Home International ब्रिटेन ने सम्मान सूची की जारी, लिस्ट में 30 भारतवंशी भी शामिल

ब्रिटेन ने सम्मान सूची की जारी, लिस्ट में 30 भारतवंशी भी शामिल

0
ब्रिटेन ने सम्मान सूची की जारी, लिस्ट में 30 भारतवंशी भी शामिल

लंदनः ब्रिटेन ने नव वर्ष सम्मान सूची जारी कर दी है जिसमें सामुदायिक नेताओं, प्रचारकों, शिक्षाविदों और चिकित्सकों समेत 30 से अधिक भारतीय मूल के पेशेवरों को शुक्रवार रात लंदन में जारी ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स की 2025 नववर्ष सम्मान सूची में शामिल किया गया है।

श्रीलंकाई और भारतीय मूल के कंजर्वेटिव सांसद रानिल मैल्कम जयवर्धने को राजनीतिक एवं सार्वजनिक सेवा के लिए और हाल में इस्तीफा देने वाले इंग्लैंड पुरुष फुटबॉल टीम के प्रबंधक गैरेथ साउथगेट को खेल क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, ‘‘आम लोग अपने समुदायों के लिए रोजाना असाधारण काम करते हैं। वे सेवा के उस ब्रितानी मूल्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसे मैं इस सरकार द्वारा किए जाने वाले हर काम के केंद्र में रखता हूं। नए साल की सम्मान सूची में इन गुमनाम नायकों का सम्मान किया गया है और मैं उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।” नववर्ष सम्मान सूची में खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों के 1,200 से अधिक लोगों को शामिल किया गया है।

ब्रिटेन के महाराजा के नाम पर कैबिनेट कार्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली इस सूची के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं के लिए सतवंत कौर देओल को ‘कमांडर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (सीबीई) से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here