Blog

  • बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    झारखंड। धनबाद में मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 2 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। 2 मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी में शहर में नाकेबंदी कर दी है।

    मामला बैंक मोड़ थाना इलाके की मुथुट फाइनेंस बैंक का है। जहां सुबह करीब 10 बजे 5 बदमाश डकैती करने के लिए बैंक के अंदर घुसे। वे बंदूक की नोंक पर बैंक में लूटपाट करने लगे। बैंक कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। वहां पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है। नाकेबंदी कर दोनों को ढूंढा जा रहा है।

    एसएसपी संजीव कुमार के मुताबिक बदमाश पिछले 10 दिन से इलाके में रैकी कर रहे थे। सभी अलग-अलग जगहों पर यह लोग रह रहे थे। धनसार में भी एक कमरा लिया हुआ था। शहर के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी किराए से कमरा लिए हुए थे।

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों के पास से अलग-अलग आईडी बरामद हुई है। एक के पास से बरामद आईडी में नाम निर्मल सिंह पवार और पता इंदौर लिखा है। दूसरे के पास से मिले आधार कार्ड पर नाम गुंजन कुमार और पता- रांची लालगंज के नाम से बना हुआ है। पूछताछ में गुंजन सिंह ने अपना नाम राघव बताया है और पता लखीसराय बताया है। दूसरा अपराधी निर्मल सिंह पवार अपना नाम आसिफ बता रहा है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है। जो मारा गया है उसके बारे में इन्होंने बताया है रॉबर्ट उर्फ रैबिट, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी इन्हें भी नहीं है।

  • पंजाबः झूला गिरने के मामले में 3 गिरफ्तार, हादसे में 10 लोग हुए थे घायल

    पंजाबः झूला गिरने के मामले में 3 गिरफ्तार, हादसे में 10 लोग हुए थे घायल

    मोहाली : मेले के दौरान हुए झूले के हादसे में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हादसे से एक दिन पहले ही लापरवाही का मामला दर्ज किया था। बता दें कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए है। बता दें कि रविवार को मोहाली फेस 8 दशहरा ग्राउंड में लगे मेले में करीब 50 फीट की ऊंचाई वाला झूला अचानक से गिरा।

    जिसमें करीब 50 लोग झूले पर बैठे थे। झूले में बैठे सभी लोगों को चोट आई है। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 7 महिलाओं को काफी गंभीर रूप से चोट आई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ड्राप टावर झूला जब वापस नीचे आ रहा था तो झूले का हुक तार से निकल गया, जिसके बाद झूला 6 सेकेंड में तेजी से आकर नीचे गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना खतरनाक था। मौके पर मौजूदा लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।

  • पंजाबः विजिलेंस ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ की एफआईआर दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः विजिलेंस ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ की एफआईआर दर्ज, जाने मामला

    चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी फाजिल्का में तैनात क्लर्क सुखविंदर सिंह के खिलाफ 2,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता अंकुर गोयल निवासी नई आबादी अबोहर, जिला फाजिल्का द्वारा भ्रष्टाचार एंटी करप्सन हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी दादी शकुंतला देवी शिक्षा विभाग से सेवादारनी के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विभाग की ओर से अभी तक उनकी पेंशन नहीं लगाई गई थी । इस संबंध में उक्त सुखविंदर सिंह क्लर्क ने पेंशन लगाने के लिए एल.ए. और डिप्टी डी.ओ. के नाम पर 2,000 रुपये की रिश्वत मांगी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने रिश्वत की यह रकम उक्त आरोपी के मोबाइल नंबर पर गूगल पे कर दी और पूरी बातचीत को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर यह मामला दर्ज किया है।

  • सिविल अस्पताल फगवाड़ा में 5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन

    सिविल अस्पताल फगवाड़ा में 5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन पंजाब सरकार एवं कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा में पांच करोड़ की लागत से  लगाई गई सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन आज सरदार जोगिंदर सिंह मान हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी फगवाड़ा  ने किया।

    मान  ने बताया कि इससे गरीब लोगों को बहुत सहायता मिलेगी.यह सुविधा  24 x 7 घंटे मिलेगी .इस मौके पर सतवंत सिंह एसडीएम फगवाड़ा कमल किशोर एसएमओ नरेश शर्मा हरमेश पाठक रविंदर रवि ,विजय बसंत नगर, मनजीत हरिया बाद, राजेश, निर्मल सिंह, चमन लाल ,कुलविंदर चड्डा , गुरदीप सिंह तुली,सुभाष क्वात्रा,  परमजीत धर्मकोट ,अरुण वशिष्ठ, सौरभ होंडा, ओमकार सिंह, इंद्रजीत आप मौजूद थे।

  • मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोलने में माहिर : रामकुमार 

    मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोलने में माहिर : रामकुमार 

    ऊना/ सुशील पंडित : बल्क ड्रग बनाने की घोषणा के बाद मुकेश अग्रिहोत्री ने विधायक के नाते केंद्र व प्रदेश का धन्यवाद करने की बजाए, उसे महज कागजी घोषणा कहकर बल्क ड्रग पार्क का मजाक उड़ा रहे हैं यह बात आज जिला मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता में प्रो. राम कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क ना बने, पहले भालुओं से भयभीत किया, बाद में किसी से कोर्ट में याचिका डलवाई, बावजूद इसके पीएम नरेंद्र मोदी ने बल्क ड्रग पार्क पर माेहर लगाई। इसके बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ ही देश के 6 राज्यों के मेडीसन उद्योगों को कच्चे माल के लिए अपनी चीन पर निर्भरता से राहत मिलेगी। 
    प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्हें यह लगता हैं कि किसी बात को बार-बार झूठ बाेलने से सच लगने लगती है। लेकिन हरोली क्षेत्र की जनता अब मुकेश अग्रिहोत्री कथनी व करनी को समझ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हराेली क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जितना विकास करवाया है। वह जनता के सामने हैं। यदि कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता, खुद मुकेश अग्निहोत्री को लगता हैं भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया तो वह किसी भी मंच पर उनसे बहस करने को तैयार हैं।

    उन्होंने कहा कि जनता के बीच झूठ बोलकर बाहबाही लूटना यह कांग्रेस की रिवायत होगी, भाजपा अपने किए कार्यो के दम पर ही जनता के बीच जाती है। उन्होंने कहा कि मुकेश कह रहे हैं कि बल्क ड्रग बनाने को हमने साल आवाज उठाई थी तो केंद्र में 9 साल तक यूपीए सरकार रही, तब बल्क ड्रग पार्क के लिए क्यों नहीं आया। सच्चाई तो यह हैं कि साल 2020 में पीएम ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर चर्चा की। उसके बाद इसे बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरु हुई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुकेश किसी बहम में है कि हिमाचल में सत्ता पलटेगी और कांग्रेस सरकार बनाएगी। जबकि प्रदेश में भाजपा रिवाज और रिवायत बदलते हुए मिशन रिपिट में सौ फीसदी कामयाब होगी। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष मनाेहर लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

  • जालंधरः फिर विवादों में घिरी आर्यन एकेडमी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधरः फिर विवादों में घिरी आर्यन एकेडमी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर/ हर्षः  पिम्स अस्पताल के सामने बनी पुडा मार्किट में स्थित आर्यन एकेडमी एक बार फिर से विवादों में नजर आई है। आज दोपहर कपूरथला निवासी पूजा ने आर्यन एकेडमी के बाहर जमकर हंगामा किया और एकेडमी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित पूजा ने कहा कि वह ढाई महीने पहले आर्यन एकेडमी में उसने अपनी बेटी सुखबीर को यूके भेजने यहां फाइल लगाई थी। इस दौरान आर्यन एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा, कीर्ति शर्मा ने फ़ाइल लगाने की एवज में 50 हजार तथा फंड शो करने की एवज में 80 हजार रुपये मांगे थे।

    फाइल लगाने के बाद एकेडमी की ओर से फेक इंटरव्यू आयोजित करवा दिया। जब इस संबंध में वह आज बात करने के लिए आर्यन एकेडमी में पहुंचे तो एकेडमी के स्टाफ मैंबरों और मालिक के द्वारा उनसे बदतमीजी की गई। पीड़ित ने एकेडमी के मालिक और स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बेटे और भाई के साथ हाथापाई की। मामले को बढ़ता देख मौके पर शिव सेना हिन्द के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिन्दू तालमेल कमेटी के सदस्यों आर्यन एकेडमी के दफ्तर में पहुंचे। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानो के आधार पर बनती कार्रवाई एकेडमी के ऊपर की जाएगी। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस को लिखित में शिकायत भी दे दी है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा, कीर्ति शर्मा को ऑफिस के पिछले रास्ते से भगा दिया। वहीं इस संबंध में आर्यन एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

  • मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत 

    मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत 

    प्रयागराज : मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    हटिया पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रहते हैं। ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी, साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग 1.10 बजे वर्षा शुरू हुई तो लोग मकान में बने बारजे के नीचे खड़े हो गए। करीब 1:45 बजे अचानक बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया। 14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

    जवाहर पंडित की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करवरिया बंधुओं को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत
    जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को हाई कोर्ट से मिली पैरोल, जेल से जल्द आएंगे बाहर

    मौके पर ही एक ही मौत हो गई थी, जबकि चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। नौ लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें पांच का एसआरएन और चार का रामबाग स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में इलाज चल रहा है। लगभग तीन बजे डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। राहत बचाव कार्य और तेज हुआ। जेसीबी मंगवाकर मलबे को हटवाया गया। घटनास्थल के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।

  • जालंधरः सोढल मेले का ADGP अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर गुरशरण संधू ने लिया जायजा

    जालंधरः सोढल मेले का ADGP अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर गुरशरण संधू ने लिया जायजा

    जालंधर/हर्ष मेहराः बाबा सोढल मेले की तैयारियों का जायजा लेने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला और जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू विशेष रूप से पहुंचे। एडीजीपी अर्पित शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि सोढल मेले की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई है। जिसमें 1000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेले में आने-जाने वालों की दिन रात सुरक्षा की जाएगी। मेले में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले में जगह-जगह सिविल यूनिफॉर्म में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखेंगे।

  • 10 व 11 सितंबर को करेंगे मतदाता सूचियों के दावों व आक्षेपों के निपटारों की समीक्षा 

    10 व 11 सितंबर को करेंगे मतदाता सूचियों के दावों व आक्षेपों के निपटारों की समीक्षा 

    ऊना/ सुशील पंडित : निर्वाचक पर्यवेक्षक एवं मंडलायुक्त कांगड़ा 10 व 11 सितंबर को ऊना और अंब में मतदान से संबंधित दावों व आक्षेपों के निपटान संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान युवा मतदाताओं के लिंगानुपात, ईपी अनुपात और जिला में युवा मतदाताओं के पंजीकरण में अंतर की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा एमपी, एमएलए और जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष पुनरीक्षण -2022 के संबंध में चर्चा करेंगे। राघव शर्मा ने नामित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों को 10 व 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहने की अपील की है।

  • चंडीगढ़: सेक्टर 32 के कॉलेज में मामूली विवाद को लेकर दो ग्रुपों में हुई हाथापाई

    चंडीगढ़: सेक्टर 32 के कॉलेज में मामूली विवाद को लेकर दो ग्रुपों में हुई हाथापाई

    चंडीगढ़ : 32 सेक्टर में मंगलवार को कॉलेज स्टूडैंट्स के दो ग्रुपों में आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह झड़प सेक्टर 32 के एसडी कॉलेज के बाहर हुई। जिसमें स्टूडेंट्स के बीच काफी समय तक हाथापाई हुई। इसके बाद मैनेजमेंट को पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। बता दें कि चंडीगढ़ स्थित कॉलेजों में चुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से वहां स्टूडेंट्स ग्रुपों में बंटे हुए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक स्टूडेंट्स के बीच चुनाव के चलते कमेंट करने पर ही बात बिगड़ी। यह झगड़ा कॉलेज के पार्किंग एरिया में हुआ। पहली बार अलग होने के बाद स्टूडेंट्स दोबारा फिर भिड़ने चले गए। हालांकि तब तक मैनेजमेंट तक बात पहुंच गई। अभी तक पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। आपस में झगड़ा करने वाले स्टूडेंट्स ने आरोप लगाए कि मारपीट करने वाले आउटसाइडर्स थे।

    उन्होंने इसके लिए एक-दूसरे के ग्रुप को जिम्मेदार ठहराया। चंडीगढ़ के कॉलेजों में चुनाव को देखते हुए पुलिस ने पहले ही मैनेजमेंट को अलर्ट किया था। एसएसपी कुलदीप चहल की नेतृत्व में पुलिस अफसरों ने मैनेजमेंट से मुलाकात की। उन्हें चुनाव के चलते किसी तरह की झड़प को लेकर सतर्क रहने को कहा था।