Entertainmentऔद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश इकाई ने बढ़ाया कुनबा

औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश इकाई ने बढ़ाया कुनबा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उद्यमी सौरभ गुप्ता, अरुण शर्मा व सुश्री वसुंधरा को सौंपी संयुक्त सचिव की कमान

बददी/सचिन बैंसल : लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश ने अपना कुनबा बढ़ाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को सक्रिय किया जा सके। बददी में हुई कोर कमेटी बैठक के बाद काठा के उद्यमी तरसेम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मलकूमाजरा के उद्यमी हेमजरा चौधरी को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा साई रोड बददी पर पूरे दुनिया में मास्क सप्लाई कर नाम कमाने वाले युवा उद्यमी सौरभ गुप्ता को संयुक्त सचिव , सुश्री वसुंधरा-कृष्णा इंटरपाईजिस डीआईसी इंडस्ट्रियल एरिया बददी को संयुक्त सचिव,  मनोज डंडियाल व रोहित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य, झाडमाजरी के पुष्पराज इंडस्ट्रीज के निदेशक अरुण कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, मंडी के कुलवीर जम्वाल को प्रदेश प्रवक्ता एवं संधिान कमेटी का चेयरमैन तथा कसौली के डा. रुप किशोर राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य पद से नवाजा गया।


प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, महासचिव अनिल मलिक, कोषाध्यक्ष सत्तपाल जस्सल व चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने बताया कि इसके बाद बैठक में आगामी कार्यों की रुपरेखा का खाका भी खींचा गया। अशोक ने कहा कि हम अन्य एसोसिएशनों की तरह सिर्फ बददी तक सीमीत होकर नहीं रहेंगे बल्कि प्रदेश की माटी से जुडे पहले संगठन का विस्तार समस्त हिमाचल में करेंगे। प्रदेश के 17 औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर हम उद्यमियों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण सरकार के माध्यम से करवाएंगे। चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने का कि प्रदेश के 40 हजार लघु उद्यमियों की आवाज को एक छत पर लाकर बुलंद किया जाएगा। चाहे चंबा हो या बददी, पांवटा हो पठानकोट पूरे हिमाचल के एमएसएमई सैक्टर की आवाज दमदार तरीके से उठाई जाएगी। वर्तमान में प्रदेश का उद्योग जगत विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन कहीं से भी आशा की किरण नजर नहीं आ रही है।
यह रहे उपस्थित-

संगठन के गठन के बाद पहली बार हुए कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में सुमित सिंगला रोहित कुमार, कैप्टन हेमराज चौधरी, रमेश शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, बलबीर सिंह,सुरेंद्र कुमार, अंकुश नेगी ,सुनील  धीमान, सुषमा ,हर्ष कश्यप, कर्ण शर्मा, चंदन सिंह ठाकुर, महेंद्र गोला, किशोर, अरुण शर्मा, बलदेव गोयल, अंकित गोयल, शोमिल गोयल, हरीश शर्मा व कुलवीर जमवाल भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...