स्कार्पियो ने साइकिल सवार बच्चे की ली जान, लोगों ने हाईवे किया जाम

Written by

in

शिवहरः शिवहर-सीतामढ़ी एनएच 227 पर देकुली धाम के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से साइकिल सवार (12) बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की।

मृतक की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज वार्ड पांच निवासी रमेश कुमार साह के इकलौते पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई। बताया कि अंकुश देकुली धाम में जलाभिषेक करने गया था। पूजा के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान शिवहर से सीतामढ़ी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अंकुश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *