Blog

  • India vs Zim: दूसरे T-20 मुकाबले में Abhishek Sharma ने बनाया महारिकॉर्ड

    India vs Zim: दूसरे T-20 मुकाबले में Abhishek Sharma ने बनाया महारिकॉर्ड

    तीन मैचों की सीरीज की अपने नाम

    खेल: भारतीय टीम के स्टार अभिषेक शर्मा ने जिम्बाव्बे के खिलाफ दूसरे टी-20 के मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया है। उनसे पहले कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर सका था। बल्लेबाजी में सस्ते में आउट होने के बाद अभिषेक ने गेंद से जबरदस्त वापसी की और टी-201 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत की 90 रनों की शानदार जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे हैं। उनकी खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरज अपने नाम कर ली है। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सभी भारतीय ओपनरों को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक का नाम भारतीय क्रिकेट के दो महान ऑलराउंडरों वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री की खास सूची में शामिल हो गया है। मैच की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही है। भारतीय ओपनर को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने 8 रनों की निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। तब ऐसा लगा कि उनका दिन खराब रहने वाला है लेकिन गेंद हाथ में आते ही अभिषेक ने पूरी कहानी बदल दी है। कप्तान ने उन्हें पार्ट टाइम स्पिनर के रुप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया है। अपनी सटीक लाइन लेंथ और विविधता से उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है।

    लगातार बनाए रखा दबाव

    अभिषेक शर्मा ने लगातार दबाव बनाए रखा और तीन अहम विकेट लेकर मेजबान टीम की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म कर दी है। इससे पहले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 29 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली है।

    ईशान किशन ने संभाली पारी

    ईशान किशन ने पहली पारी को संभाला है। इसके बाद फिर आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली है। दूसरी ओर तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए हैं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 219 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। 220 रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत आक्रामक रही परंतु भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली है। यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट झटके वहीं अभिषेक शर्मा ने तीन विकेट लेकर जीत की पटकथा लिखी। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 रनों पर समेट दिया है। भारती ने 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली है।      
  • Black Sea में खतरे की घंटीः केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

    Black Sea में खतरे की घंटीः केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संघर्ष वाले समुद्री इलाकों खासकर काला सागर क्षेत्र में नौकरी करने से पहले सुरक्षा हालात का सावधानी से आकलन करें। विदेश मंत्रालय ने ब्लैक सी और उससे सटे समुद्री इलाकों में सुरक्षा जोखिमों के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है।

    एडवाइजरी में कहा कि जो भारतीय नागरिक संघर्ष वाले इलाकों में या वहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ऐसे काम को स्वीकार करने से पहले वहां मौजूद सुरक्षा जोखिमों का अच्छी तरह से आकलन कर लें।

    इसी को देखते विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि केवल अच्छी सैलरी देखकर नौकरी स्वीकार न करें, बल्कि जहाज का रूट, सुरक्षा व्यवस्था, बीमा, आपातकालीन निकासी और मुआवजे जैसी सभी शर्तों की पहले पूरी जानकारी लें। सरकार ने कहा है कि परिवार को यात्रा और तैनाती की जानकारी देना और भारत सरकार की सभी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करना बेहद जरूरी है।

     

  • America में पंजाबी युवक ने Roommate पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    America में पंजाबी युवक ने Roommate पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में एक घटना सामने आई है, जहां 22 साल के एक पंजाबी युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही रूममेट पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी गुस्से में आ गया और उसने पीड़ित के सिर पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उसका सिर घायल हो गया और बहुत ज्यादा खून बहने लगा।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। NYPD ने संदिग्ध युवक की तस्वीर जारी की है, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

    गौरतलब है कि अमेरिका में पंजाबी युवाओं के बीच आपसी हिंसा की यह कोई पहली घटना नहीं है। दो महीने पहले न्यूयॉर्क के रिचमंड इलाके में पंजाबी युवाओं के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें लाठियों का इस्तेमाल किया गया था। इतने कम समय में हिंसा की इस दूसरी घटना ने स्थानीय प्रशासन और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है।

     

  • BIGG BOSS के बाद Lockup में आमने-सामने हुई Shilpa-Hina

    BIGG BOSS के बाद Lockup में आमने-सामने हुई Shilpa-Hina

    भाभाजी फेम एक्ट्रेस पर कसा टीवी की बहु ने तंज मनोरंजन: इन दिनों एकता कपूर का रिएलिटी शो लॉकअप सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कई सारे सेलेब्स अपने सच का सामना कर रहे हैं। शनिवार यानी की बीते दिन जजमेंट डे हुआ इसमें उर्फी जावेद और हिना खान बतौर गेस्ट आए हैं। उन्होंने शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा समेत कई सारे कंटेंस्टेंट्स की क्लास लगी है। इसके अलावा उन्हें उनकी सच्चाई भी दिखाई है। हिना खान ने शिल्पा को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने भाभीजी फेम एक्ट्रेस को नॉमिनेशन से बचाने के लिए साफ इनकार किया था। हिना खान ने कहा था कि वो किसी ऐसे को नहीं बचाना चाहती हैं जो दूसरों के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करते हैं। उनसे जुड़ी हुई बातें नेशनल टीवी पर करते हैं और गंदी गेम खेलते हैं। हिना खान ने यहां पर अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी को लेकर भी आरोप लगा रही थी।

    दोनों में हुई कैट फाइट

    शिल्पा ने शो के दौरान श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि – ‘शिवांगी जिस भी शो में जाती है वहां पर उनका हर किसी के साथ अफेयर रहता है पर हिना के शब्दों को वो सुन ही नहीं पाई’। उन्होंने एक्ट्रेस को तुंरत टोकते हुए अपनी सफाई में कहा है कि जो कुछ भी उन्होंने कैमरा पर कहा है उन्हें उसकी पूरी जानकारी है परंतु हिना उनकी बात से सहमत नहीं हुई है।

    उर्फी जावेद ने भी कसे शिल्पा शिंदे पर तंज

    शिल्पा की बातें सुनने के बाद उर्फी जावेद ने साफ कहा है कि वो लॉक अप 2 शिल्पा और श्रेया के कारण से देखती है। उनके अनुसार, दोनों इस शो में असली मजा दिलाती हैं। हिना और उर्फी के जाने के बाद श्रेया और शिल्पा के बीच में एक बातचीत भी हुई है। श्रेया ने भाभीजी एक्ट्रेस से कहा है कि शायद उनका बचना मुश्किल ही था क्योंकि उन्हें हिना कभी भी नहीं बताती है।

    फिर आमने-सामने आई हिना-शिल्पा

    इन सब बातों को सुनने के बाद शिल्पा ने भी तीखा जवाब दे दिया है। उन्होंने हिना के लिए कहा है कि वो भाड़ में आए वो कैरेक्टर असासिनेशन की बात भी कर रही है। मैडम को पता है कि वो अंदर क्या-क्या बोल हो गई है। शिल्पा का अर्थ है कि बिग बॉस शो से था इसमें वो और हिना एक ही साथ थे। करीबन 9 साल के बाद दोनों आमने-सामने नजर आए जिसे फैंस ने तो काफी एंजॉय किया है।    
  • जेई को ऑफिस के पास अधमरा कर फेंका; मौत

    जेई को ऑफिस के पास अधमरा कर फेंका; मौत

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को जेई के साथ मारपीट हुई थी व घायल अवस्था में कार्यालय से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला था। गंभीर रूप से घायल जेई को पहले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते चिकित्सक ने एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह जेई ने दम तोड़ दिया।

    कुल्लू के खौला निवासी कांता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पति लाभ सिंह गुलेरिया 24 जुलाई को ड्यूटी पर गए थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि रात लगभग 11 बजे उनके पति ने फोन किया और बताया कि पिरड़ी पुल के पास एक दुर्घटना हुई है और वह घर लौट रहे है, लेकिन काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी, जिस पर वह कार्यालय के बाहर घायल मिले थे। हालांकि मारपीट क्यों की गई, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

  • BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    पटनाः भाजपा के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्होंने पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई को वे अपने घर ग्रीन हेरिटेज सिद्धेश्वर नगर के सी ब्लॉक फ्लैट 206 में थे। रात करीब 8:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। उनके दोनों नंबरों पर कॉल किए गए। कॉल उठाने पर उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी गई। उस नंबर से कई मिस्ड कॉल भी आए थे। ट्रू कॉलर आईडी चेक करने पर कॉलर का नाम मोहम्मद इमानुल पता चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए Rahul Gandhi ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, इन सवालों के मांगे जवाब

    छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए Rahul Gandhi ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, इन सवालों के मांगे जवाब

    नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे संसद चलो मार्च के दौरान 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेर दिया है। उन्होंने इसके लिए रविवार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और उनसे कई सवालों के जवाब मांगें है। छात्रों पर किए गए हमले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि मैं 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले की जवाबदेही तय करने की मांग के लिए यह पत्र लिखा रहा हूं। उन्होंने लिखा कि – ‘हमारे छात्र एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुने जाने के बजाय सुरक्षा बलों ने घातक हथियारों और आंसू गैस के साथ अंधाधुंध बल का इस्तेमाल करके उन पर हमला किया है’। अमित शाह को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि – ‘पुलिस और सुरक्षाबलों से लाठीचार्ज से सैंकड़ों छात्र गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। पुलिसकर्मियों के द्वारा महिला छात्राओं के साथ मारपीट की गई है। इसमें उनके निजी अंगों को जानबूझकर निशाना बनाना भी शामिल है। राहुल गांधी ने यह कहा है कि सबसे चौंकाने वाली बात घातक पेलेट गन का इस्तेमाल रहा है। मीडिया और सोशल मीडिया की रिपोर्टों में यह साफ दिख रहा है कि एक पत्रकार सहित कई लोग गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। उन्होंने यह कहा है कि 19 साल के छात्र साहिल लोचब से मिला जो इस समय काफी दर्द में है और पेलेट गन की गोली लगने के कारण उसकी आंखों की रोशनी जाने की भी संभावना है’। अमित शाह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि – ‘दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल अंतिम रुप से आपके प्रति जवाबदेह है इसलिए मैं आपसे पूछता हूं कि एक गृह मंत्री के तौर पर क्या आपने छात्रों के खिलाफ पेलेट गन सहित खतरनाक बल को मंजूरी दी थी। यदि नहीं तो यह किसने दी है’। आपको बता दें कि संसद चलो मार्च के दौरान जो हिंसा हुई है उसको लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह से एक के बाद एक कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं लोग पुलिसकर्मी हैं या स्वंयसेवक? उनकी तैनाती को किसने अधिकृत किया है?    
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    विरुधुनगरः तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में धमाका होने का मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में धमाका होने से 2 लोगों की मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    शिवकाशी के पास गैर-कानूनी तरीके से टिन सेट लगाकर पटाखे बनाए जा रहे थे, धमाका होने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मजदूर रोज की तरह पटाखे बनाने में बिजी थे। उसी समय एक हादसा हुआ जब पटाखे अचानक चलने लगे और काम में लगे दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हादसे में गंभीर रूप से जलने से बचाए एक और मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई, जिसने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि धमाका होने से धुआं दूर-दूर तक फैल गया है। आग लगने से कई वाहन भी चपेट में आ गए।      
  • पांच बार सांसद रह चुके हैं नए शिक्षा मंत्री Pralhad Joshi, कश्मीर बचाओ आंदोलन का भी किया था नेतृत्व

    पांच बार सांसद रह चुके हैं नए शिक्षा मंत्री Pralhad Joshi, कश्मीर बचाओ आंदोलन का भी किया था नेतृत्व

    नई दिल्ली: नीट एग्जाम पेपर लीक विवाद के चलते बीते दिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कुछ समय के बाद ही नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम की घोषणा भी हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के द्वारा प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया जिसके बाद बीती शाम एक बयान में प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हुई है।

    राष्ट्रपति भवन की ओर से शेयर की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने पीएम की सलाह पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इसके अलावा पीएम की सलाह पर राष्ट्रपति ने यह निर्देश भी दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।

    आखिर कौन है नए शिक्षा मंत्री?

    प्रह्लाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय वेंकेटेश जोशी भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे और मां मालतीबाई एक गृहिणी थी। प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। वो पांच बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वो केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भी हैं। ऐसे में नए शिक्षा मंत्री के पास अभी नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिली है।

    जनहित मुद्दों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं प्रह्लाद जोशी

    इससे पहले वो कोयला, खान और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। एक आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रह्लाद जोशी ने स्कूलिंग रेलवे स्कूल और हुबली के न्यू इंग्लिश के स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी धारवाड़ से संबंध के.एस. आर्ट्स कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने सामाजिक कार्यों और जनहित मुद्दों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है आगे चलकर सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में एक्टिव हो चुके हैं।

    उन्होंने एक ओर हुबली में एक छोटा इंडस्ट्रियल बिजनेस चलाया वहीं दूसरी ओर RSS ज्वाइन कर ली। हुबली में उन्होंने 1992-1994 ईदगाह मैदान तिरंगा आंदोलन का नेतृत्व किया था। कर्नाटक में उन्होंने कश्मीर बचाओ आंदोलन भी का नेतृत्व किया। इसके बाद 1998 में बीजेपी के धारवाड़ जिला अध्यक्ष का पद दिया गया है। इसके 6 साल बाद 2004 में उन्होंने धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए।

    इस सीट से वह लगातार चार बार (2009,2014,2019,2024) जीत हासिल की है हालांकि इसी बीच से वो 2014 से 2016 तक कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और 2019 से 2024 तक संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री बने थे।

    नीट पेपर लीक के चलते दिया धर्मेंद्र प्रदान ने इस्तीफा

    बता दें कि नीट पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर के अलग-अलग राज्यों में परीक्षाओं में गड़बड़ियों के चलते काफी दिनों से शिक्षा मंत्री से इस्तीफे के मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

  • Punjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की कैंटीन से फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की कैंटीन से फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें न तो दिन के उजाले का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। पिछले 24 घंटों के अंदर शहर में दो अलग-अलग जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई है। दोनों ही मामलों में चोरों की पूरी चालाकी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पहला मामला: अकाल गढ़ गुरुद्वारा के पास एमके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे एक टोपी पहना हुआ शातिर दुकान में घुसता है। पहले तो वो इधर-उधर देखकर ऐसा नाटक करता है जैसे उसे कोई सामान खरीदना हो। उस वक्त दुकान में साफ-सफाई चल रही थी। जैसे ही वो देखता है कि दुकानदार का ध्यान किसी और काम में है, वो बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखा आईफोन अपनी जेब में डालता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है। घटना के बाद दुकानदार ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर से इस वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। दूसरा मामला: सिविल अस्पताल की कैंटीन में पेश आया, जहां चोर ने दुकानदार की व्यस्तता का ही फायदा उठाया। जब कैंटीन के मालिक दूसरे ग्राहकों को सामान देने में लगे हुए थे, तभी एक शख्स ने मेन काउंटर से ही मोबाइल उड़ा लिया। ये चोरी भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में राहत की बात ये रही कि ये चोर ज्यादा देर तक बच नहीं पाया। उसी दिन शाम होते-होते इस चोर को लोगों ने पकड़ लिया और चोरी किया मोबाइल फोन भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।