Blog
-

एक ही घर के दोनों बच्चों का दिमाग आखिर क्यों होता है अलग? Scientists ने ढूंढा सवाल का जवाब
सेहत: एक ही घर में पले-बढ़े भाई बहनों के बीच में अक्सर यह देखा जाता है कि उनकी बुद्धि, सोचने का तरीका और व्यवहार एक-दूसरे से काफी अलग होता है। समान परवरिश, एक जैसे संसाधन और एक ही माहौल के बाद भी यह अंतर क्यों आता है। यह सवाल लंबे समय से साइकोलॉजिस्ट और रिसर्चर ढूंढ रहे हैं। अब रिसर्स के इस रहस्य पर कुछ बातें भी सामने आई हैं। -

Punjab News: पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार
अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है, जिनसे 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के प्रेम नगर निवासी महाबीर सिंह और आकाशदीप सिंह के तौर पर की है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोपोके इलाके में खेप लेने आए थे, लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस खेप के बारे में जांच कर रही है। आशंका है कि खेप वाली जगह पर और भी हेरोइन हो सकती है। खबर है कि शनिवार रात पाकिस्तानी ड्रोन ने इस इलाके में खेप गिराई थी। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
-

प्रह्लाद जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक, NEET-UG परीक्षा में हो सकता बड़ा बदलाव
नई दिल्लीः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को ही शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल लिया है। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। सीजेपी के आंदोलन के बाद उन्हें यह जिम्मा दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के 36 दिनों के आंदोलन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है। उन्होंने रविवार को शिक्षा मंत्री का पद संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की। प्रह्लाद जोशी के पास पहले से मौजूद मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी बनी रहेगी। उनके पास फिलहाल नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि NEET-UG परीक्षा में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। अगले साल ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और एससे पहले एनटीए के ढांचे में भी बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। चर्चा चल रही है कि परीक्षा दो चरणों में करवाई जाए, जिससे किसी तरह की गड़बड़ की संभावनाएं खत्म हो जाएं।
बता दें कि भाजपा में प्रह्लाद जोशी काफी अनुभवी नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। इसके अलावा संसद की कार्यवाही के दौरान भी वह काफी सक्रिय रहते हैं। वह लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
2004 में पहली बार प्रह्लाद जोशी धारवाड़ से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद लगातार पांच चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। प्रह्लाद जोशी पिछले 22 साल से लोकसभा सांसद हैं। पांच बार विजय हासिल करने की वजह से उनकी गिनती कर्नाटक के काफी लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में होती है।
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इतने बड़े आंदोलन के बाद नए शिक्षा मंत्रालय के सामने चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। इसके अलावा छात्रों को उनसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं। उनके सामने नई शिक्षा नीति को ठीक से लागू करने, आगे की सभी परीक्षाओं को ठीक से संपन्न करवाने, सीबीएसई और एनसीईआरटी में बदलाव करे की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा उन लूप होल्स को भी पता लगाना होगा जहां से पेपर लीक की संभावना होती है।
-

Rakshabandhan पर लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, क्या भारत में भी दिखेगा असर?
धर्म: साल 2026 में रक्षाबंधन एक बार फिर चर्चा में रहने वाला है। भाई बहन के इस पर्व वाले दिन चंद्रगहण की खबर के बाद काफी लोग असमंजस में पढ़ गई है। ऐसे में यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि क्या रक्षाबंधन वाले दिन ग्रहण के चलते राखी बांधने में कोई मुश्किल होगी क्या सूतक काल लगेगा और ग्रहों की दिशा का इस त्योहार पर क्या असर पड़ेगा?28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
हिंदू पंचागों के अनुसार, रक्षाबंधन हर साल श्रावण की पूर्णिमा वाले दिन मनाया जाता है। इस बार 28 अगस्त को यह पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर भी राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार की खास बात यह होगी कि रक्षाबंधन वाले दिन चंद्रगहण भी पड़ रहा है। खगोलिय गणना के अनुसार, यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होने वाला है और यह आंशिक चंद्रगहण होगा। इसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा के एक हिस्से को ढक लेगी और इससे चंद्रमा का रंग बदलता हुआ दिखेगा। कई बार यह लाल या तांबे के जैसा भी दिखता है। इसको आम भाषा में ब्लड मून कहते हैं।इस समय लगेगा चंद्रग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्रगहण सुबह करीबन 6 बजकर 52 मिनट से शुरु होकर दोपहर लगभग 12 बजकर 32 बजे तक चलेगा। इसकी कुल अवधि 5 घंटे से ज्यादा रहने वाली है। इतनी लंबी अवधि के कारण लोग इस घटना को लेकर काफी उत्साहित हैं।भारत में नहीं मान्य होगा सूतक काल
बता दें कि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भी सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रुप से दिखता है। इस कारण से भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य ही नहीं होगा। वहीं भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में रक्षाबंधन के शुभ कामों में इसका कोई असर नहीं होगा। बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती है। तिलक, पूजा-पाठ और बाकी सभी परंपराएं सामान्य तौर पर निभाई जा पाएंगी।राखी पर रहेगा भद्रा का साया
ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण से ज्यादा जरुरी भद्राकाल का ध्यान रखना है। हिंदू धर्म में भद्राकाल को शुभ कामों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है ऐसे में राखी बांधने का समय तय करते समय भद्राकाल से बचना जरुरी होगा।इन देशों में दिखने वाला है चंद्रग्रहण
यह चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखने वाला है। खासतौर पर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत व अटलांटिक महासागर के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस खगोलीय घटना का आनंद ले पाएंगे। चंद्रमा का बदला हुआ रंग लोगों के लिए खास आकर्षण होगा। -

रामगढ़ ताल में सैकड़ों मछलियों की मौत
गोरखपुरः शहर के रामगढ़ ताल में रविवार को सैकड़ों मछलियां मर गईं। पैडलेगंज स्थित बुद्ध विहार गेट से लेकर नौका विहार तक ताल के किनारे और पानी की सतह पर मृत मछलियां उतराती नजर आईं। वहीं ताल के पानी से उठ रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों और सुबह टहलने व घूमने आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह जब लोग ताल के किनारे पहुंचे तो उन्होंने पानी के ऊपर बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरती देखीं। कई स्थानों पर मछलियां किनारे तक पहुंच गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
-

Whatsapp में अब पुरानी चैट हो जाएगी Delete, Privacy बढ़ाने के लिए On करें ये Feature
टेक्नोलॉजी: व्हाट्सऐप में चैट करते समय यदि आप अपनी प्राइवेसी को और बढ़ाना चाहते हैं तो अब नया फीचर आ चुका है। इसके लिए आप डिसअप्पेयरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जिस चैट में फीचर को चालू करना है उसको खोलें। इसके बाद प्रोफाइल पर टैप करें। इसके बाद Disappearing Messages चुनकर टाइम सेट कर दें। इसके बाद आपके नए मैसेज अपने आप हट जाएंगे। व्हाट्सऐप में 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिनों का ऑप्शन मिलता है। अपनी जरुरत के हिसाब से कोई भी टाइम चुन सकते हैं। इसके बाद प्राइवेसी को और भी बढ़ा सकते हैं।टाइम के हिसाब से गायब होंगे मैसेज
यह फीचर चालू करने से पहले भेज गए मैसेज नहीं हटते हैं। सिर्फ फीचर चालू होने के बाद भेजे गए नए मैसेज चुन गए टाइम के अनुसार, टाइम के हिसाब से गायब हो जाएंगे।मैसेज गायब होने से बढ़ेगी प्राइवेसी
मैसेज गायब होने से प्राइवेसी बढ़ जाएगी परंतु फिर भी कोई स्क्रीनशॉट ले सकता है या दूसरे फोन से फोटो खींच सकता है। ग्रुप में यदि एडमिन ने सेटिंग नहीं बदली है। कोई भी मेंबर इसे चालू कर सकता है। कुछ ग्रूप में सिर्फ एडमिन को ही इसका एक्सेस होता है। मैसेज के साथ भेजी गई तस्वीर और वीडियो भी चैट से हट जाती है परंतु यदि वो पहले से डाउनलोड हो चुकी है तो फोन में सेव ही रहेगी। इस चैट में फीचर बंद करना है उसको खोलें। प्रोफाइल में जाएं और Disappearing Messages को ऑफ कर दें। इसके बाद नए मैसेज गायब नहीं होंगे। यदि पर्सनल या जरुरी बात करनी हो और चैट हमेशा के लिए नहीं रखना चाहते हैं तो यह फीचर काफी काम का है। इसकी मदद से प्राइवेट बातें ज्यादा सेफ तरीके से की जा सकती है।ऐसे लगेगा पता कि ऑन है या नहीं
यदि किसी चैट को 24 घंटे 1 दिन में डिलीट करना चाहते हैं तो आपको 24 Hours में क्लिक करना पड़ेगा। इसी हिसाब से आपको 7 Days, 90 Days और Off का चयन करना होगा। इसके बाद खुद ही चैट डिलीट होना शुरु हो जाएगी। इसे ऑन करने के बाद सामने वाले यूजर की Profile Picture के साथ एक साइन भी दिखने लगेगा। यही बताएगा कि चैट थोड़े समय बाद डिलीट हो जाएगी। -

MBA छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- तनाव में हूं
कोतवालीः MBA छात्र ने शनिवार रात 11 बजे घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी पहचान दीपक कुमार (23) पुत्र रोहन लाल के रूप में हुई है। दीपक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी मोबाइल में लिखा था, लेकिन वह नोट किसी को भेजा नहीं। एटा के कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में था। उसने चार दिन पहले ही MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिया था, हालांकि उसके परिवार वालों को भी यह नहीं पता था कि उसने कहां एडमिशन लिया है।
परिवार वालों ने बताया कि दीपक अविवाहित था, उसने अपने एडमिशन के लिए पैसे का इंतज़ाम खुद किया था। आपको बता दें दीपक के पिता किसान हैं। उसने घर के एक कमरे में .315 बोर की देसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और जांच चल रही है। घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद की गई।
-

जमीनी विवाद में पांच राउंड फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
मधुबनीः जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। गोली लगने से दिलीप मुखिया घायल हो गए। जिसके सीने में गोली लगी है।
विवाद के दौरान ट्रैक्टर से भी कई लोगों को ठोकर मारकर घायल करने की बात सामने आई है। घायलों में ठिठर मुखिया, रामप्रसाद मुखिया, सहदेव मुखिया समेत अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
गोली लगने से घायल दिलीप मुखिया को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते चिकित्सकों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। अन्य घायलों का भी इलाज करवाया गया है।
-

स्कार्पियो ने साइकिल सवार बच्चे की ली जान, लोगों ने हाईवे किया जाम
शिवहरः शिवहर-सीतामढ़ी एनएच 227 पर देकुली धाम के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से साइकिल सवार (12) बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की।
मृतक की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज वार्ड पांच निवासी रमेश कुमार साह के इकलौते पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई। बताया कि अंकुश देकुली धाम में जलाभिषेक करने गया था। पूजा के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था।
इसी दौरान शिवहर से सीतामढ़ी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अंकुश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-

मंदिर से तांबे के बर्तन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
पिंजौरः नगर परिषद कालका-पिंजौर क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर कॉलोनी में प्राचीन शीतला माता मंदिर में एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आय़ा है।
मंदिर में पूजा-अर्चना के बहाने आए एक व्यक्ति ने पहले माता के दरबार में माथा टेका, जल अर्पित किया और श्रद्धालु होने का आभास कराया। इसके बाद उसने मंदिर परिसर में रखे पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाले तांबे के कई लोटे चोरी कर लिए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं श्रद्धालुओं में चोरी को लेकर रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।