ऊना/सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय के समीप नटराज होटल के पीछे एमसी कमेटी द्वारा बनाए गए रास्ते को तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट में होटल मैनेजर सहित दो को चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नटराज होटल के मैनेजर वरुण कुमार निवासी मंडी ने बताया कि वह नटराज होटल में कार्यरत हैं।जव मैं अपनी ड्यूटी पर था तो होटल के पीछे एमसी कमेटी ऊना द्वारा बनाए गए रास्ते को एक जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ा जा रहा था। वरूण ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर को ऐसा करने से रोकना चाहा, तो ओम प्रकाश मेहता व उसके बेटे ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट में सिर व पीठ में चोटें पहुंची हैं। इस संबंध में मैंने जानकारी होटल मालिक को दी, तो मालिक का भतीजा मौके पर पहुंचा, तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।