Blog
-

युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को: अखिल अग्निहोत्री
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को रामपुर रोड़ ऊना स्थित एक निजी होटल में होगा। जानकारी देते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के ट्रैनिंग विभाग के प्रभारी अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि टै्निंग कैंप में जिला भर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कैंप के पहले दिन ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा शिरकत करेंगे। जबकि समापन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री युवाओं को टिप्स देंगे। इनके अलावा ट्रैनिंग कैंप के दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हिमाचल युवा कांग्रेस ेके प्रभारी विनित कंबोज, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, ऊना प्रभारी रजनीश मेहता, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव ठाकुर, हरोली अध्यक्ष प्रशांत राय, ऊना सदर से अध्यक्ष प्रदीप रत्न भारद्वाज व पंकज चौधरी, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, कुटलैहड़ अध्यक्ष मुनीष बैंस व चिंतपूर्णी अध्यक्ष शमशेर अली शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि ट्रैनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य आने वाले लोकसभा के चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। -

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद :बाबा बाल जी महाराज
ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद पीडि़त मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्यरत है। यह बात सोमवार को ऊना मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कोटला कलां गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम में हिमोत्कर्ष रोगी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यातिथि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कही। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल श्र्मा, सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा परोपकार है। बाबा बाल जी महाराज ने आशा जताई कि हिमोत्कर्ष रोगी वाहन से असंख्य रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को फ्री राशन,मेधावी विद्यार्थियों का स्कोलरशिप,लड़कियों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई का संचालन,मेडिकल कैंपस का आयोजन तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को आगे भी जारी रखेगी तथा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगातार जुटी रहेगी। बाबा बाल जी महाराज ने रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को लोकार्पित किया।इससे पहले हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि परिषद के स्वास्थय सेवा प्रकल्प के तहत रोगी वाहन सेवा में नई गाड़ी जोड़ी गई है। परिषद ने ऊना जिला में दूसरी एंबूलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया है। इससे पहले हिमोत्कर्ष की एंबूलेंस सेवा पिछले दस वर्षो से सफलतापूर्वक चल रही है। जिसके माध्यम से हर वर्ष 500 से अधिक रोगियों को सस्ती दरों पर एंबूलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक 5000 के लगभग रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि परिषद की एंबूूलेंस सर्विस रोगियों के लिए उपलब्ध रहेगी,जोकि जिला ऊना के अलावा पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर,होशियारपुर व अन्य स्थानो के लिए उपलब्ध होगी। हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ सदस्य व सलाहकार डा.राजेंद्र शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय किशन लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में हिमोत्कर्ष परिषद को एंबूलेंस खरीदने के लिए आठ लाख रूपए की राशि दान की। जिससे परिषद ने ईको एंबूलेंस खरीद कर उसे जनता को समर्पित किया है। परिषद इसका संचालन करेगी तथा यह एंबूलेंस ऊना जिला के अलावा प्रदेश से बाहर पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर व अन्य स्थानों पर रोगियों को स्वास्थय लाभ हेतु लेकर जाने में मदद करेगी।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,जिलाध्यक्ष करण पाल सिंह मनकोटिया,परिषद सदस्य अशोक ऐरी,रजनीश लूंबा,अजय ठाकुर,ईशान ऐरी,विकास कौंडल,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,अमित शर्मा,जोगिंद्र,यतिन कंवर,सुधीर कुमार,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,सुदेश अरोड़ा,मंजू मनकोटिया,अनिती सूद,रंजू बाला, मीना ठाकुर,निशा कुमारी,कमला कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

इस साल नहीं होंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, यात्रा हुई सस्पेंड
शिमला : श्रीखंड महादेव की यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। लिहाजा इस साल अब श्रीखंड महादेव के दर्शन नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को इसके लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। 9 और 10 जुलाई यानी दिन के लिए पहले ही यात्रा पर रोक लगाई जा चुकी थी। आज 20 जुलाई तक चलनी प्रस्तावित पूरी यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए है। सात जुलाई से शुरू यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि आधिकारिक तौर पर इस यात्रा के शुरू होने से पहले भी दो लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर इस साल श्रीखंड यात्रा के दौरान छह लोगों की मौत हो गई था। SDM निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और ग्लेशियर पिघलने से रास्ते पूरी तरह टूट गए है। ग्लेशियर के गिरने का भी निरंतर खतरा बना हुआ है। पहाड़ियों से निरंतर लैंड स्लाइड हो रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

-

जालंधरः जलस्तर बढ़ने के कारण जायजा लेने पहुंचे DC विशेष सारंगल और आप सासंद सुशील रिंकू, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया। दरिया में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। वहीं फिल्लौर में सतलुज दरिया के बिल्कुल साथ सटे शनि गांव और पीर बाबा की मजार भी पानी में डूब गए हैं। यहां पर भी सतलुज दरिया का पानी पहुंच गया है। इस दौरान जालंधर के DC विशेष सारंगल और आप सांसद सुशील रिंकू नवां खैरा बेट गांव में जायजा लेने के लिए पहुंचे। बता दें कि सतलुज पुल के नीचे स्थित दोनों स्थानों पर चार-चार फीट के करीब पानी भर गया है। आसपास के गांव भी सतलुज नदी में बढ़े बहाव के कारण डूब गए हैं। वहीं जालंधर के शनि गांव के आस-पास के इलाकों में लोगों के घर में पानी पहुंच गया है, जिस कारण लोग फंसे हुए है। मौके पर NRDF की टीमें तैनात की गई है, जो कश्ती के जरिए लोगों को बाहर निकलने में जुटी हुई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पंजाब में नदियों में भी पानी का बहाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोगों को भी अपील की जा रही है कि वह नदी के आसपास ना जाएं। प्रशासन ने पिछले कल से ही सतलुज दरिया के किनारे फिल्लौर सब डिवीजन और शाहकोट सब डिवीजन के लगते 50 से ऊपर गांवों को खाली करवाना शुूरू कर दिया था। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है। इनके लिए प्रशासन ने बाकायदा कैंपों की व्यवस्था की है। लोगों को स्कूलों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग की जगहों सरायों आजि में ठहराया जा रहा है।
-

पंजाब: संघर्ष कमेटी ने स्कूल को बहाल करने के लिए किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
पठानकोटः पठानकोट की सभी जनतक जथेबधियों के सहयोग से डीसी दफतर में के समक्ष स्कूल बचायो सघरष कमेटी ने सभी छात्रों तथा अभिभावकों समेत बडी संखया मे गांव वासियों के साथ बुंगल हाई स्कूल का दरजा बहाल करवाने के लिए रोष प्रदर्शन किया।
मीडिया से बात करते सभी अभिभावकों तथा जन नेतायों ने बताया कि पिछले 43 दिन से अति गरीब परिवारों का छात्र तथा अभिभावकों ने स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाया हुआ है पर कोई भी जिला अधिकारी उनकी बात तक सुनने नहीं आया।
उल्टा पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल से लोगों को धरना लगाने की सजा देने के लिए स्कूल इचांरज तथा शिक्षकों को देर दराज दुसरे जिलों के क्षेत्रों में जबरदस्ती झूठी रिपोर्टों के अधार पर बदली कर दिया गया है।
केवल स्कूल से 9 वी तथा दसवीं जमात के छात्रों को ही बेवजह ही निकाल दिया गया है अपितु छठी से आठवीं तक 75 बचचों को पढाने के लिये मात्र 3 शिक्षक ही बचें हैं। इस स्थित में गरीब मां-बाप बच्चों को गांव के महंगे पराईवेट स्कूलों में पढाने के लिए मजबूर हो जायेंगे। इस समत रिवोल्यूशनरी मारकसिसट पार्टी के जिला परधान कामरेड शिव कुमार, कामरेड बलवंत सिंह, कामरेड नथा सिंह ने शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पजांब के जनरल सैकटरी कामरेड धरमेनदर सिंह ने गरीब बच्चों के स्कूल को जलदी से जल्दी बहाल करने की मांग की।
-

पंजाब: पूर्व डिप्टी CM OP SONI को किया कोर्ट में पेश, देखे वीडियो
अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर विजिलेंस को सौंप दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को अदालत में पेश किया था। जहां अदालत में माननीय जज ने ओम प्रकाश सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया हैं। उधर, सोनी के समर्थको ने पंजाब सरकार के खिलाफ और सोनी के समर्थन में नारेबाजी भी की।
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी को सोमवार को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओपी सोनी चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम थे।
विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं। विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
-

जालंधरः इस मामले में नाराज चल रहे किसानों ने दिया धरना, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: पंजाब भर में हुई भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है। वहीं लोहियां में 25 गांवों के किसानों ने गिद्दड़पिंडी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया है। दरअसल, गिद्दड़पिंडी गांव के आसपास के गांवों के किसान सुरजीत सिंह ढिल्लों, मुख्तियार सिंह चिनियां, बलदेव सिंह चन्नणविंडी, भगत सिंह चन्नणविंडी, सरूप सिंह भरवाना, कर्ज सिंह तकिया, बलकार सिंह कुटबीवाल को धान की फसल को भारी बारिश के पानी से बचाने के लिए कहा कि गांव भरोआना के पुल पर फ्लड की दर को रात के समय बंद कर दिया जाता है।
जिसके रोष में गिद्दड़पिंडी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 गांवों के किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने मांग की है कि फ्लड गेट रात में भी खोले जाएं और बंद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान मौके पर पहुंचे विकास विभाग के एडीसी दविंदरपाल सिंह, नायब तहसीदार लोहियां गुरप्रीत सिंह, थाना प्रमुख लोहियां यादविंदर सिंह, थाना प्रमुख कबीरपुर लखविंदर सिंह ने धरने पर बैठे किसानों को आश्वासन दिया कि बाढ़ गेट रात को भी खुला रखा जाएगा और उस पर निगरानी भी रखी जाएगी। जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया।
-

पंजाबः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः पंजाब में हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। भारी बारिश के कारण रोपड़ और आनंदपुर साहिब के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मेन एंट्री बरामदे में बरसात का पानी भर गया। जिससे सरकारी कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन राधा स्वामी भवन के पास जहां एक सड़क धंस गई। वहीं आनंदपुर साहिब के पास काहनपुर खुई-भांगला रोड पर एक कार बह गई।
इसे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। आनंदपुर साहिब शहर में शाम को एक इमारत की चारदीवारी गिरने से एक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। रोपड़ के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि रात करीब साढ़े नौ बजे राधा स्वामी भवन-पटवार खाना चौक रोड के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से एक इटियोस कार फंस गई। कार मालिक को बचा लिया गया. रोपड़ में जहां ज्यादातर सड़कें जलमग्न रहीं, वहीं आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बारिश का पानी घुस गया. रोपड़ की उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि नगर निकाय कर्मचारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था ठीक से बनाए रखनी चाहिए ताकि सड़कों और गलियों में बाढ़ न आए।
-

बारिश, बाढ़ और लैंड स्लाइड से मची तबाही, किसान भवन में पानी में फंसे लोग, देखें वीडियो
शिमलाः मूसलाधार बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 765 सड़कें बंद कर दी गईं। लाहौल-स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके मद्देनजर सरकार ने गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। वहीं कसोल से एक वीडियो सामने आई है। जोकि किसान भवन के पास की बताई जा रही है। वीडियों में भारी पानी में 25 लोगों को बचाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि किसान भवन में फंसे 20 लोगों के लिए वायु सेना का तत्काल बचाव अभियान चलाया गया।
अत्यधिक बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन हो चुका है और राजमार्ग तथा लिंक सड़कें अवरुद्ध हैं। यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के जिलों में भारी बारिश तो कई जगहों पर मध्यम बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हैं जिसमें वहां के हालातों का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है।बिलासपुर जिले के लिए पुलिस अपडेट के अनुसार, जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग यानी शिमला-धर्मशाला, मनाली-चंडीगढ़ (पुराना) और मंडी-शिमला मार्ग पर गाड़ियां चल रही हैं।मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने से दुकानों और घरों को भारी नुकसान होने की खबर है। एनडीआरएफ की एक टीम ने देर रात के ऑपरेशन में मंडी जिले के नगवाईं गांव के पास ब्यास नदी में फंसे छह लोगों को बचाया। लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस बीच, कुल्लू जिले के कसोल में फंसे पांच लोगों को भी बचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि कुल्लू में किसान भवन में लगभग 20-21 लोग फंसे हुए हैं और यह खतरनाक रूप से चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है। जमीनी बचाव बहुत कठिन है। प्रशासन ने वायु सेना की मदद की मांग कर रहा है। अब एयर फोर्स की टीमें रेस्क्यू अभियान में लगेगीं।
-

बारिश के बाद अब 4.9 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके
डोडा: बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। डोडा जिले में सोमवार सुबह 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया, फिलहाल भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की खबरें नहीं हैं।
एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों के अनुसार, डोडा में इस साल जून से लेकर अब तक 12 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है, भूकंप की तीव्रता हर बार अलग-अलग रही है। जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता के भूकंप के कारण मकानों समेत कई इमारतों में दरारें पड़ गई थी। इससे पहले 17 जून को भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र कश्मीर के डोडा में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 थी।