Blog

  • पंजाब : कैंटर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर,मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : कैंटर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर,मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल : जिले में अजोली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज निवासी गांव भिबोर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पंकज एनएफएल में पैकिंग का काम करता था।

    जो काम खत्म कर अजौली मोड़ की ओर जा रहा था कि अचानक पीएसीएल चौंक के पास पीछे से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और मददगार मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये दर्दनाक सड़क हादसा कैसे हुआ।

  • पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता को सीएम मान ने किया आप में शामिल

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों से पहले आप पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान की मौजूगदी में भाजपा के सीनियर नेता स्वर्ण सलारिया आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। सलारियां का आप पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए झटका भी माना जा रहा है। क्योंकि वह काफी समय से इलाके में सक्रिय थे। वहीं, बीजेपी के स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर रह चुके हैं। इसके अलावा गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

    वहीं, वह स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं। हालांकि इस बार वह काफी समय से शांत थे। स्वर्ण सलारिया को इस बार भाजपा की की तरफ से टिकट नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 13 अप्रैल तक साफ कर देंगे कि उनका राजनीतिक करियर क्या होगा। हालांकि इसके बाद वह शांत बने हुए थे। बीच में यह भी चर्चा चली थी कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

    सलारिया ने साल 2017 में गुरदासपुर के भाजपा सांसद विनोद खन्ना की मौत के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। उन्हें उस समय सुनील जाखड़ ने करारी शिकस्त दी थी। उस समय सुनील जाखड़ कांग्रेस के नेता थे। वहीं, इस बार टिकट न मिलने से सलारिया नाराज थे। उनका कहना था कि वह गत 20 सालों से इलाके में सक्रिय है। वहीं, उन्होंने दावा किया था कि वह 2.50 लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर मामले में विवादों में घिरे चन्नी, अब बिक्रम चौधरी ने किया पत्र जारी

    जालंधरः बीबी जागीर कौर मामले में विवादों में घिरे चन्नी, अब बिक्रम चौधरी ने किया पत्र जारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर नामाकंन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें चन्नी बीबी जागीर कौर की ठुड्डी छूकर मजाकर कर रहे थे। इस मामले में चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, वीडियो के वायरल होने के बाद आज महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया। जिसके बाद अब इस मामले में बिक्रम चौधरी ने पत्र जारी कर चन्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    बिक्रम चौधरी ने पत्र में लिखा हैकि चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ मिलने के दौरान जो शर्मनाक हरकत की है। उसको लेकर समूचे सिख भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची है और सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। बिक्रम चौधरी ने आगे लिखा कि बीबी जागीर कौर अमृतधारी औरत है। उन्होंने 3 बार शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के प्रधान के रूप में पंथ की सेवा की है। उन्होंने सिख भावनाओं को ठेस पहुुंचाने के मामले में अकाल तख्त से अपील की है कि वह इस मामले में उन्हें तलब करे और उन्हें सजा दें।

  • पंजाब : लापता 3 नाबालिग लड़कियों को सोंपा परिजनों के हवाले, देखें वीडियो

    पंजाब : लापता 3 नाबालिग लड़कियों को सोंपा परिजनों के हवाले, देखें वीडियो

    तरनतारन : माननीय श्री अस्वनी कपूर वरिष्ठ पुलिस कप्तान तरनतारन द्वारा जयराज सिंह पीपीएस तरनतारन द्वारा कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत भैणी मस्सा सिंह की 3 लापता लड़कियों को बरामद कर उनको परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

    इस संबंध में डीएसपी प्रीतइंदर सिंह और थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पुलिस टीम को सूचना मिली कि 9 मई 2024 को 3 नाबालिग लड़कियां गीता कौर उम्र 13 वर्ष, जैस्मीन कौर पुत्री बलवीर सिंह मारे गए भैणी मस्सा सिंह उम्र करीब 12 साल और बेबी पुत्री जतिंदर सिंह निवासी भैणी मस्सा सिंह उम्र 13 साल जो सरकारी स्कूल भैणी मस्सा सिंह में 7वीं कक्षा की छात्राएं है।

    जो दोपहर 12.30 बजे स्कूल से चली गई है और अब तक घर लौटकर नही आई है। जिस पर मुकदमा नंबर 60 दिनांक 10.5.24 अपराध 346 थाना खालड़ा में सुखदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी माखी कला हाल निवासी भैणे मस्सा सिंह के बयान पर दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर इलाके की तलाशी ली गई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

    ये लड़कियां स्कूल से छुट्टी लेकर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब गई। जहां वे दो दिन रुकीं और फिर वे एक रिश्तेदार के घर जाकर रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों को 12.05.2024 को अड्डा भिखीविंड से सही सलामत बरामद कर, कोर्ट ले गई और बयान दर्ज करवाए गए। जिसके बाद इन लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

  • जालंधरः इस Hotel के बाहर डिजायर कार और बोलैरो में हुई भीष्ण टक्कर, देखें Live

    जालंधरः इस Hotel के बाहर डिजायर कार और बोलैरो में हुई भीष्ण टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: Mariton Hotel के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्वीफ्ट कार और बोलैरो चालक में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्वीफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बौलेरो मैक्सी ट्रक करतारपुर से फगवाड़ा जा रहा है।

    पीड़ित विवेक ने बताया कि वह गाड़ी नंबर पीबी 08 ईएम 5087 में सवार होकर फगवाड़ा जा रहा था। वहीं स्वीफ्ट कार चालक रजत ने बताया कि वह गाड़ी नंबर एमपी 07 सीडी 7976 में सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में बोलैरो सवार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। रजत शर्मा ने कहा कि वह काटू नंगल से आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि बोलैरो चालक ने इतनी तेजी से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी।

    हादसे में उनकी गाड़ी सड़क पर घूमकर गाड़ी का मुंह दूसरी ओर हो गया। वहीं बोलैरो चालक ने कहा कि स्वीफ्ट कार सवार ने बिना देखे गाड़ी घूमा दी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं गाड़ी चालक पर रजन ने नशा करने के आरोप लगाए। हालांकि विवेक ने कहा कि उसने नशा नहीं किया है, नींद पूरी ना होने के कारण उनकी आंखे बंद हो रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। काफी देर तक हंगामा होे के बाद पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी पार्टी ने गाड़ी की भरपाई भरने के लिए कह दिया है, जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया।

  • जालंधरः आतंकी पन्नू के साथ AAP के लिंक के मामले में पवन टीनू ने किया चन्नी पर पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधरः आतंकी पन्नू के साथ AAP के लिंक के मामले में पवन टीनू ने किया चन्नी पर पलटवार, देखें वीडियो

    चन्नी किसी 10 बंदों के गिना दे नाम, उनके परिवार और खुद की नहीं जालंधर में वोटः टीनू

    जालंधर, ENS: पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने आप पार्टी पर फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल, एक चुनावी कार्यक्रम में चन्नी ने आरोप लगाया कि आप पार्टी के लिंक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ हैं। जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के प्रत्याशी पवन टीनू ने चन्नी के बयान पर पलटवार करते हुए उसका जवाब दिया है। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपसेट हो गए है। टीनू ने कहा कि जब से चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ गलत हरकत की है, तभी से वह काफी ट्रोल हो रहे है। टीनू ने आगे कहा कि लोग उन्हें काफी भला-बुरा कह रहे है। टीनू ने कहा कि लोगों को अपने सभ्याचार को नहीं भूलना चाहिए।

    टीनू ने कहाकि इससे पहले आईएएस अफसर को लेकर विवादों में आने के बाद उन्हें भी चन्नी ने बहन कहा था। वहीं अब बीबी जागीर कौर के साथ ट्रोल होने के बाद वह कह रहे है कि बीबी जागीर कौर उनकी बहन है। उन्होंने कहा कि वह जो मर्जी कह रहे, उन्हें धूप लग गई है। वहीं पवन टीनू ने कहा कि चन्नी साहब को जालंधर के अभी तक रास्ते ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि चन्नी किसी 10 बंदों का नाम नहीं ले सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी जालंधरवासी को कोई काम पढ़ गया तो क्या वह 160 किलोमीटर का सफर तय करके चन्नी के पास जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में 2 सीटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    वहां के लोगों को चन्नी के बारे में पता लग गया था। जिसके चलते अब वह जालंधर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए आ गए। इस दौरान उन्होंने कहाकि चन्नी साहब की जालंधर में वोट ही नहीं बनी हुई है और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य की वोट बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह 1 जून को शाम 4 बजे तक ही जालंधर में रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि चन्नी के बेटे और बहू की वोट भी यहां पर नहीं है, जिसके चलते वह चन्नी को वोट नहीं बल्कि अपने हलके में किसी को वोट डालेंगे। टीनू ने कहा कि जब उनकी पत्नी और परिवार चन्नी को वोट नहीं डालेंगे तो जालंधरवासी उन्हें वोट क्यों देंगे। 

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर की ठुड्डी को छूने के मामले में चन्नी की बढ़ी मुश्किलें, नोटिस हुआ जारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर नामाकंन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक वीडियो बीबी जागीर कौर के साथ वायरल हुई थी। जिसमें चन्नी बीबी जागीर कौर की ठुड्डी छूकर मजाकर कर रहे थे। इस वीडियो के वीडियो के वायरल होने के बाद चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, इस मामले पर महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया है। चरणजीत चन्नी से जुड़े वीडियो पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखा है, जिसमें महिला आयोग ने डीजीपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

    हालांकि इस मामले में चन्नी ने शनिवार को एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा था कि वह बीबी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते थे और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। आपने देखा ही होगा पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया था। बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा था कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोड़ी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।

  • पंजाब : आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने भरा नामांकन, विरोधियों पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने भरा नामांकन, विरोधियों पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल नामांकन भरने के मौके पर विपक्ष पर तीखे जुबानी हमले किए। वह बड़े लश्कर के साथ नामांकन भरने पहुंचे, इस रोड शो में बड़ी संख्या में आप नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बोलते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार के कार्यकाल में आम नागरिक को काफी राहत मिली है और आज हम बड़े समूह के साथ नामांकन भरने पहुंचे हैं और एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जनता ने पंजाब में 13-0 के नतीजे देने का मन बना लिया है और जल्द ही अमृतसर समेत पंजाब की 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में गिरेंगी। उन्होंने बीजेपी और अकाली दल के उम्मीदवारों पर तीखी शब्दी हमला करते हुए कहा कि संधू साब को 4 तारीख को जहांज में बैठाकर भेज देना है और शिरोमणि अकाली दल जो वे खुद को पंथक पार्टी कहती हैं, उनके खुद के उम्मीदवार पंथक नहीं हैं। वे यहां तक ​​कह रहे हैं कि वोट पार्टी को नही, चेहरे को वोट दो। दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल में केवल जीजा-साला रह गए है।

  • पंजाबः PRTC की तेज रफ्तार बस और 2 ट्रालों टक्कर, 15 घायल

    पंजाबः PRTC की तेज रफ्तार बस और 2 ट्रालों टक्कर, 15 घायल

    लुधियानाः साहनेवाल जीटी रोड स्थित जीएस फैक्टरी के सामने आज दोपहर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां साढ़े 12 बजे के करीब पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस से आगे जा रहे दो ट्रालों को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बस में बैठी 25 सवारियों में से 15 लोग घायल हो गए। वहीं एक ट्राला चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। हादसे का कारण अभी सिर्फ बस के तेजी से आना ही लग रहा है। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई।

  • मंत्री के पैतृक गांव में मंदिर का छज्जा गिरने से 2 पंजाबी महिलाओं की मौ+त

    मंत्री के पैतृक गांव में मंदिर का छज्जा गिरने से 2 पंजाबी महिलाओं की मौ+त

    अंबालाः मंदिर परिसर का छज्जा गिरने से दो युवतियों की मौत हो गई। हादसा परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव नन्यौला में हुआ जहां के देवी मंदिर परिसर का छज्जा गिर गया। लेंटर के नीचे दबने से दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद नन्यौला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शवों को सिटी नागरिक अस्पताल ने शव गृह में रखवाया गया है।

    हादसे में ही घायल युवती को अंबाला सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसका नाम सिमरन बताया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों युवती पंजाब के गांव तासलपुर की बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, देवी मंदिर परिसर में लगभग 2 माह पहले ही लेंटर डाला गया था। पंजाब की तीनों लड़कियां नन्यौला गांव में स्कूल में पढ़ने के लिए आती थीं। आज तीनों छात्राएं धूप से बचने के लिए लेंटर के नीचे छांव में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक लेंटर गिर गया, और यह हादसा हो गया।