Home International होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी, जहाज स्ट्रेट पार किए बिना लौटे, ईरानी राजदूत तलब

होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी, जहाज स्ट्रेट पार किए बिना लौटे, ईरानी राजदूत तलब

0
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी, जहाज स्ट्रेट पार किए बिना लौटे, ईरानी राजदूत तलब

Strait of Homuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शनिवार को दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। ये जहाज होर्मुज से भारत की ओर आ रहे थे, तभी अचानक फायरिंग हुई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद दोनों भारतीय जहाजों को वापस मुड़ना पड़ा यानी उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। जहाजों को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एक भारतीय जहाज में करीब 20 लाख बैरल तेल लदा हुआ था, जो भारत लाया जा रहा था।

भारत सरकार का एक्शन
इस घटना के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया है। घटना पर जवाब मांगा है।

ईरान का आया बयान
ईरान ने उसी दिन ऐलान किया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर से सख्त पाबंदियां लागू करेगा। ईरान का कहना है कि यह कदम उसने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में उठाया है। इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी को पूरी ताकत से जारी रखेगा।

कैसे हुई गोलीबारी?
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार केंद्र के अनुसार ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की दो गनबोट टैंकर के पास आईं। बिना किसी चेतावनी के उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

घटना कहां हुई?
यह घटना ओमान से करीब 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई। गनबोट टैंकर के करीब आने की कोशिश कर रही थीं। फिलहाल टैंकर और उसका चालक दल सुरक्षित है। संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here