Home International New Zealand में फिर रोका नगर कीर्तन, बना तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल रहा तैनात

New Zealand में फिर रोका नगर कीर्तन, बना तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल रहा तैनात

0
New Zealand में फिर रोका नगर कीर्तन, बना तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल रहा तैनात

टौरंगाः न्यूजीलैंड में एक बार फिर सिख समुदाय के नगर कीर्तन को लेकर विवाद सामने आया है। ताजा मामला न्यूजीलैंड के टौरंगा (Tauranga) शहर का है, जहां शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जा रहे नगर कीर्तन को स्थानीय प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नगर कीर्तन के दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आक्रामक नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धालुओं के सामने बैनर लहराए, जिन पर लिखा था— “This is New Zealand, not India” (यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं)।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए नगर कीर्तन बाधित हुआ। हालांकि सिख श्रद्धालुओं ने पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति और संयम बनाए रखा और किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से दूरी बनाए रखी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारे लगाते हुए अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 21 दिसंबर को न्यूजीलैंड में इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जब सिख समुदाय के धार्मिक आयोजन का कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से सिख समुदाय में चिंता बढ़ रही है। सिख संगठनों का कहना है कि नगर कीर्तन पूरी तरह धार्मिक और शांतिपूर्ण आयोजन होता है, जिसे दुनिया के कई देशों में पूरी मर्यादा और नियमों के तहत निकाला जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here