के दौरान टीम के सामने आए है। इन कंपनियों के कुछ साथियों पर भी आने वाले दिनों में रेड होने की तैयारी है।

    रिकॉर्ड का मिलान करने के लिए समय लग रहा है, इस कारण अभी ये रेड लंबी जा सकती है। एक के बाद एक कई दस्तावेज टीम के हाथ लग रहे है। कंपनी में कुल कितने वाहन है और किन लोगों के नाम पर वाहन निकलवाए गए है। लॉकरों की संख्या और बैंक खातों की डिटेल अधिकारी एकत्र करने में जुटे है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा दोनों ही कंपनियों के कई कंप्यूटर, लैपटॉप आदि भी जांच के लिए कब्जे में लिए हुए है।