Home International इस इलाके में चली गोलियां, 5 की मौत, 2 घायल

इस इलाके में चली गोलियां, 5 की मौत, 2 घायल

0
इस इलाके में चली गोलियां, 5 की मौत, 2 घायल

नारोवालः पाकिस्तान के नारोवाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घर टूटने से गुस्साए व्यक्ति ने परिवारिक सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में आरोपी ने पूर्व पत्नी के परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी और 2 को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने अपने घर में भी आग लगा दी, वहीं आग लगने से वह भी झुलस गया और झुलसने से उसकी भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस मुहम्मद इकराम ने अब्दुल गनी (65) के घर में घुसकर परिवार पर गोलियां चला दी।

उसने गनी की पत्नी हाजरा बीबी, आलिया बीबी, असमा बीबी और अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। गनी और साइमा बीबी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद इकराम ने घर में आग लगा दी। खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इकराम ने आलिया बीबी से कोर्ट में शादी की थी। जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद हो गया और इसी मतभेद से नाराज होकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here