Home International अब अमेरिका ने ब्राजील पर लगा डाला 25% Tariff, भड़के राष्ट्रपति Lula Da Silva ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

अब अमेरिका ने ब्राजील पर लगा डाला 25% Tariff, भड़के राष्ट्रपति Lula Da Silva ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

0
अब अमेरिका ने ब्राजील पर लगा डाला 25% Tariff, भड़के राष्ट्रपति Lula Da Silva ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी
नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच में ब्राजील पर टैरिफ का बम फोड़ डाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश दे दिया है। यूएस ने ब्राजील पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और उनकी सरकारी ईमानदारी से सहयोग नहीं कर रही है। उसने लूला के लिए कहा है कि वो समझौते को मानने की जगह राजनीति कर रहे हैं।

मार्को रुबियो ने शेयर की पोस्ट

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने टैरिफ को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को ब्राजील से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के पीछे के कारण को लेकर कोई भी भ्रम नहीं होना चाहिए। राष्ट्रपति लूला और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ ईमानदारी और अच्छी नीयत से बातचीत नहीं की है’।

टैरिफ को लेकर अमेरिका पर भड़का ब्राजील

ब्राजील ने टैरिफ के मामले को लेकर ट्रंप और अमेरिका की आलोचना कर दी है। राष्ट्रपति लूला ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘हमारे देश के खिलाफ एकतरफा कदम उठाया जाना सही नहीं है। पिछले 15 सालों में अमेरिका ने ब्राजील से गुड्स एंड सर्विस से 424.5 अरब डॉलर का सरप्लस हासिल किया है। 2025 में अमेरिका से आने वाले करीबन 76 प्रतिशत आयात बिना किसी इम्पोर्ट ड्यूटी के ब्राजील में प्रवेश किए हैं। इसके साथ ही अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर औसत प्रभावी शुल्क सिर्फ 3.1 प्रतिशत रहा है’। आपको बता दें कि ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था। अब उन्होंने ब्राजील पर टैरिफ बम फोड़ दिया है। ब्राजील सरकार का कहना है कि मनमाने ढंग से लगाए गए टैरिफ के खिलाफ हम रिसिप्रोसिटी लॉ का रास्ता अपनाएंगे। वहीं ब्राजील का कहना है कि यह विवाद विश्व व्यापर संगठन तक जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here