पंजाबः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, देखें वीडियो

श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः पंजाब में हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। भारी बारिश के कारण रोपड़ और आनंदपुर साहिब के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मेन एंट्री बरामदे में बरसात का पानी भर गया। जिससे सरकारी कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन राधा स्वामी भवन के पास जहां एक सड़क धंस गई। वहीं आनंदपुर साहिब के पास काहनपुर खुई-भांगला रोड पर एक कार बह गई।

इसे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। आनंदपुर साहिब शहर में शाम को एक इमारत की चारदीवारी गिरने से एक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। रोपड़ के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि रात करीब साढ़े नौ बजे राधा स्वामी भवन-पटवार खाना चौक रोड के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से एक इटियोस कार फंस गई। कार मालिक को बचा लिया गया. रोपड़ में जहां ज्यादातर सड़कें जलमग्न रहीं, वहीं आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बारिश का पानी घुस गया. रोपड़ की उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि नगर निकाय कर्मचारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था ठीक से बनाए रखनी चाहिए ताकि सड़कों और गलियों में बाढ़ न आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *