पंजाबः झूला गिरने के मामले में 3 गिरफ्तार, हादसे में 10 लोग हुए थे घायल

मोहाली : मेले के दौरान हुए झूले के हादसे में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हादसे से एक दिन पहले ही लापरवाही का मामला दर्ज किया था। बता दें कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए है। बता दें कि रविवार को मोहाली फेस 8 दशहरा ग्राउंड में लगे मेले में करीब 50 फीट की ऊंचाई वाला झूला अचानक से गिरा।

जिसमें करीब 50 लोग झूले पर बैठे थे। झूले में बैठे सभी लोगों को चोट आई है। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 7 महिलाओं को काफी गंभीर रूप से चोट आई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ड्राप टावर झूला जब वापस नीचे आ रहा था तो झूले का हुक तार से निकल गया, जिसके बाद झूला 6 सेकेंड में तेजी से आकर नीचे गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना खतरनाक था। मौके पर मौजूदा लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *