Home International सिर्फ 2 मिनट के काम की सैलरी मिल रही 1 करोड़ रुपए! Post Viral

सिर्फ 2 मिनट के काम की सैलरी मिल रही 1 करोड़ रुपए! Post Viral

0
सिर्फ 2 मिनट के काम की सैलरी मिल रही 1 करोड़ रुपए! Post Viral

दुनिया भर में लोग ऐसी नौकरियां पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं जिनमें ज्यादा पैसे मिलते हैं। लोग अक्सर अच्छी कमाई वाली नौकरी पाने के लिए दूसरी जगह भी जा बसेते हैं। कुछ कामों में लोगों को बहुत सारे पैसे मिलते हैं, लेकिन कुछ कामों में बहुत कम, लेकिन एक ऐसी नौकरी सामने आई है जिसमें बहुत सारे पैसे मिल रहे हैं और काम भी बहुत कम करना पड़ रहा है, वो भी साल में एक या दो बार ही।

जानकारी के मुताबिक, इस नौकरी में लोगों को 600 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़कर बल्ब बदलना होगा। नौकरी की जानकारी में यह भी बताया गया है कि इस काम के दौरान सुरक्षा के लिए सिर्फ रस्सी दी जाएगी। साथ ही, इस नौकरी के लिए आपको फिट होना जरूरी है और अगर आपको इस काम का एक साल से कम का भी अनुभव है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के साउथ डकोटा में टावर लैंटर्न चेंजर की नौकरी खाली है और इसमें हर साल 1,30,000 डॉलर यानी करीब 1.09 करोड़ रुपए की सैलरी मिल रही है।

नौकरी के बारे में बताया गया है कि 600 मीटर ऊंचे टावर की चोटी तक पहुंचने में करीब तीन घंटे लगते हैं और वापस नीचे आने में भी इतना ही समय लगता है। यानी पूरा काम करने में 6-7 घंटे लग जाते हैं। साथ ही, यह भी बताया गया है कि टावर की चोटी पर हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, जिससे बल्ब बदलने का काम और भी मुश्किल हो जाता है।

जिस व्यक्ति को यह नौकरी मिलेगी, उसे साल में एक या दो बार ही यह काम करना होगा, लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये बल्ब आम बल्ब नहीं होते हैं और इन्हें बदलने के लिए खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है, खासकर इतनी ऊंचाई पर। हालांकि इसे बदलने में 2 मिनट का ही वक्त लगता है।

जब से यह नौकरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तब से इस पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि इतने ज्यादा पैसे मिलने के बावजूद अभी तक बहुत कम लोग ही इस नौकरी के लिए अप्लाई किए हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसी नौकरी का क्या फायदा जिसमें जान जोखिम में डालनी पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here