इस घटना में 55 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि संभवतः विस्फोट से आग लगी और इस घटना में 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। शहर के देदोक जिले के अग्निशमन प्रमुख नम डेउक-वू ने बताया कि अधिकारी आग लगने की घटना के समय मौजूद बताए जा रहे 14 अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में परिसर से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। इस घटना में कुछ कर्मचारी भी एक इमारत से कूदते हुए नजर आए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आग दोपहर के समय लगी। फैक्ट्री में करीब 170 कर्मचारी काम कर रहे थे। कई कर्मचारियों को जान बचाने का मौका ही नहीं मिला। तेजी से फैली आग ने लगभग 69 कर्मचारियों को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग में फैक्टरी का एक भवन नष्ट हो गया। इसके ढहने की आशंका के कारण दमकलकर्मी इसमें प्रवेश नहीं कर सके। अग्निशमन प्रमुख के अनुसार, आग को और फैलने से रोकने और वहां मौजूद रसायनों को हटाने के प्रयास जारी है। एजेंसी ने बताया कि परिसर में लगभग 200 किलोग्राम अत्यधिक प्रतिक्रियाशील रसायन थे। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल सभी संसाधन जुटाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।View this post on Instagram