यूरोपीय अध्यक्ष ने बढ़ाई अमेरिकी राष्ट्रपति की चिंता
नई दिल्ली : भारत और यूरोपीय संघ ने आखिरकार मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही लंबी बातचीत पूरी कर ली है। यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार बढ़ाने और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए जरुरी माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने इस डील को संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया बताया है। इसका आज औपचारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटानियो कोस्टा ने कहा कि यह समझौता बढ़ते टैरिफ और संरक्षणवाद के खिलाफ दुनिया को एक साफ राजनीतिक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते वैश्विक स्तर पर जो अनिश्चितता बनी है। उसके बीच भारत-EU का यह कदम बहुत ही जरुरी है।India and Europe have taken a major step forward today. The India-EU Free Trade Agreement opens new pathways for growth, investment and strategic cooperation. #IndiaEUTradeDeal @eucopresident https://t.co/eUnDkmL1wO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 27, 2026