Blog

  • Punjab: सुबह-सुबह दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab: सुबह-सुबह दुकान में लगी भीषण आग

    संगरूरः जिले के सुनामी गेट के पास दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सुबह 5.30 बजे कबाड़ की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी।

    वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान पड़ा हुआ था, जोकि जलकर राख हो गया है। इस घटना में दुकानदार का कहना हैकि उसका भारी नुकसान हुआ है।

     

  • Punjab: ट्रक और टिपर में हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत

    Punjab: ट्रक और टिपर में हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत

    कपूरथलाः नडाला-बेगोवाल रोड पर गांव रायपुर राजपूतां के पास ट्रक और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हासे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान लखविंदर लक्खा निवासी खिचीयां (मुकेरिया) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Crude Oil की कीमतों में आई गिरावट के बाद Petrol Diesel के नए रेट हुए जारी

    Crude Oil की कीमतों में आई गिरावट के बाद Petrol Diesel के नए रेट हुए जारी

    नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सोमवार को कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड 77.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.63 डॉलर प्रति बैरल है। बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा में ईंधन की कीमतों में उछाल देखा गया है। वहीं झारखंड, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में गिरावट आई है। मध्यप्रदेश में भी उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य के कई जिलों में बदलाव देखा गया है।

    हर सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी करती हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने फ्यूल के रेट में मार्च 2024 के बाद कोई बदलाव नहीं किया है। महानगरों में 5 अगस्त को ईंधन के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.69 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का 89,97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.95 रुपये और डीजल का 91.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    मध्यप्रदेश में कहीं उछाल तो कहीं गिरावट जारी है। राजगढ़ में ईंधन के कीमतों में 1 रुपये की वृद्धि हुई है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 107.51 रुपये और डीजल की कीमत 92.80 रुपये प्रति लीटर है। नरसिंहपुर, रायसेन, उज्जैन और विदिशा में भी मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। सागर, खरगोन, गुना और भिंड में गिरावट आई है।

    एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रूपये, इंदौर में 91.80 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.40 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है।

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

  • बारिश का कहर, 4 की मौत, स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

    बारिश का कहर, 4 की मौत, स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

    नई दिल्ली : भारी बारिश के दौरान जोधपुर में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 4 बजे जोधपुर के बोरानाड़ा इलाके में फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसमें 13 मजदूर दब गए, जिसमें से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है।

    गत रात बालेसर के गोतावर बांध में डूबने से युवक की जान चली गई। भारी बारिश के कारण प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसको देखते हुए अजमेर, जैसलमेर, टोंक, बाड़मेर, पाली, बालोतरा और बूंदी के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। देर रात बूंदी में हुई तेज बारिश के बाद सड़क किनारे पार्क गाड़ियां पानी में बहने लगीं।

    एक व्यक्ति भी बह गया, जिसे कड़ी मुश्क्कत के बाद बचाया गया। अजमेर के कलेक्टर भारती दीक्षित ने सोमवार सुबह आदेश जारी करते हुए जिले के स्कूलों में 2 दिन की छुट्‌टी की घोषणा की। जयपुर में आधी रात के बाद से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह तक जारी है।

  • Punjab: अनियंत्रित पिकअप मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    Punjab: अनियंत्रित पिकअप मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    रोपड़ः श्री आनंदपुर साहिब रोपड़ मार्ग पर स्थित कोटला बस स्टैंड के पास एक भयानकर एक्सिडेंट देखने को मिला है। जिसमें एक सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले साइड पर खड़े मोटरसाइकिलों से टकरा गई। जिसके बाद पिकअप गाड़ी पेड़ में जा घुसी। जोरदार धमाका सुन लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने तुरंत मशक्कत के बाद पिकअप चालक को बाहर निकाल पास के नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवया। बताया जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था। जब हादसा हुआ तब सड़क पर कोई भी नहीं था। जिससे जानी नुक्सान होने से बचाव रहा। घयाल पिकअप चालक का सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब में इलाज चल रहा है।
  • Punjab: 2 पिकअप में हुई ज़ोरदार टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab: 2 पिकअप में हुई ज़ोरदार टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    नंगलः ज़िले के श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव अजौली के निकट दो पिकअप में ज़ोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस घटना में 7 से 8 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिन्हैं पास के सिवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दरअसल, नंगल श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर दो पिकअप में जोरदार टक्कर हो जिसमें 7 से 8 लोगों घायल हो गए जिन्हे 108 एम्बूलेंस सेवा के माध्यम से सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया गया। यहां पर एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई रैफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी किशन चंद व सडक़ सुरक्षा फोर्स के प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आर आर बिल्डिर नंगल की एक पिकअप अपनी लेबर को लेकर श्री आंनदपुर साहिब की और जा रही थी कि चंडीगढ़ से नंगल की और आ रही भुजिया सप्लाई करने वाली पिकअप के चालक ने एक गाड़ी को ओवर टेक करने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में दोनों गाड़ीयों के चालकों सहित सात से आठ लोगों घायल हुए, जिन्हे तुरंत सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया गया। यहां एक की गंभीर हालात को देखते हुए प्रथामिक उपचार देने के बाद पीजीआई रैफर कर दिया।
  • आज से उड़ान भरेगा Alliance Air का विमान, जानें किराया

    आज से उड़ान भरेगा Alliance Air का विमान, जानें किराया

    शिमलाः धर्मशाला-शिमला हवाई रूट पर एक बार से एलायंस एयर का विमान आज से उड़ान भरेगा। दरअसल, 5 अगस्त से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए विमानन कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। खराब मौसम को देखते हुए विमानन कंपनी एलायंस एयर ने जुलाई में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरेलू उड़ानों को बंद किया था, लेकिन अब पांच अगस्त से फिर से ये उड़ानें शुरू होंगी।

    शिमला-धर्मशाला हवाई रूट पर शुरू होने वाली उड़ान का शेड्यूल भी वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है। अगर मौसम साफ रहा और कोई दिक्कत न आई तो 5 अगस्त को निर्धारित शेड्यूल के तहत शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई रूट पर उड़ान होगी। विमानन कंपनी एलायंस एयर की वेबसाइट पर अपलोड किए गए शेड्यूल के अनुसार राजधानी शिमला से विमान सुबह आठ बजे धर्मशाला के लिए उड़ान भरेगा और गगल एयरपोर्ट पर 9:05 बजे लैंड होगा। इस दौरान यात्रियों से 3,604 रुपये किराये के रूप में वसूला जाएगा।

    वहीं यह विमान गगल एयरपोर्ट से राजधानी शिमला के लिए सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगा और एक घंटा पांच मिनट के सफर के बाद 10:35 बजे शिमला हवाई अड्डे पर लैंड होगा। इस दौरान यात्रियों को 4,124 रुपये टिकट के रूप में अदा करने होंगे। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में मौसम खराब रहने के कारण शिमला और कुल्लू हवाई अड्डों पर लैंड करने के लिए पायलटों को 5000 मीटर की दृश्यता नहीं मिल रही थी।

    इसके चलते विमानन कंपनियों को अपनी उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा था। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन उड़ानों को रद्द किया था, जिन्हें उड़ानों के अनुकूल मौसम होने के बाद पुन: शुरू करने की बात कही गई थी। वहीं अब विमानन कंपनी की ओर से अपनी वेबसाइट पर इन उड़ानों के संदर्भ में शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

  • साल पहले बनी सड़क 20 फीट धंसने से पार्षद सहित 5 लोग गड्ढे में गिरे, देखें वीडियो

    साल पहले बनी सड़क 20 फीट धंसने से पार्षद सहित 5 लोग गड्ढे में गिरे, देखें वीडियो

    सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले में एक साल पहले बनी सड़क अचानक 20 फीट धंस गई। रविवार को हादसे के वक्त सड़क पर पार्षद समेत पांच लोग खड़े थे। सभी गड्ढे में गिर गए। पार्षद सुधीर पंवार को इतनी चोट आई है कि उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। नगर विधायक राजीव कुमार और मेयर डॉक्टर अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो नोकझोंक हो गई।

    वॉर्ड-34 के मोहल्ला विनोद विहार की सड़क सीवर लाइन और वॉटर लाइन की लीकेज से अंदर ही अंदर खोखली हो चुकी थी। अमृत योजना के तहत इसकी मरम्मत शुरू हुई। रविवार सुबह पार्षद सुधीर पंवार खुद मौजूद रखकर काम करवा रहे थे। तभी हादसा हो गया। घायलों में दो मजदूर अक्षय और अन्य, निर्मला शर्मा और एक अन्य महिला घायल शामिल हैं। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक साल पहले जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़क की मरम्मत कर दी। रोड बनाने में भ्रष्टाचार हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए।

    जब तक लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई नहीं होगी, विरोध जारी रखेंगे। सड़क इतनी धंस गई है। अब हमारे मकान गिरने वाले हैं। इसका क्या होगा? मोहल्ले के सतीश कपिल ने बताया कि 5-6 महीने से पानी की समस्या थी। सिटी मैजिस्ट्रेट के यहां गए तो नगर निगम भेजा गया। 15-20 दिन पहले भी वह नगर निगम गए। वहां किसी ने नहीं सुनी। अंदर जगह-जगह सीवर लाइन टूट गई है। पानी जगह-जगह रुक रहा है। सीवर का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा था, मोहल्ले में कई जगह लीकेज था। अंदर ही अंदर रोड और घरों की नींव खोखली हो गई। मरम्मत नहीं हुई तो रोड धंस गई। कल को घर गिर गया जाएगा, तो क्या होगा?।

     

  • Rohit Sharma ने तोड़ा Sachin Tendulkar का यह रिकार्ड, बनें नंबर 1 खिलाड़ी

    Rohit Sharma ने तोड़ा Sachin Tendulkar का यह रिकार्ड, बनें नंबर 1 खिलाड़ी

    नई दिल्ली : भारत ओर श्रीलंका में चल रही सीरीज़ के दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने 32 रनों से भारत को हरा दिया । इस मैच में भारतीय टीम 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 208 रनों पर ही आल आउट हो गई। इस मैच में रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी के सभी बल्लेबाजों ने खराब प्रर्दशन किया। रोहित शर्मा ने मैच में अर्धशतक लगाया। लेकिन उनकी विकेट गिरते ही टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

    इस मैंच में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। सचिन ने भारत के लिए ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 120 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। अब रोहित सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

  • Punjab : Car और टिप्पर की टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Car और टिप्पर की टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडा : चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्थानीय ओवर ब्रिज के पास एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में हिमांशू और उसके पिता सतीश कुमार और हिमांशू के दोस्त विक्रम की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक गत शाम बरनाला की तरफ से बठिंडा की ओर जा रही एक सफेद रंग की आई20 कार PB03.B.B-0688 जब वह रामपुरा फूल में ओवर ब्रिज पार करने के बाद बठिंडा की ओर जा रही थी कि अचानक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी चालक और साथ वाली सीट पर बैठ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को सिविल अस्पताल रामपुरा ले जाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में कार टिप्पर के नीचे फंस गई, जिसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।