Home International Trump की बेटी के Murder की साजिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार

Trump की बेटी के Murder की साजिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार

0
Trump की बेटी के Murder की साजिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश हुई। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रशिक्षित कमांडर ने इवांका को टारगेट बनाया था। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘IRGC के आतंकी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका को मारने की कसम खाई थी और उसके पास इवांका के फ्लोरिडा आवास का खाका भी था।’ जांच के दौरान सुरक्षा बलों को अल-सादी के पास से फ्लोरिडा में मौजूद इवांका ट्रंप के आलीशान घर का पूरा ब्लूप्रिंट भी बरामद हुआ है।

वो काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था। द पोस्ट’ अखबार को मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी 6 साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने गुरु कासिम सुलेमानी और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। सुरक्षा एजेंसियों ने इवांका ट्रंप की हत्या का प्लान बना रहे आतंकी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के तौर पर हुई है। वो इराकी नागरिक बताया जा रहा है।

वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची इंतिफाध कनबर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी लोगों से कहता था, ‘हमें इवांका को मारना होगा ताकि ट्रंप के घर को उसी तरह जलाया जा सके, जैसे उन्होंने हमारा घर जलाया।’ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिरफ्तार आतंकी ने सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का नक्शा पोस्ट किया था। उस तस्वीर के साथ एक धमकी भरा संदेश भी लिखा गया था, ‘अमेरिकियों से मैं कहता हूं कि इस तस्वीर को देखो और समझो कि न तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी. हम फिलहाल निगरानी और विश्लेषण के चरण में हैं। मैंने कहा था कि हमारा बदला सिर्फ समय की बात है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here