बीबीएन में पुलिस ने 4 मामलो में पकड़ी 116 पेटी शराब व 19 किलो चुरा पोस्त,देखें Video

बद्दी/ सचिन बैंसल: हिमाचल में लोक सभा चुनाव के दौरान मतदाता को लुभाने के लिए बाहरी राज्यो से शराब की सप्लाई बड़ी मात्रा हो रही है। बद्दी पुलिस ने नाके लगाते हुए शराब माफिया की शिकंजा कसा है। बद्दी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन मामलो में 116 पेटियां  अवैध शराब बरामद कर चार लोगों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिए है। पत्रकारों से बातचीत में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि  मानपुरा थाने के तहत 24 पेटियां देसी शराब एक गाड़ी से पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले लोधी माजरा पंचायत के जट्टी माजरा का आरोपी गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

वही बद्दी पुलिस ने बलांवाली में एक स्वीप्ट गाड़ी से 9 देसी शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीसरा मामला भी मानपुरा थाने के तहत दर्ज हुआ है। एक पिकअप गाड़ी से यह अवैध शराब पकड़ी है। गाड़ी में दो लोग सवार था। बद्दी  के बिलांवाली का राकेश कुमार व यूपी का अनमोल यह शराब सप्लाई करने जा रहे थे। इन 83 पेटियों में 63 पेटी देसी शराब, 16 अग्रेंजी व 4 पेटियो में बीयर थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरोटीवाला थाने में चूरा पोस्त का मामला भी दर्ज किया है।

पुलिस ने बरोटीवाला में तालाब के पास खड़े एक ट्रक से19 किलो 738 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक की सीज कर चालक हुसैन चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने अवैध खनन पर भी शिंकजा कसा है। बद्दी पुलिस ने एक जेसीबी व दो टिप्पर तथा मानपुरा पुलिस ने दो टिप्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े है। पुलिस ने अवैध खनन करते हुए पकड़े वाहनों को सीज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...