Home International बीयर पीकर साईकिल चलाना पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

बीयर पीकर साईकिल चलाना पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

0
बीयर पीकर साईकिल चलाना पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

वैनिसः इटली के उत्तर क्षेत्र में पोर्टोग्रुआरो शहर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सूरा से संबंधित एक साइकिल सवार भारतीय पवन राहुल को बीयर पीकर साईकिल चलाना महंगा पड़ गया। दरअसल, इटली की पुलिस ने साइकिल चलाते समय बीयर पीने के मामले में नौजवान को 543 यूरो का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, साइकिल पर लाइट न होने के कारण भी पुलिस ने इस व्यक्ति को 18 यूरो का अलग से जुर्माना किया।

जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी शाम 7:30 के लगभग इटली पुलिस ने पोर्टोग्रुआरो शहर के इनस मार्केट के पास साइकिल पर जा रहे पवन राहुल नाम के भारतीय युवक को रोका। जब पुलिस ने शराब की जांच की, तो इस व्यक्ति ने 0.89 अलकोहल का सेवन किया हुआ पाया गया, जो कि इटली के कानून के अनुसार अधिक मात्रा में था। पुलिस ने सड़क सुरक्षा कानून (आर्ट 186) के तहत कार्रवाई करते हुए इस युवक को 543 यूरो का जुर्माना लगाया और साइकिल पर लाइट न होने के कारण 18 यूरो का जुर्माना भी किया।

इस दौरान इस युवक की इटालियन भाषा कम आने के कारण पुलिस ने बातचीत के लिए क्षेत्र की प्रसिद्ध शख्सियत अशोक राणा मौली को फोन कर तुरंत बुलाया। राणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से अब इटली की पुलिस ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इसलिए जरूरी है कि ड्राइविंग करते समय यहां तक कि साइकिल चलाते समय भी किसी भी प्रकार का नशा या बीयर आदि का सेवन न किया जाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here