Home International प्रकाश पर्व के मौके श्री ननकाना साहिब जा रहे हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या

प्रकाश पर्व के मौके श्री ननकाना साहिब जा रहे हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या

0
प्रकाश पर्व के मौके श्री ननकाना साहिब जा रहे हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हिंदू श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने श्री ननकाना साहिब जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिंध प्रांत के लरकाना शहर का मूल निवासी था, जिसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश कुमार अपने दोस्त और एक रिश्तेदार के साथ कार से लाहौर से ननकाना साहिब जा रहे थे। इसी बीच लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर मानांवाला-ननकाना साहिब रोड पर तीन लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

वहीं मृतक राजेश कुमार के रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में आयोजित किया गया। इसमें भारत से भी 2,500 से अधिक सिखों और बड़ी संख्या में स्थानीय एवं विदेशी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here