Blog

  • पंजाबः करंट लगने से ग्रंथी की हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः करंट लगने से ग्रंथी की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिल्लोरः गांव दोसांझ कलां के गुरुद्वार धर्म दुआरा साहिब के हैड़ ग्रंथी भाई साहिब सुरिंदर सिंह सोढ़ी (43) की अचानक करंट लगकर मौत होने का मामला सामने आया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वार प्रबंधत कमेटी के प्रधान जुगिंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 7.30 बजे निशान साहिब की स्थापना के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली की तारों की चपेट में आने से मौत हो गयी।

    उन्होंने बताया कि सोढ़ी लगभग 32 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव दुसांझ कलां में रह रहे थे। उन्होनें बताया कि वह अपने परिवार में अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़कर इस नश्वर दुनिया को अलविदा कह गये। आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2.30 बजे गांव दुसांझ कलां के श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

  • पंजाबः अफीम के मामले में 10 पुलिस कर्मचारियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः अफीम के मामले में 10 पुलिस कर्मचारियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर युवक को ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने के चक्कर में पुलिस खुद फंसती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में कार्यरत 10 पुलिस कर्मचारियों पर राजस्थान जोधपुर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। दरअसल, पुलिसकर्मियों पर अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप है। आरोप है कि शहर की पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के मामले में फंसा दिया।

    इस मामले में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना की सीआईए-2 ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की, जिसमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में एडीसीपी-2 देव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर बाईपास चौक के पास 3 युवकों को आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गया तेज रफ्तार बस चालक, देखें वीडियो 

    जालंधर बाईपास चौक के पास 3 युवकों को आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गया तेज रफ्तार बस चालक, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बर्थडे पार्टी से वापस घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावक था कि तीनों युवकों को बस ने करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार तीनो युवको को गंभीर चोटें आई।  जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया, वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर के मौके से फरार हो गया। अस्पताल में पुहंचे तीनो घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये। वहीं मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई।

    अस्पताल में घायल युवक आकाश ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों विशाल व नीरज के साथ एक अन्य दोस्त के बर्थडे की पार्टी कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जालंधर बाईपास चौक पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए बस के साथ घसीटते हुए ले लिया गया। घायलों के मुताबिक बस चालक उन्हें करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने बस को रूकवाकर, उन्हें उठा तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल नीरज की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों उसे तुरंत पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ’त

    तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर है। यह भीषण हादसा गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के NH- 9 पर गांव अल्लाहबख्शपुर कट के पास देर रात हुआ। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे।

    गाड़ी सवार 38 वर्षीय अनूप अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के लोनी से करीब 9 बजे नैनीताल जाने के लिए निकले थे। मृतक अनूप के भाई अक्षय ने बताया कि सभी लोग रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास घर से निकले थे, जो नैनीताल करौली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पुलिस द्वारा उन्हें हादसे की सूचना दी गई कि गढ़ गंगा से करीब 1 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है। 

    गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। गाड़ी एक्सेल 6 थी। सभी लोनी गाजियाबाद से निकले थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।

    गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए हाईवे की दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः ‘दि व्हाइट’ के होटल मैनेजर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, काटी अंगुलियां 

    जालंधरः ‘दि व्हाइट’ के होटल मैनेजर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, काटी अंगुलियां 

    हदबंदी को लेकर उलझी रही पुलिस

    जालंधर, ENS: माडल टाऊन में माता रानी चौक के निकट स्थित ‘दि व्हाइट’ रेस्तरां का मैनेजर अमित निवासी गढ़ा बीती रात लगभग 11.30 बजे रेस्तरां से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था कि माडल टाऊन में ही तीन चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमित के हाथ की अंगुली कट गई और सिर पर भी गहरे घाव हुए हैं। घायल मैनेजर अमित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने के कारण एनएचएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

    रेस्तरां मालिक के मुताबिक बदमाश अमित का मोबाइल छीन ले गए। देर रात तक कार्रवाई न होते देख उन्होनें 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मचारी मौके पर तो आए, लेकिन दिन निकलने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात की सूचना दिए जाने के बाद भी कमिश्नरेट पुलिस सुबह तक हदबंदी को लेकर उलझी रही।

  • जालंधरः विवादों में घिरे चन्नी को लेकर बीबी जागीर कौर का आया बयान

    जालंधरः विवादों में घिरे चन्नी को लेकर बीबी जागीर कौर का आया बयान

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का अकाली दल की वरिष्ठ नेत्री बीबी जगीर कौर को छूने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब नया मोड़ गया है। बीबी जगीर कौर ने एक पोस्ट शेयर कर उक्त वीडियो को गलत ढंग से पेश किए जाने को लेकर कहा है कि चन्नी ने मेरा सम्मान किया था, मगर कुछ न्यूज चैनल्स इस वायरल कर गलत ढंग से दिखा रहे हैं। इससे मेरे और मेरे परिवार को ठेस पहुंची है।

    10 मई 2024 को नामांकन पत्र दाखिल करने के समय हम शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार श्री महिंदर सिंह केपी का नामांकन पत्र दाखिल करके वापस आ रहे थे तो उस समय पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने परिवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे तो इस दौरान आमना-सामना होते देख सभी नेताओं बड़े सत्कार के साथ मुझे बुलाया।

    इस दौरान चरणजीत चन्नी मेरे सामने झुके और मेरे हाथ पकड़कर आदरपूर्वक अपने सिर पर रखा। इस दौरान सम्मानजनक माहौल में चन्नी ने मेरी ठुड्डी को छुआ। लेकिन बड़े दुख की बात है कि सोशल मीडिया व कई चैनलों द्वारा इस वीडियो में से सम्मानजनक दृश्य काट कर वायरल कर दिया गया। बड़े दुख की बात है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काट कर अलग से चला दिया गया, जोकि मेरे व मेरे परिवार के लिए काफी कष्टदायक है। सोशल मीडिया व कुछ लोगों द्वारा इस वीडियो को वायरल करना मेरे व मेरे परिवार के लिए बहुत मानसिक पीड़ा देने वाला साबित हुआ है।

  • आज का राशिफल, 14 मई 2024

    आज का राशिफल, 14 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गंगा सप्तमी है। आज सूर्य वृष में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही का असर आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय जरुर लें। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    कर्क राशिः आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।

    सिंह राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके हुये कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया कर्ज आज वापस करेंगे। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कॉन्फिडेंस के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज अचानक आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएंगे रखेंगे। आज बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की प्लानिंग कर लेंगे। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मन मुताबिक सफलता मिलने से आज आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल बन जाएगा। आज आप शाम को किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।

  • पंजाब : इस जिले में चली गोलिया, मौ’त, देखे वीडियो

    पंजाब : इस जिले में चली गोलिया, मौ’त, देखे वीडियो

    बठिंडा : संगत मंडी के इलाके में फायरिंग चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों ने घर मे घुस कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 


    म्रृतक की सास ने बताया कि वः दोपहर मे घर पर ही थी। इतने में दरवाजा जोर से तोड़ने की आवाजे आई।

  • पंजाबः चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, वायरल वीडियो

    पंजाबः चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, वायरल वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोर बेखौफ होकर चोरी की वरदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही चोरी का मामला बठिंडा से सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में चोर दिन के समय ही बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहा है। यह घटना बठिंडा के मॉडल टाउन फेस-2 की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर घर का गेट खुला हुआ देखता है। जिसके बाद बड़े शातिर तरीके से घर के अंदर जाता है। जिसके बाद घर के अंदर से  इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी कर ले जाता है।

  • मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दाखिल करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन 

    मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दाखिल करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन 

    ऊना/सुशील पंडित: भद्रकाली में सोमवार शाम को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में नमो टी स्टाल लगाया गया, जहाँ स्थानीय गाँववासियो एवम राहगीरों को चाय परोसी गयी। गपशप एवम चाय की चुस्कियो के बीच चैतन्य शर्मा ने जनता का समर्थन माँगा।नमो चाय पीने वालों में महिलाएं, बच्चे, बुर्जुग और विभिन्न पेशों के लोग शामिल थे जिनसे देश हित में भाजपा को वोट देने की अपील की गई। इस दौरान जहाँ केन्द्र सरकार की जनहितेषी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया वही प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर भी चैतन्य शर्मा ने तीखे प्रहार किये। 

    चैतन्य शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस देश को खोखला करने का षड़यंत्र कर रही है और अगर मतदाताओं ने कहीं चूक कर दी तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए परिस्थितियां भयावह होगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में पुर्नजागरण के दौर से गुजर रहा है और अगर वोटर्स कांग्रेस की झूठी गारंटीयो के लालच में आ गया तो देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम जाएगी। इस दौरान महिलाओ ने 1500 रूपये न मिलने एवम गोबर न खरीदने पर तंज कसे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सुक्खू सरकार मात्र मित्रों की सरकार बनकर रह गयी है जिसमें न तो विधायकों की कद्र हुई न ही मंत्रियों की। वन मैन आर्मी के तहत निर्णय लिए गये जिससे न तो जनता का भला हुआ और न ही प्रदेश का विकास।

    चैतन्य शर्मा ने कहा जो वक़ील हिमाचल के हितों के खिलाफ केस लडता रहा, जो वकील श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को रोकता रहा, उसको वोट करने के लिए उनका जमीर न माना इसलिए उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उन्हें चाहे झूठ के सहारे जितना मर्जी बदनाम कर ले लेकिन कोरोना कॉल में गगरेट की जनता का दुःखदर्द बाँटने वाले चैतन्य शर्मा को जनता का प्यार हर हाल में मिलेगा और गगरेट उपचुनाव में भाजपा की जीत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन दाखिल 
    गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जसवाल ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलवार सुबह आठ बजे भंजाल बड़ा तालाब ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओ का एकत्रितकरण होगा और फिर भाजपा कार्यकर्ता एक रैली निकालते हुए गगरेट पहुंचेगे, जहाँ एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के पश्चात उमेद पैलेस में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।