अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार  विजय पताका फहराएंगे: विक्की सैनी 

ऊना/सुशील पंडित:हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार  विजय पताका फहराएंगे। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला संयोजक विक्की सैनी ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। विक्की सैनी ने कहा कि  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पास कोई भी प्रत्याशी नहीं है। हार सामने देखकर कोई भी कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे के लिए हामी नहीं भर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ देश की जनता को मिला है। इसी के चलते इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त करेंगी। 

विक्की सैनी ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अथाह विकास करवाया है। बिलासपुर में एम्स की स्थापना करवाई गई है। ऊना विस क्षेत्र में पीजीआई सेटेलाईट सेंटर का काम शुरु करवाया गया है। पेखूबेला में आईओसीएल डिपो बनाया गया है। हरोली में प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जा रहा है। जिसमें हजारों युवाओं को घर द्वार पर रोजगार मिल पाएगा। विक्की सैनी ने कहा कि अब भाजपा नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज करेगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मार्च माह के पहले सप्ताह में ऊना विस क्षेत्र के 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। वहीं युवाओं को सड़क नियमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। भाजयुमो द्वारा इस अभियान के तहत पंजीकरण शुरु कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *