धर्माणी कॉलोनी में दंपति पर चाकू से हमला

ऊना/सुशील पंडित:ऊना की धर्माणी कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति ने दो लोगों पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाली सीमा देवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी तभी उसने पड़ोस से किसी के चीखने की आवाज सुनी। उसी समय उसने अपनी पड़ोसी रेनू बाला को बुलाया जो अपने पति दीपक डोगरा के साथ वहां पहुंच गई। जब ये तीनों मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पड़ोसन आशी के साथ हाथापाई कर रहा था। जब रेनू बाला ने इसका विरोध किया और पुलिस बुलाने को कहा तो आरोपी ने रेनू बाला तथा उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *