वीडियो मुताबिक, एक ट्रक हाईवे पर जा रहा होता है कि तभी अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ जाता है और वह अनियंत्रित होकर पलट जाता है। टैंकर के पलटते ही करीब आधे किलोमीटर के इलाके में गैस ही गैस फैल जाती है। इसके बाद देखते ही देखते आग लग गई जिससे लोगों को बचने का मौके ही नहीं मिला। दुर्घटना उत्तरी सैंटियागो के रेंका कम्यून में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई। जानकारी देते एक पुलिस प्रमुख ने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और दुर्घटना हो गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक भी मृतकों में शामिल था। अभियोजक कार्यालय दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबंधी था।View this post on Instagram