Home International अनाथालय में आग लगने से 11 बच्चों की मौत, मची अफरा-तफरी

अनाथालय में आग लगने से 11 बच्चों की मौत, मची अफरा-तफरी

0
अनाथालय में आग लगने से 11 बच्चों की मौत, मची अफरा-तफरी

अल्जीरियाः अल्जीरिया में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक अनाथालय में आग लगने से हाहाकार मच गया। जानकारी के मुताबिक आग राजधानी अल्जीयर्स के पूर्वी उपनगर मोहम्मदिया में दो मंजिला चाइल्ड केयर सेंटर में सुबह करीब 3:30 बजे लगी। इस हादसे में कई बच्चे चपेट में आए, जिनमें 11 बच्चों की मौत हो गई और 19 बच्चे घायल होने की सूचना है।

अधिकारियों ने प्रभावित बच्चों की उम्र या वयस्कों के घायल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेफ्टिनेंट कर्नल नसीम बर्नोई ने कहा कि बचाव दलों ने पांच ऐसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जो चल नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि आग से झुलसे कई बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आग अल्जीरिया के राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर लगी। ये घटना ऐसे समय में हुई जब देश भीषण गर्मी की लहर (हीटवेव) से जूझ रहा है। एजेंसी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में पूरे देश में आग लगने की करीब 1,000 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

जनरल डायरेक्टरेट ऑफ सिविल प्रोटेक्शन का हवाला देते बताया कि अल्जीरिया भीषण गर्मी की लहर का सामना कर रहा है। 8 जुलाई से सिविल प्रोटेक्शन यूनिट्स ने देश भर में 913 जगहों पर लगी आग को बुझाया है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अभी तक अनाथालय में आग लगने के कारण का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने माना कि तेज गर्मी की वजह से हाल ही में अल्जीरिया में घरों और दफ़्तरों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्टों से पता चलता है कि आग लगने के बाद बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए थे, जिससे अनाथालय में रहने वाले बच्चे अंदर ही फंस गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here