Home Himachal>Una महिला की फेक फेसबुक आईडी बना, कर दिए अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

महिला की फेक फेसबुक आईडी बना, कर दिए अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में एक महिला के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर एक युवक ने महिला के रिश्तेदारों व पहचान वाले लोगों को अश्लील मैसेज भेज दिए , जिस पर महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,तव युवक पुलिस की पकड़ में आ गया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप कुमार निवासी भदसाली, तह हरोली फेसबुक पर इसकी फेक आई डी बनाकर गांव के लोगों व् इसके रिश्तेदारों  को अश्लील मैसज भेज रहा है । महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 509,504 भा0द0स0 व् SEC 66 C & 66 D OF IT ACT के  तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here