Blog
-
धर्माणी कॉलोनी में दंपति पर चाकू से हमला
ऊना/सुशील पंडित:ऊना की धर्माणी कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति ने दो लोगों पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाली सीमा देवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी तभी उसने पड़ोस से किसी के चीखने की आवाज सुनी। उसी समय उसने अपनी पड़ोसी रेनू बाला को बुलाया जो अपने पति दीपक डोगरा के साथ वहां पहुंच गई। जब ये तीनों मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पड़ोसन आशी के साथ हाथापाई कर रहा था। जब रेनू बाला ने इसका विरोध किया और पुलिस बुलाने को कहा तो आरोपी ने रेनू बाला तथा उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
दो युवकों पर उस्तरे और कैंची से हमला
ऊना/सुशील पंडित:लालसिंगी में एक युवक ने सलून चलाने वाले दो भाइयों पर उस्तरे और कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में शिकायत देने वाले ब्रजेश पुत्र भगत सिंह निवासी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश ने शिकायत में कहा है कि वह फिलहाल लालसिंगी में रहकर कार्य करता है। रविवार को वह किसी काम से लालसिंगी बाजार गया था तो वहां सैलून चलाने वाले ईश मोहम्मद और अनीश मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद ने उसके साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी।बहस के दौरान ही दोनों सैलून में गए और उस्तरे और कैंचियों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जब ब्रजेश को हमलावरों से बचाने के लिए लालसिंगी निवासी मुनीष पुत्र पन्नू लाल आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। पुलिस ने ईश मोहम्मद और अनीश मोहम्मद के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -
सेंट सोल्जर स्कूल के पास हुई फायरिंग
ऊना/सुशील पंडित:बीनेवाल के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसनीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बीनेवाल के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है। रविवार शाम उसे किसी का फोन आया कि सेंट सोल्जर स्कूल के पास आओ कोई काम है। जसनीत ने आरोप लगाया है कि जिस समय वह स्कूल के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग घात लगाकर बैठे हैं।जसनीत उन्हें देखकर घबरा गया और घर की ओर भागने लगा। तभी मजारा गांव के रहने वाले अमनिंदर सिंह उर्फ़ पाठी और सुदनी ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया है कि तभी उनके साथी जश्न, लविश तथा घग्गी भी आ गए तथा उनमें से किसी के कहने पर एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर होने के बाद आरोपी भाग गए। सदर थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के साथ आगामी कार्रवाई में जुट गई है। -
युवा पीढ़ी व देश के भविष्य के लिए नशा एक गंभीर चुनौती – जतिन लाल
ऊनासुशील पंडित : युवा देश का भविष्य है तथा युवा पीढ़ी व देश के भविष्य के लिए नशा एक गंभीर चुनौती है जिसे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। यह प्रेरणादायक विचार उपायुक्त जतिन लाल ने राजकीय महाविद्यालय ऊना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशे की रोकथाम के बारे में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित कालेज छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा खेल व फिटनेस से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तथा तनाव मुक्त वातावरण में रहते हुए जीवन में हर परिस्थिति में बुरी संगति से बचें। उन्होंने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासों से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में कठिन परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए तभी निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इसे साकार किया जाएगा।इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जागरूकता कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया तत्पश्चात जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने मुख्य तिथि का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ रेवा सूद, गुंजन स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार तथा शमा स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक व ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिन्हें कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय ऊना के उप प्रधानाचार्य डॉ राज कुमार के अलावा महाविद्यालय ऊना के स्टाफ सदस्य गन व बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। -
महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उपप्रधान इंदू ने किया। विशेष सेमिनार का विषय समान नागरिक संहिता, और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा), 1996 था। सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए फाइनल ईयर की छात्रा सपना, बीए द्वितीय की छात्रा तानिया और गौरी देवी थी।
सबसे पहले फाइनल ईयर की छात्रा सपना ने समान नागरिक संहिता पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता एक सामाजिक मामलों से संबंधित कानून होता है जो सभी पंथ के लोगों के लिये विवाह, तलाक, भरण-पोषण, विरासत व बच्चा गोद लेने आदि में समान रूप से लागू होता है।फिलहाल समान नागरिक संहिता भारत में नागरिकों के लिए एक समान कानून को बनाने और लागू करने का एक प्रस्ताव है जो सभी नागरिकों पर उनके धर्म, लिंग और यौन अभिरुचि की परवाह किए बिना समान रूप से लागू होगा।
वर्तमान में, विभिन्न समुदायों के व्यक्तिगत कानून उनके धार्मिक ग्रंथों द्वारा शासित होते हैं। इसके बाद तानिया ने पैसा अधिनियम 1996 पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण : पेसा ग्राम सभाओं को विकास योजनाओं की मंज़ूरी देने और सभी सामाजिक क्षेत्रों को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार देता है।पेसा अधिनियम 1996 ने आदिवासियों को उनके रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवन शैली को बनाए रखते हुए सत्ता और विकास की बागडोर सौंप दी।
1947 में आज़ादी के बाद जब 1950 में संविधान लागू हुआ तो इन क्षेत्रों को 5वीं और 6वीं अनुसूची में वर्गीकृत किया गया । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू,महासचिव परीक्षा, सह सचिव अंशु, कैशियर तीक्ष्ण, मीडिया प्रभारी रोहित मौजूद रहे।
-
अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार विजय पताका फहराएंगे: विक्की सैनी
ऊना/सुशील पंडित:हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार विजय पताका फहराएंगे। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला संयोजक विक्की सैनी ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। विक्की सैनी ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पास कोई भी प्रत्याशी नहीं है। हार सामने देखकर कोई भी कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे के लिए हामी नहीं भर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ देश की जनता को मिला है। इसी के चलते इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त करेंगी।
विक्की सैनी ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अथाह विकास करवाया है। बिलासपुर में एम्स की स्थापना करवाई गई है। ऊना विस क्षेत्र में पीजीआई सेटेलाईट सेंटर का काम शुरु करवाया गया है। पेखूबेला में आईओसीएल डिपो बनाया गया है। हरोली में प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जा रहा है। जिसमें हजारों युवाओं को घर द्वार पर रोजगार मिल पाएगा। विक्की सैनी ने कहा कि अब भाजपा नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज करेगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मार्च माह के पहले सप्ताह में ऊना विस क्षेत्र के 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। वहीं युवाओं को सड़क नियमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। भाजयुमो द्वारा इस अभियान के तहत पंजीकरण शुरु कर दिया गया है।
-
प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतू 4 अप्रैल को आयोजित होगी मॉक ड्रिल
ऊनासुशील पंडित:कांगड़ा में वर्ष 1905 में आएं भूकम्प की वर्षगांठ को चिन्हित करते हुए 4 अप्रैल को आपदा जागरूकता दिवस पर निकासी ड्रिल/आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला के सरकारी कार्यालयों व कॉलेजों के साथ-साथ सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में मॉक ड्रिल और निकासी ड्रिल तथा प्रधानाचार्य/संस्थान के प्रमुख द्वारा भूकम्प के दौरान/पहले और बाद में क्या करें और क्या न करें, पर लेक्चर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि भविष्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटा जा सके। -
पंजाब : एक्टिवा सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV
लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लुटेरों द्वारा बेखौफ होकर वारदातों को दिया जाता है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दिया।
वीडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जालंधर बाईपास अमन नगर में लुटेरों ने महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई है।
-
पंजाबः Yuvraj Jewelers की दुकान पर चली गोलियां, देखें CCTV
मांगी जा रही थी 10 लाख की फिरौती, धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी आई सामने
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के शाहपुर जाजन के युवराज ज्वैलर्स पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, दुकान मालिक युवराज कुमार से पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती मांगी जा रही थी और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। जिसे कथित तौर पर उक्त दुकानदार ने रिकॉर्ड कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए युवराज ज्वेलर्स के मालिक युवराज कुमार ने बताया कि पिछले शुक्रवार को उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10 लाख की फिरौती की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद धमकी भरे फोन आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं देर रात करीब 10 बजे जब उनकी दुकान बंद थी, तभी दो बेखौफ बाइक सवारों ने उनकी बंद दुकान के दरवाजे पर तीन राउंड फायरिंग की। जो उनके दुकान के शटर से होकर अंदर शीशे पर लगी। युवराज ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त हमलावरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिसमें वे गोलियां चलाते साफ नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी तुरंत डेरा बाबा नानक थाने के SHO को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और हमलावरों की ओर से चलाई गई गोलियों के खोल बरामद कर लिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना डेरा बाबा नानक और SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि युवराज ज्वैलर्स की दुकान पर गोलियां चलने का मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही उक्त हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
ਪੰਜਾਬ : ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਮਿਹਨਤਾਨੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਲੜੀ ਹੇਠ ਸਥਾਨਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਥਾਲੀਆਂ ਵਜਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਵੀ ਸਾੜੀਆਂ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 24 ਘੰਟੇ ਡਿਊਟੀ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।
ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੀਤੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ 2500 ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੋ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਾਲ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਘੱਟੋ ਘੱਟ 21 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੇ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ।