Entertainmentबाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नालागढ़/सचिन बैंसल :  नालागढ़ के जगातखाना पुल के समीप मानवता के लिए सेवा संस्था ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राशन, भोजन और उनके तिरपाल की व्यवस्था कराई। चिकनी खड्ड के साथ राजस्थान राज्य के गुरजीत, रामपाल, कांसी राम समेत 12 परिवार झगियां बना कर रहे थे, लेकिन खड्ड में पानी आने से इनकी झुगियां बह गई। और इनका सारा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। इन लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। ऐसे में संस्था आगे आई। संस्था के प्रधान इंद्रजीत सिंह राणा ने इनके लिए न केवल भोजन की व्यवस्था की वहीं उनके राशन की कीटें भी बांटी। दोबारा से झुगी तैयार करने के लिए इन लोगों को तिरपाल भी दी गई। 
राणा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले डेढ दशक से समाज सेवा में जुटी है। वह पेशे से मेडिकल लाइन में होने से गरीब बीमार लोगों को मुफ्त उपचार करते है तथा रोगियों को उपचार करने में भी मद्द करते है। यही नहीं यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करती है। कोरोना काल में जहां संस्था की ओर से अटूट लंगर लगाया गया वहीं 165 आक्सीजन सिलेंडर भी गंभीर रोगियों को मुहैया कराए गए। यही नहीं जो बाहरी राज्य के लोग यहां पर महामारी के दौरान फंस गए थे उन्हें प्रशासन से परमिशन लेकर उनके राज्य तक छोडऩे तक का कार्य किया गया। शुक्रवार को लंगर बांटने के कार्य में वीर, श्यामलाल ने भी उनका सहयोग किया। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...