Home Himachal>Una चिंतपूर्णी में 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चिंतपूर्णी में 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
चिंतपूर्णी में 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
ऊना, सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना चिंतपूर्णी की पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, SI राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जौड़वड़ स्थित एक मैरिज हॉल के समीप सड़क किनारे खड़े स्वरूप सिंह निवासी गांव कोटला, डाकघर बेहड़ भटेड़, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा के कब्जे से बिना लाइसेंस एवं परमिट के 12 बोतल देशी शराब (शाही सौंफी) बरामद कीं।
आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here