Home Himachal>Una तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से युवक घायल, मामला दर्ज 

तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से युवक घायल, मामला दर्ज 

0

ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के संतोषगढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आते गांव जटपुर में तेज़ रफ़्तार वरना कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार युवक के उपर पलट गई और लोगों ने युवक को बड़ी मुश्किल से कर के नीचे से निकला। युवक की पहचान दीवांश के रूप में हुई।  पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चन्द(58) निवासी गाँव जटपुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि ऊना की तरफ से एक कार बड़ी तेज रफ्तारी से आई व साइड में चल रहे इनके भतीजे को टक्कर मार दी I 

उन्होंने बताया कि मैं धूप बत्ती की दुकान करता हूँ मैं करीब 4 बजे दुकान पर बैठा था तथा मेरा भतीजा दिवांश शर्मा कुल्हाडी तेज करवा कर सडक के साथ अपनी साईड में आ रहा था तो उसी समय एक सफेद रंग की कार संख्या (पीवी 65 एएस 2485)ऊना की तरफ से आई व दिवांश शर्मा को टक्कर मार दी और टक्कर मारने से बाद कार पलट गई तथा दिवांश कार के नीचे आ गया जिस पर मैं जोर से चिल्लाया फिर लोग मौके पर इक्टठे हो गए और कार को उठा कर दिवांश को कार से नीचे से निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने कार चालक राजन केसरी पर धारा 279,337 भा0द0स0 के अंतर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here