Punjab News: पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है, जिनसे 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के प्रेम नगर निवासी महाबीर सिंह और आकाशदीप सिंह के तौर पर की है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोपोके इलाके में खेप लेने आए थे, लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस खेप के बारे में जांच कर रही है। आशंका है कि खेप वाली जगह पर और भी हेरोइन हो सकती है। खबर है कि शनिवार रात पाकिस्तानी ड्रोन ने इस इलाके में खेप गिराई थी। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *