Blog

  • Jalandhar News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में अप्रैल माह में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। देर रात हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। वहीं आज फिर से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दरअसल, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पास शाम को मौसम बदलने से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लवली यूनिवर्सिटी के पास हो रही तेज बारिश की वीडियो भी सामने आई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियों में देखा जा सकता है कि अचानक मौसम में बदलाव होने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके कुछ देर बाद ही ओलावृष्टि होने लगी। तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों व मंडियों में रखी सरसों व गेहूं की फसल को भिगो दिया। अभी अधिकतर फसल कटने के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है। मौसम विभाग की ओर से आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है, जबकि अन्य 13 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसी के साथ ही 5 जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।    
  • कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा करने का किया आग्रह

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज ओकओवर शिमला में प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक महासंघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें कम्प्यूटर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और उन्हें नियमित करने का भी आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।इस अवसर पर महासंघ के मंडी जिले के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ऊना जिले के अध्यक्ष हरदेव सिंह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सम्मान समारोह का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सम्मान समारोह का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार को एनसीसी के अंतर्गत लेफ्टिनेंट बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्ष, गर्व एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. विनोद कुमार की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प एवं अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार ने भारतीय सेना की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), कांपटी में तीन माह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सैन्य दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का परिचय देते हुए अपने व्यक्तित्व को और अधिक सशक्त बनाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉ. विनोद कुमार की विशिष्ट पहचान रही है। वे विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं तथा JRF, NET एवं SET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने शिक्षा एवं एनसीसी के बीच उत्कृष्ट संतुलन स्थापित कर विद्यार्थियों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को देश सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भी अपने जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपनाएं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर अणु लखनपाल सहित समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  • Punjab News: सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर काबू, नंगा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर काबू, नंगा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में सरेआम चोरी और लूटपाट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं आज पॉश इलाके सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने नंगा करके चोर की छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रवेश चंद्र ने बताया कि उसकी बीते दिन कटियारा चौंक के पास एक्टिवा चोरी हो गई थी। जिसके बाद आज वह गोल चौंक से आ रहा था और उसने एक्टिवा चोर को कमीज से पहचान लिया। इस दौरान चोर ने उसके आगे एक्टिवा खड़ी कर दी। वहीं चोर उसे 15 मिनट तक मंडी में घुमाता रहा।

    पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया। आरोपी से बरामद की गई एक्टिवा भी किसी की चोरी की हुई है। चोर ने माना कि वह किसी ओर की एक्टिवा चोरी करके लेकर आया है। पीड़ित ने कहा कि वह बीते दिन से परेशान था, लेकिन आज चोर को काबू कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार पुलिस को घटना की सूचना दिए 20 से 25 मिनट हो गए है, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

    वहीं बांसल ने कहा कि काबू किया गया चोर मंडी में अक्सर चोरियां करता है। मंडी में लोगों की पेटियां चुराकर फरार हो जाता है। व्यक्ति ने कहा कि कई बार चोर को पुलिस के हवाले किया जा चुका है, लेकिन पुलिस इसे छोड़ देती है और दोबारा से वह चोरियां करता है। काफी देर बात घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू किया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • जिला ऊना में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं वार्डों की आरक्षण सूची जार

    जिला ऊना में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं वार्डों की आरक्षण सूची जार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायत समिति आरक्षण रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 28 के तहत जारी किया गया है।
    पंचायत समिति अध्यक्षों और वार्डों का आरक्षण रोस्टर विवरण उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचायत सीमितों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का रोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें पंचायत समिति बंगाणा में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। हरोली पंचायत समिति में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और अम्ब पंचायत समिति के लिए महिला, गगरेट और ऊना के लिए पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित सीट निर्धारित की गई है। इसके अलावा पंचायत समिति गगरेट के अंतर्गत पंचायत समिति गगरेट में मंदवाड़ा और मरबाड़ी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति पिरथीपुर में पिरथीपुर और डंगोह खुर्द पंचायतों के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति सलोह बैरी में जोह और सलोह बैरी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति डंगोह खास में अनारक्षित, पंचायत समिति रायपुर में रायपुर और ववेहड़ पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भद्रकाली में भद्रकाली, अभयपुर और ब्रह्मपुर पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भंजाल अप्पर में अमलैहड़ और भंजला अप्पर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति भंजाल लोअर में कुनेरन और भंजाल लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति नकडोह में रामनगर, कैलाश नगर और नकडोह के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति चलेट में चलेट और मवा कोहलां पंचायतों में महिला, पंचायत समिति नंगल जरियालां में नंगल जरियालां और अम्बोआ के लिए महिला, पंचायत समिति दियालों में दियोली और घनारी पंचायत के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति संघनेई में संघनेई के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति अम्बोटा में अम्बोटा और चतेहड़ पंचायत के अनुसूचित जाति, पंचायत समिति गगरेट में गगरेट अप्पर और कलोह पंचायत के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बडोह में बडोह और ओयल पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति टटेहड़ा में टटेहड़ा और मवां सिंधिया पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति कुठेहड़ा जसवालां में कुठेड़ा जसवालां और लोहारली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति जाडला कोइड़ी में जाडला कोइड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां और गुगलैहड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के सीट आरक्षित की गई हैं। उपमंडल हरोली के अतंर्गत पंचायत समिति वार्ड लोअर पंजावर – 1 में लोअर पंजावर और नंगनोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति पंजावर – में पंजावर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड खड्ड – 3 में खड्ड और भैणी खड्ड के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड पंडोगा – 4 में पंडोगा और पंडोगा लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड ईसुपर – 5 में ईसपुर और ईसुपर टांडा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति भदसाली – 6 में भदसाली और भदसाली हार के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड सलोह – 7 में सलोह के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड घालूवाल – 8 में घालूवाल और लोअर बढेड़ा के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड बढे़ड़ा – 9 में बढे़ड़ा और कांगड़ में सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड धर्मपुर – 10 में धर्मपुर, सैंसोवाल और समनाल के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड वालीवाल – 11 में वालीवाल और रोड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड हरोली – 12 में हरोली और भदौड़ी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड पालकवाह – 13 में पालकवाह, कर्मपुर और चंदपुर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड ललड़ी – 14 में ललड़ी और ललड़ी लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नंगल खुर्द – 15 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति बाथू वार्ड – 16 में बाथू और बटकलां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड बाथड़ी – 17 में अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड बीटन – 18 में बीटन, जखेवाल और छेत्रां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर जयचंद – 19 में गोंदपुर जयचंद और सिंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर बुल्ला – 20 में गोंदपुर बुल्ला और भडियारां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड दुलैहड़ – 21 में दुलैहड़ और हीरां नगर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड कुंगडत – 22 में कुंगडत और हीरां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड पोलियां बीत – 23 में पोलियां बीत, मल्लूवाल और कुठारबीत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड पूवोबाल – 24 में पूवोबाल और हिलेड़ा बिलना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र टकोली – 1 में टकोली और चौली के लिए अनारक्षित, सहोरी – 2 में सहोरी और बैरियां के लिए महिला, चौकी खास – 3 में चौकी खास, पल्लियां और बडूही के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जोल – 4 में अम्बेहड़ा धीरज, कठोह और जोल के लिए अनारक्षित, बोल – 5 में मोमन्यार, बौल, थानाकलां, घुघन और ककराणा के लिए महिला, बल्ह – 6 में बल्ह, छपरोह कलां और बुढवार के लिए अनारक्षित, टांडा – 7 में मंदली, डोहक, टीहरा और टांडा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, थहड़ा – 8 में थहड़ा, बल्ह खालसा, चंगर और चुल्हड़ी के लिए अनारक्षित, रायपुर – 9 मे रायपुर, पुरोइयां कलां, दोबड़ और बोहरू के लिए अनुसूचित जाति महिला, धनेत – 10 में धनेत और पलाहटा के लिए महिला, खरियालता – 11 में खरियालता और डीहर के लिए अनुसूचित जाति, अरूलू खास – 12 में अरूलू खास और करमाली के लिए महिला आरक्षित, पिपलू – 13 में पिपलू और सुकडियाल के लिए अनुसूचित जाति महिला, चमियाड़ी – 14 में चमियाड़ी और सिंहाणा के लिए महिला आरक्षण, हटली केसरू – 15 में हटली केसरू और जसाणा के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण, धतोल – 16 में डोहगी और धतोल के लिए अनारक्षित, धुंधला – 17 में धुंधला और मलांगड़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, लठियाणा – 18 में लठियाणी और तनोह के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, ढियूंगली – 19 में ढियूंगली और बुधान के लिए अनारक्षित सीटें घोषित की गई हैं। उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड गिंडपुर मलौन में घंगरेट और खरोह के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड भटेड़ में भटेड़, धर्मशाल महंतां, और धर्मशाल महंतां खास के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नारी (चिंतपूर्णी) में नारी (चिंतपूर्णी), बधमाणा और छपरोह के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड डूहल भटवाला में डूहल भटवाला, ज्वाल और डूहल बंगवालां के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड लोहारा अप्पर में लोहारा अप्पर, सारड़ा, सिद्ध चलेहड़ और घेबट बेहड़ के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड मुबारिकपुर में मुबारिकपुर और शिवपुर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड कलरूही में कलरूही, प्रंभ और मंदोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड लोहारा लोअर में लोहारा लोअर और भगड़ा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड चौआर में चौआर, अंब टिल्ला, सपौरी और कुहाडछन के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड मैड़ी खास में मैड़ी खास, राजपुर जस्वां और ज्वार के लिए अनुसूचित जाति महिला,  पंचायत समिति वार्ड त्याई में त्याई, रिपोह मिसरां और पोलियां पुरोहितां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड जबेहड़ में जबेहड़ और सुरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड नैहरी नौरंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कुठेड़ा खैरला में कुठेड़ा खैरला और कटोहड़ खुर्द के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कटोहड़ कलां में कुठियाड़ी, कटोहड़ कलां और बदाऊं के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड अंदौरा लोअर में अंदौरा अप्प्र और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड बेहड़ जस्वां में बेहड़ जस्वां और लडोली के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड ठठल में नंदपुर और ठठल के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड टकारला में टकारला और धंदड़ी के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड दियाड़ा में भैरा, दियाड़ा और दिलवां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड हम्बोली में चुरूडू, हम्बोली और सेरी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड धुसाड़ा में स्तोथर और धुसाड़ा के लिए महिला सीट घोषित की गई है। इसके अतिरिक्त उपमंडल ऊना में पंचायत समिति वार्ड पनोह के लिए अनारक्षित, धमांदरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, नारी के लिए अनारक्षित, नंगल सलांगड़ी के लिए अनुसूचित जाति, बसाल लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, टक्का के लिए महिला, बसोली के लिए अनारक्षित, डंगोली के लिए अनारक्षित, समूरकलां के लिए महिला, चताड़ा के लिए अनारक्षित, बहडाला लोअर के लिए अनुसूचित जाति महिला, झूडोवाल के लिए महिला, देहलां अप्पर महिला, देहलां लोअर अनुसूचित जाति, बनगढ़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, भटोली महिला, रायपुर सहोड़ा के लिए अनारक्षित, चडतगढ़ के लिए महिला, नंगड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जनकौर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, सासन के लिए अनारक्षित, अजौली के लिए अनारक्षित, माजरा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड सनोली के लिए महिला सीट निर्धारित की गई हैं।
     
  • हरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचन

    हरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचन

    चंडीगढ़:  हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन वीरवार को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष रिपोर्ट का  विमोचन करेंगे। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।यह वार्षिक रिपोर्ट प्रदेश में समयबद्ध सेवा वितरण, शिकायत निवारण, ऑटो अपील सिस्टम तथा विभागवार सेवा प्रदर्शन की वर्षभर की उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज है।

    समारोह के दौरान समयबद्ध सेवा वितरण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा ऑटो अपील सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के  मुख्य प्रशासक  चंद्र शेखर खरे, फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, डीएचबीवीएन, हिसार के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, पीएचईडी, नारायणगढ़ के  कार्यकारी अभियंता  अनिल कुमार चौहान,  एनआईसी के सिस्टम एनालिस्ट अंशु सेठी, तथा एनआईसी के सॉफ्टवेयर डेवलपर  प्रशांत कुमार शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग द्वारा अब तक प्रदेश के 56 विभागों एवं संगठनों की 802 अधिसूचित सेवाओं के माध्यम से अब तक कुल 27,43,481 अपीलों/रिवीजनों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से 26,98,634 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। यह कुल मामलों का लगभग 98.4 प्रतिशत है, जो आयोग की प्रभावी कार्यप्रणाली और समयबद्ध सेवा वितरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वार्षिक रिपोर्ट में विभिन्न विभागों की प्रमुख सेवाओं के प्रदर्शन को भी रेखांकित किया गया है। इनमें आय प्रमाण पत्र (शैक्षणिक उद्देश्य), निवासी प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, बिलिंग शिकायतें, जलापूर्ति बहाली, सीवरेज अवरोध, प्रॉपर्टी आईडी जारी करना, चरित्र प्रमाण पत्र तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि ऑटो अपील सिस्टम (AAS) हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की एक अभिनव और नागरिक हितैषी पहल है। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग अधिनियम, 2014 के अंतर्गत पहले अपीलों की मैनुअल फाइलिंग का प्रावधान था, जो नागरिकों के लिए अपेक्षाकृत जटिल और समय लेने वाला था।वर्ष 2019 में स्वतः अपील दर्ज होने की अवधारणा पर कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन सेवाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया। बाद में नियमों में आवश्यक संशोधन कर सिस्टम जनरेटेड अपीलों को सक्षम बनाया गया। अंततः 01 सितंबर 2021 को ऑटो अपील सिस्टम का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसने सेवा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता को नई दिशा दी। यह वार्षिक रिपोर्ट न केवल आयोग की उपलब्धियों का दस्तावेज है, बल्कि नागरिक-केंद्रित प्रशासन, तकनीकी नवाचार और सेवा सुधारों की दिशा में हरियाणा के सुशासन मॉडल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

  • जिला ऊना में जिला परिषद वार्डों और पंचायत प्रधानों की आरक्षण सूची जारी

    जिला ऊना में जिला परिषद वार्डों और पंचायत प्रधानों की आरक्षण सूची जारी

    ऊना/सुशील पंडित:
    ऊना जिला के सभी विकास खंडों के प्रधान पदों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और जिला परिषद वार्डों के सदस्यों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायती निर्वाचन रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 तथा 125 पठित पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 87 के अंतर्गत जारी किया गया है।
    विकास खंडवार रोस्टर का विवरण उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सासन, कुरियाला, जखेड़ा, बहडाला लोअर, लम्लेहड़ा और धमांदरी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ग्राम पंचायत बदोली, चड़तगढ़, झम्बर, फतेहपुर और चलोला में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। ग्राम पंचायत बीनेवाल, उदयपुर, खानपुर और नारी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत माजरा, मलूकपुर, बसाल अप्पर और आवादा बराना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत बारसड़ा, भड़ोलियां कलां, जनकौर, देहलां लोअर, डंगेहड़ा, रायपुर सहोड़ा, टक्का, बड़साला, अप्पर बहडाला, नंगड़ां, ठाकुरद्वारा, नंगल सलांगड़ी, अजौली, मदनपुर, बडैहर, बरनोह और देहलां अप्पर में महिला सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत डठवाड़ा, डंगोली, सनोली, चताड़ा, भटोली, बसोली, टब्बा, छतरपुर, बटूही, त्यूड़ी, मैहतपुर, समूरकलां, लम्लैहड़ी, लोअर बसाल, झूड़ोवाल, पनोह, सुनेहरा और बनगढ़ में अनारक्षित सीट घोषित की गई है। विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत चतेहड़, कैलाश नगर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, पिरथीपुर, भद्रकाली और गगरेट अप्पर में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत नकड़ोह, बवेहड़, रायपुर, कुनेरन और डंगोह खास में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण रहेगा। ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गुगलैहड़ और लोहारली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत भंजाल लोअर, संघनेई और रामगनर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा। अम्बोआ, ब्रह्मपुर, अमलैहड़, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, टटेहड़ा, सलोह बैरी, मरबाड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां, नंगल जरियालां, घनारी और दयोली पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, जोह, चलेट, जाडला कोइड़ी, मवां सिंधियां, भंजाल अप्पर, अभयपुर, ओयल, कलोह, मवां कोहलां, बड़ोह, कुठेड़ा जसवालां और अम्बोटा में अनारक्षित सीट रहेगी। विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगड़त, पोलियांबीत, कुठारबीत, खड्ड और समनाल में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण रहेगा। वहीं, ग्राम पंचायत पूबोवाल, बाथड़ी, दुलैहड़ और सैंसोवाल में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत हलेड़ा विलना, रोड़ा, भैणी खड्ड और ईसपुर टांडा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षण रहेगा। ग्राम पंचायत पंडोगा निचला, लोअर ललड़ी और बट कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत पालकवाह, हीरा नगर, ललड़ी, बाथू, भदसाली, घालूवाल, छेत्रां, मल्लूवाल, भडियारां, चंदपुर, नगनोली, कर्मपुर, लोअर बढे़ड़ा, पंडोगा और हीरां में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं बढे़ड़ा, सलोह, पंजावर, धर्मपुर, सिंगा, नंगल खुर्द, ईसुपर, हरोली, कांगड़, भदसाली हार, लोअर पंजावर, बीटन, गोंदपुर बुल्ला, बालीवाल, भदौड़ी,  गोंदपुर जयचंद और जखेवाल पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई है। विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत सारड़ा, लडोली, घेबट बेहड़, खरोह, घंगरेट, धर्मशाला महंतां और मंधोली में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, मैड़ी खास, जबेहड़, ज्वार, डूहल भटवालां, ज्वाल और राजपुर जस्वां में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। कुहाड़छन, दिलवां, सेरी, नंदपुर और चुरूडू पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित है। धंदड़ी, शिवपुर, अंदौरा लोअर और बदाऊं पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रहेगी। भटेड़, गिंडपुर मलौन, सपौरी, सिद्ध चलेट, सूरी, बेहड़ जस्वां, बधमाणा, चौआर, नारी चिंतपूर्णी, दियाड़ा, भगड़ाह, छपरोह, लोहारा अप्पर, कलरूही, कुठेहड़ा खैरलां, पोलियां पुरोहितां और धर्मसाल महंतां खास पंचायतों में महिला सीट निर्धारित की गई है। कठियाड़ी, प्रम्भ, हम्बोली, लोहारा लोअर, भैरा, स्तोथर, रिपोह मिसरां, नैहरी नौरंगा, कठोहड़ कलां, त्याई, टकारला, मुबारिकपुर, कटोहड़ खुर्द, डूहल बंगवालां, ठठल, धुसाड़ा और अंदौरा अप्पर पंचायतों के लिए अनारक्षित सीट घोषित की गई है। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवार, बौल, थहड़ा, कटोह, टीहरा, जसाणा और लठियाणी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, अरूलू खास, तनोह, चमियाड़ी, ढियूंगली, डोहक, पल्लियां और धुंधला पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। बोहरू, मलांगड़, घुघन ककराणा और बल्ह खालसा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। खरियालता, बडूही और टांड़ा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। सिहांणा, पिपलू, हटली केसरू, प्लाहटा, दोबड़, धतोल, चोली, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, सुहारी, बुधान, करमाली और सुकडियाल पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। छपरोह कलां, टकोली, धनेत, थानाकलां, अम्बेहड़ा धीरज, मोमन्यार, परोईयां कलां, डोहगी, मंदली, जोल, चोकी खास, बैरियां, बल्ह और रायपुर पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई हैं।
    जिला परिषद वार्डों का आरक्षण विवरण इसके अतिरिक्त ऊना जिला में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड धनेत और कुठेड़ा खैरलां में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं भंजाल लोअर और मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। जिला परिषद वार्ड पंजावर और बाथू में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ठठल जिला परिषद वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित है। चताड़ा, रायपुर सहोड़ा, दुलैहड़, लठियाणी और चलेट जिला परिषद वार्डों में महिला सीट रहेगी। हरोली, देहलां अप्पर, सोहारी, टक्का ओर अम्बोटा जिला परिषद वार्डोें में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
  • Jalandhar News: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर GURVINDER SINGH BATHLA का हुआ निधन

    Jalandhar News: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर GURVINDER SINGH BATHLA का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का बीते दिन 7 अप्रैल को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे GTB नगर (मॉडल टाउन) श्मशान घाट में किया जाएगा। वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त थे और स्पोर्ट्स सचिव के पद पर सेवाएं निभा चुके हैं। वह सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ पीआरओ भी रह चुके है।

    इसी के साथ वह जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे, पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं। वह 20 वर्षों से बाठला मैरिज कंसलटेंट चला रहे है। उनके निधन से स्पोर्ट्स फ्रैटर्निटी में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़ गए हैं।

     

  • Jalandhar News: कार को घसीटता ले गया ट्रक चालक, खेतों में पलटी गाड़ी, नौजवान घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार को घसीटता ले गया ट्रक चालक, खेतों में पलटी गाड़ी, नौजवान घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया में डल्लेवाल गांव के चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत तक ले गया। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चश्मदीद ने कहा कि ट्रक चालक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने कार को टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। वहीं घटना के दौरान बिजली का पोल भी तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई। वहीं कार चालक ने कहा कि सीमेंट से लदे ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाई। जिसके बाद वह कार को घसीटता हुआ खेतों तक ले गया।

    घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरिंदर मोहन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गोराया डल्लेवाल चौराहे पर सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान मौके पर आकर देखा तो सफेद रंग की टैक्सी कार को ट्रक चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कार बिजली के खंभों से टकराकर खेतों में पलट गई। कार में बैठे युवक जगदीश कैले पुत्र हुसैन लाल निवासी जाजा कलां घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गोराया की ओर से सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था जो डल्लेवाल गांव की ओर जा रहा था।

    ट्रक तेज गति से था और ट्रक ड्राइवर ने रोकने की बजाय सीधे कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक कार को घसीटते हुए ले गया और कार बिजली के खंभों से टकराकर खेतों में पलट गई। वहीं मौके पर मौजूद अकाली दल के सर्कल गोराया के प्रधान कुलविंदर संधू ने कहा कि इस चौराहे पर अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की अपील की है ताकि गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की रफ्तार कम हो। एएसआई सुरिंदर मोहन ने कहा कि ट्रक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • मोहाली आई.टी. सिटी में अत्याधुनिक ई.सी.सी. प्रोजेक्ट से पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा है: संजीव अरोड़ा

    मोहाली आई.टी. सिटी में अत्याधुनिक ई.सी.सी. प्रोजेक्ट से पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा है: संजीव अरोड़ा

    भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित

    चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज मोहाली में पल्कशा यूनिवर्सिटी और सेक्टर 83 के इंफोसिस कैंपस के निकट एक अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (ई.सी.सी.) विकसित करने का ऐलान किया। यह निवेश, बुनियादी ढांचे और विश्वव्यापी व्यापारिक अवसरों के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे पंजाब का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी नेतृत्व में की जा रही यह ऐतिहासिक पहल पंजाब को निवेश और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

    प्रोजेक्ट की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर मोहाली आईटी सिटी के बिल्कुल बीच में लगभग 14 एकड़ क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला यह प्रोजेक्ट एग्जीकन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा।  प्रोजेक्ट के लिए रियायत की अवधि 15 वर्ष होगी।इस प्रोजेक्ट के तहत बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा, जो विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस होगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 31 दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

    ई.सी.सी. में बड़े स्पैन वाले कॉलम-फ्री प्रदर्शनी हॉल होंगे, जिनमें लगभग 40,000 वर्ग फुट और 15,000 वर्ग फुट के दो बड़े हॉल के साथ लगभग 15,000 वर्ग फुट में फैला रिटेल, फूड और बेवरेज जोन तथा लगभग 1000 वाहनों की पार्किंग सुविधा भी शामिल होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा में विश्व स्तरीय लैंडस्केप वाले पब्लिक स्पेस और आयोजन करने के लिए खुले सार्वजनिक क्षेत्र भी शामिल होंगे।  इस प्रोजेक्ट के पहले पांच वर्षों में 15,000 से 25,000 के बीच रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन, आतिथ्य और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा देते हुए पंजाब को एक अग्रणी माइस डेस्टिनेशन के रूप में पंजाब की स्थिति मजबूत करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एग्जीकन ग्रुप के चेयरमैन एम. क्यू. सईद, पुडा के ए.सी.ए. विकास हीरा, प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट संजय सूर्या और राहुल शाह, डायरेक्टर उपस्थित थे।