Home International Iran ने अमेरिका को सरेआम दी युद्ध की चेतावनी, कहा – ‘हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं’

Iran ने अमेरिका को सरेआम दी युद्ध की चेतावनी, कहा – ‘हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं’

0
Iran ने अमेरिका को सरेआम दी युद्ध की चेतावनी, कहा – ‘हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं’
नई दिल्ली : ईरान में जनता के विद्रोह की आवाज बढ़ती जा रही है परंतु उनकी आवाज को दबाने के लिए ईरान की सत्ता प्रतिष्ठान हर मुमकिन कोशिश भी कर रही है। ईरान से आ रही खबरों के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया था। अब ईरान की पुलिस घर-घर में जाकर लोगों की छतों से सैटेलाइट डिश भी जब्त कर रही है। सिर्फ यही नहीं प्रदर्शनकारियों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस प्राइवेट सिक्योरिटी कैमरों से फुटेज को लेकर जानकारी भी इकट्ठी कर रही है।

ईरान के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

अब इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के किसी भी कदम के लिए तैयार है। इसमें मिलिट्री कदम भी शामिल हैं। विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका की सरकार को खुली चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा है कि ईरान किसी भी जंग के लिए तैयार है। अराघची ने कहा कि पिछले साल की 12 दिनों की लड़ाई में ईरान ने अपनी क्षमता में इजाफा कर दिया है। वहीं ईरान में बड़ी संख्या में लोग सरकार के समर्थन में सड़कों पर भी निकल रहे हैं। राजधानी तेहरान में सरकार के समर्थन में एक विशाल रैली भी आयोजित की गई है।

पूरे देश में बंद है इंटरनेट

अब ईरान में प्रदर्शन की खबरों पर रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह कहा है कि तेहरान के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों ने सोमवार को घर-घर में जाकर ऑपरेशन शुरु किया है। इसमें सैटेलाइट भी डिश हटाए गए और प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर ली गई है। ये कार्रवाई 8 जनवरी से पूरे देश में इंटरनेट बंद होने और फोन नेटवर्क में भारी रुकावट के बीच हो रही है। इससे सैटेलाइट चैनल ही अपडेट का लगभग एकमात्र सोर्स बचा है परंतु अब ईरानी सत्ता भी इसको ब्लॉक कर रही है। ईरान में दिसंबर 2025 के अंत में शुरु हुआ देशव्यापी प्रदर्शन जनवरी 2026 में भीषण रुप ले चुका है। ये विरोध शुरुआत में आर्थिक संकट, रियाल में भारी गिरावट, महंगाई और पेट्रोल खाद्य पदार्थों की कीमतों से उपजे थे लेकिन अब ये इस्लामिक गणराज्य और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ खुले विद्रोह में बदल गया है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतारकर तानाशाह मुर्दाबाद खामेनेई हटाओ और निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी की वापसी के नारे भी लगा रहे हैं। ये आंदोलन अब 1896 से ज्यादा शहरों और सभी 131 प्रांतों में फैल गया है।

अमेरिका की दी ईरान ने चेतावनी

इसी बीच अब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि तेहरान अमेरिका के किसी भी कदम के लिए तैयार है। इसमें मिलिट्री कदम भी शामिल है। अराघची ने कहा कि हम किसी भी कदम के लिए तैयार है। अगर वे फिर से मिलिट्री ऑप्शन आजमाना चाहते हैं जिसको वो पहले ही आजमा चुके हैं तो हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जून में 12 दिन की जंग से पहले की तुलना में अब ईरान की तैयारी लेवल, मात्रा और क्वालिटी दोनों में ही इजाफा हुआ है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here