Home International शादी के कुछ घंटे बाद मातम में बदली खुशियां, हेलीकॉप्टर क्रैश में एक की मौत

शादी के कुछ घंटे बाद मातम में बदली खुशियां, हेलीकॉप्टर क्रैश में एक की मौत

0
शादी के कुछ घंटे बाद मातम में बदली खुशियां, हेलीकॉप्टर क्रैश में एक की मौत

जॉर्जियाः अमेरिका में भारतीय दंपति की शादी के कुछ घंटे बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, हनीमून पर जा रहे भारतीय मूल के दूल्हे की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी दुल्हन कई घंटों तक मलबे में फंसी रही। परिवार के लिए यह सदमा और भी बड़ा इसलिए है क्योंकि शादी के कुछ ही घंटे पहले ही दोनों ने सैकड़ों मेहमानों की मौजूदगी में नई जिंदगी की शुरुआत की थी। यह हादसा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुआ है, जान गंवाने वाला युवक खुद पायलट था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पायलट डेव फिजी के रूप में हुई है।

हादसे में डेव की पत्नी जेस्नी गंभीर हादसे के बाद बच गई हैं। उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद नवविवाहित जोड़े के लिए एक विशेष विदाई की व्यवस्था की गई थी। दोनों हेलीकॉप्टर से अटलांटा के एक होटल जाने वाले थे, जहां वे अपनी शादी की पहली रात बिताने वाले थे। इसके बाद उनका हनीमून कार्यक्रम भी तय था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा डॉसनविल के पास अटलांटा शहर के स्वामित्व वाली लगभग 10 हजार एकड़ में फैली घने जंगलों वाली भूमि पर हुआ। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम था, जिसके कारण बचाव दल को वहां पहुंचने और मलबे तक पहुंचने में काफी समय लगा। जेस्नी करीब 6 घंटे तक मलबे के बीच फंसी रहीं।

जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को टूटे हुए हेलीकॉप्टर के मलबे के नीचे पाया। उनके ऊपर डेव का शरीर पड़ा हुआ था। केरल से संबंध रखने वाले 25 वर्षीय डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में पायलट थे। उन्होंने कुछ घंटे पहले जेस्नी के साथ जॉर्जिया के डॉसनविल स्थित ‘द रिवीयर’ वेडिंग वेन्यू में विवाह किया था। शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे और परिवार के अनुसार समारोह बेहद शानदार ढंग से संपन्न हुआ। डेव के माता-पिता जॉर्ज और फीबा फिजी कई साल पहले केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा क्षेत्र से अमेरिका आकर बस गए थे। वहीं जेस्नी का परिवार भी केरल के अलप्पुझा जिले से जुड़ा हुआ है. परिवार के मुताबिक, डेव और जेस्नी की मुलाकात चर्च से जुड़े परिचितों के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here