Home International बच्चे ने मां पर चलाई गोली, मौत, boyfriend गिरफ्तार

बच्चे ने मां पर चलाई गोली, मौत, boyfriend गिरफ्तार

0
बच्चे ने मां पर चलाई गोली, मौत, boyfriend गिरफ्तार

नई दिल्ली : अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।दो साल के बच्चे के हाथ में लगी बंदूक अचानक चल गई, जिससे उसकी माँ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पहचान जेसिन्या मीना(22) के तौर पर हुई है। बंदूक युवती के प्रेमी की थी। लापरवाही से बंदूक रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुई।  बच्चे ने मां के ब्वॉयफ्रेंड की पिस्टल से गोली चलाई थी। मामला उत्तरी कैलिफोर्निया के एक अपार्टमेंट का है। बच्चा बेडरूम में खेल रहा था, तभी उसने अचानक बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। गोली उसकी माँ जेसिनिया मिना के शरीर में जा लगी। जेसिनिया की एक 8 महीने की बेटी भी है।

लेफ्टिनेंट पॉल सर्वेंट्स के अनुसार पुलिस भी इस घटना से हैरान है। दरअसल महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की लोडेड पिस्टल बेड के ऊपर रखी थी इसी दौरान खेल-खेल में बच्चे के हाथ पिस्टल लग गई अनजाने में ट्रिगर दब गया। इसके बाद गोली सीधे महिला को जो लगी। मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी 18 वर्षीय एंड्रयू सांचेज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर पिस्टल ऊपर रखी होती तो यह बच्चे के हाथ नहीं लगती। पुलिस के मुताबिक मामला लापरवाही का है और इसे रोका जा सकता था।  बताया जा रहा है कि महिला और उसका प्रेमी पिछले कई दिनों से इसी अपार्टमेंट में रह रहे था। फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार पिछले सप्ताह दोनों बेड पर आराम कर रहे थे।

इसी दौरान बच्चे के हाथ पिस्टल लग गई और गलती से फायर हो गया। गोली सीधे महिला के शरीर में ऊपरी हिस्से पर लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बहन जेसिका ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन बार-बार सांचेज से बंदूक को घर से हटाने के लिए कहती थी, लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया जिसकी वजह से उसकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने सांचेज की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाली है लेकिन उसके खिलाफ पहले कोई केस दर्ज था। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में कोई गवाह सामने नहीं आया है। गोली लगने के बाद मीना को फ्रेस्नो में सामुदायिक क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here