Home International बाल-बाल बचे Donald Trump, White House Correspondents Dinner में चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

बाल-बाल बचे Donald Trump, White House Correspondents Dinner में चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

0
बाल-बाल बचे Donald Trump, White House Correspondents Dinner में चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

वॉशिंगटन: वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात को फायरिंग हो गई। इस दौरान वहां पर अचानक लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ड लेडी मेलानिया मंच पर मौजूद थे। फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। डिनर के दौरान गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत मंच से हटा दिया।

कार्यक्रम में मौजूद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप की कैबिनेट के सदस्यों को भी तुरंत बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, वॉइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे, तभी सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने चिल्लाकर कहा- गोली चली है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग भागते नजर आ रहे हैं। पूल रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट्स को रेडियो पर कहते सुना गया कि शूटर को पकड़ लिया गया है। बाद ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट में इसकी पुष्टि की। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप एक सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि उनका इरादा डिनर में वापस लौटने का है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तेजी से और बहादुरी से काम किया। ट्रंप ने कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी। हमें बस इसे सीधे, फिर से करना होगा। घटनास्थल के फुटेज में गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां मौजूद लोग अपनी मेज के पीछे छिपते हुए दिखे, जबकि लोग चिल्ला रहे थे- नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रंप को तेजी से मंच से दूर ले गए, जिसके बाद भारी हथियारों से लैस एजेंट्स ने स्टेज को घेर लिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here