ये रिफाइनरी अमेरिका की सबसे अहम तेल रिफाइनरी केंद्रों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट का असर इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज पोर्ट आर्थर के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों जैसे ग्रोव्स और नीदरलैंड में भी महसूस की गई। धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ हिस्सों में, जैसे पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी किया गया। इलाके में हवा की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वोअपने घरों के अंदर रहें और खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि धुएं और जहरीली गैसों से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। वलेरो एनर्जी ने भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है। आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। पोर्ट आर्थर की ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी अमेरिका के ‘गल्फ कोस्ट’ रिफाइनिंग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है। ये नेटवर्क देश के टोटल ईंधन प्रोडक्शन में एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में इस रिफाइनरी में कामकाज रुकने से क्षेत्र की ईंधन आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।View this post on Instagram