Home International Jail से चुनाव लड़ सकते है पूर्व Prime Minister, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

Jail से चुनाव लड़ सकते है पूर्व Prime Minister, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

0
Jail से चुनाव लड़ सकते है पूर्व Prime Minister, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

नई दिल्लीः एक साल से पाकिस्तान की जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर बनने के लिए आवेदन दे दिया है। इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फिकार बुखारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बुखारी ने कहा कि इमरान चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चांसलर इलेक्शन 2024 का आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है। यह चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। 800 सालों के इतिहास में पहली बार चांसलर चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान होगा। बुखारी ने कहा कि अगर वह चांसलर बनते हैं, तो वह एशियाई मूल के पहले व्यक्ति होंगे। यह सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया और बाकी दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड क्रिस पैटन ने इसी साल फरवरी में अपने इस्तीफे का ऐलान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here