Blog

  • 103 साल के ‘मंझले मियां रचाई तीसरी शादी’ लाए 49 की दुल्हन

    भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वाले हबीब नज़र उर्फ मंझले मियां को मध्य प्रदेश का सबसे उम्रदराज दूल्हा कहा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि 103 की उम्र में बुजुर्ग हबीब ने 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब ने अकेलापन दूर करने के लिए उम्र के इस पड़ाव में तीसरी बार घर बसाया है। इंटरनेट मीडिया पर इस अनोखे निकाह की खूब चर्चा है। दरअसल, यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह निकाह अनोखा इसलिए है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल।

    भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नज़र ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फ़िरोज़ जहां से निकाह किया है। यह निकाह पिछले साल हुआ था लेकिन किसी ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया। हबीब नज़र की यह तीसरी शादी है। वायरल वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौट रहे हैं। वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाईयां दे रहे हैं और हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है। कमी हमारे दिलों में है।

    हबीब नजर ने बताया कि उनका पहला निकाह महाराष्ट्र के नासिक और दूसरा उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुआ था। पहली बेगम से कोई बच्चा नहीं हुआ और वह कुछ साल पहले चल बसी। दूसरी बीवी से भी संतान सुख नहीं मिला और उसका भी करीब 2 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने किसी के जरिए 49 साल की फिरोज जहां तक रिश्ते की बात पहुंचाई।

    पहले तो महिला ने मना कर दिया था, लेकिन बाद में बुजुर्ग की खिदमत करने के नाते उनकी बेगम बनने के लिए तैयार हो गई। आखिरकार फिरोज़ जहां के रूप में उन्हें नई हमसफर मिली जो खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली थी। फिरोज जहां के मुताबिक वह इस निकाह के इसलिए मान गईंं, क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था।

  • दिल दहलाने वाला हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, देखें CCTV

    आगराः ताजनगरी आगरा में एक बाइक में सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों करीब 10 फीट ऊपर उछल कर दूर जा गिरे।  वैगनआर कार भी बाइक को घसीटते हुए खेत में घुस जाती है। हादसे के बाद कुछ लोग दौड़ते हुए दिखते हैं, जो घायलों को संभालते हैं। ये हादसा मंसुखपुरा इलाके में गांव पलोखरा में राजा खेड़ा-पिनाहट मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास होता है। यहां 2 युवक बाइक से आते दिखते हैं। अचानक वह बाइक रोककर यूटर्न करने लगते हैं।

    इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार लाल रंग की वैगनआर कार आती है। कार करीब 100KMPH से ज्यादा की रफ्तार पर थी। कार बाइक में तेज टक्कर मारती है। दोनों बाइक सवार युवक करीब 10 फीट हवा में उछलते हुए खेत के पास बने गड्ढे में जाकर गिरते हैं। बाइक कार के साथ घिसटती हुई चली जाती है। कार भी अनियंत्रित होकर खेत के साथ बने गड्‌ढे में चली जाती है। टक्कर लगाते ही आस-पास के लोग पहुंच जाते हैं। इस हादसे में बाइक सवार लोगों को काफी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों ने बताया कि वो अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। SO मंसुखपुरा ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। इनके बीच में समझौता हो गया है। घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

  • कलयुगी बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के 5 घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। अजय पाल मजदूरी करता हैं। उसके चार बेटे हैं। बड़ा राकेश नशे का आदी है। शनिवार रात 11:30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया। इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी (60)से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडों से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया।

    उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

  • लॉरेंस गैंग के शूटर के हाथ-पांव बांधकर जिंदा जलाया

    इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। राजन के हाथ-पांव बांधकर जिंदा ही उसे आग के हवाले किया गया। राजन का शव पश्चिमी यमुना किनारे जली हुई हालत में मिला। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है। बंबीहा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर उसे वायरल किया गया है।

    फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ है। वह कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डल्ला ने कराया है। राजन ने लॉरेंस और विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचोर का मर्डर कराया था। ये भगौड़ा चल रहा था। इसको तिहाड़ से उठाकर इसका चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोलियां मारी है।

    राजन कुरुक्षेत्र के लाडवा का रहने वाला था। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजन का शव बुरी तरह जला हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। बाद में उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह पंचकूला के साथ-साथ बहादुरगढ़ और यमुनानगर और राजस्थान में भी वांटेड था।

  • जालंधरः भाई-बहन को लिफ्ट देना पड़ा भारी, देखें Live

    आरोप- मारपीट कर उतारे कपड़े, वीडियो की वायरल

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर के अधीन जंडू सिंघा में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आज पीड़ित ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान महिला ने बताया कि गांव वापिस जाने के दौरान रास्ते में 2 युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे और उसके भाई को रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित हरप्रीत कौर ने बताया कि घटना 19 जनवरी की है। जब वह जांलधर से अपने चचेरे भाई सुखविंदर सिंह के साथ अपने गांव टंदौर जा रही थी।

    इस दौरान गांव से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर 2 व्यक्तियों ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके बाद थोड़ा आगे जाने के बाद कुछ अन्य लोग और भी मौजूद थे, जब उन्होंने वहां गाड़ी रोकी तो सभी ने उन पर हमला कर दिया। उनका फोन में एक सोने की चैन और नकदी भी लूट ली। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। ‌वहीं महिला ने थाना आदमपुर के एसएचओ पर भी गंभीर आरोप लगाए है।  

    वहीं हरप्रीत कौर का कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर उसका उसके पति और पति के चाचा के लड़के के साथ विवाद चल रहा है। जिस संबंध में उन्होंने उन दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर हमला दोनों ने मिलकर करवाया है। जब उन्होंने थाना आदमपुर में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो आरोप लगाते हुए हरप्रीत ने बताया कि वहां के एसएचओ ने आरोपी पक्ष से समझौता करने के बाद उनके बयान नहीं लिए गए। इसके अलावा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसलिए वह प्रशासन से मांग करती है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। जिसमें महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने थाना आदमपुर के एसएचओ को शिकायत भी दी, लेकिन उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

  • दर्दनाक हादसाः बाइक को 100 मीटर तक घसीटकर कर ले गया  स्कार्पियो चालक, देखें वीडियो 

    जोधपुरः कुड़ी थाना क्षेत्र में बीते दिन स्कार्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी चालक बाइक को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। दरअसल, बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक दूर जा गिरे। इस हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की। स्कार्पियो के नीचे फंसी बाइक को ड्राइवर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कार्पियो ड्राइवर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर कुड़ी भगतासनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया।

    वहीं बाइक सवार सांगरिया निवासी निहालसिंह राजपुरोहित व पुखराज माली को हल्की चोट आई है। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। कुड़ी भगतासनी थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि रविवार शाम को थाना क्षेत्र में महिला थाने के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे गाड़ी का ड्राइवर घबराकर गाड़ी वहां से भगा दी और बाइक को घसीटते हुए लेकर चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 100 मीटर दूर जाकर गाड़ी को घेरकर रोक लिया।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर गाड़ी के ड्राइवर बासनी निवासी नरेंद्र व्यास को हिरासत में ले लिया गया। हादसे के बाद गाड़ी के ड्राइवर ने मौके से गाड़ी को भगाने के बाद रास्ते में एक बिजली के पोल को भी टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां गाड़ी रुकने के बाद लोगों ने गाड़ी को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। घटना के बाद दो से तीन बाइक सवारों ने गाड़ी का पीछा किया और कुछ लोग पैदल ही गाड़ी के पीछे दौड़कर उसे घेर लिया। और गाड़ी के कांच फोड़ दिए।

  • पंजाबः डोली वाली कार सहित 4 गाड़ियों की हुई टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित लोगों में मची चीख-पुकार

    बरनाला: पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह 4 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग तपा मंडी पर धुंध के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में डोली वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे।

    मिली जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ से परिवार पटियाला में शादी के लिए आया था। फिलहगाल जानी नुकसान से बचाव रहा जबकि वाहन क्षतिुग्रस्त हो गए। इस मौके पर जानकारी देते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए कार चालक ने बताया कि वह अपनी बारात से पटियाला से हनुमानगढ़ (राजस्थान) जा रहा था। जब वे बठिंडा की ओर तपा मंडी पुल पर पहुंचे तो सामने एक खराब ट्रक खड़ा था, जिस कारण अचानक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਵਿਵਾਦ ਮਾਮਲਾ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਤੋ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤਾਂ ‘ਚ ਰੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਵਾਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਫਿਰ ਦੁਬਾਰਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਵਾਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਪਹੂਵਿੰਡ ਵਿਖੇ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀਆ ਟੁਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਜੁਤੀਆਂ ਫ੍ਰੀ ਠੀਕ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਸੇਵਾਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਅਤੇ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲੇ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਤਸਵੀਰ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਤੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਉਥੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫੋਟੋ ਚੁਕੀ ਗਈ। ਫੋਟੋ ਉਤਾਰਦਿਆਂ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ਼ ਜਾਗਿਆ।

    ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ 28 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਰੋਸ਼ ਵਜੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰੀ ਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਧਰਨਾ ਲਾਇਆ। ਵਿਰੋਧ ਆਈਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਘੇਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੱਨ ਤੋੜੀ। ਮੋਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਭੀੜ ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਦੋ ਜਾਣੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਐਸਐਚਓ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸੱਟਾ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ। ਅੱਜ ਫਿਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਸਤਿਕਾਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕੱਤਰ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ ਸੰਤ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਜਿਕਾਰੇ ਛੱਡੇ ਗਏ।

  • पंजाब : गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसों का कारण बनते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गोधे वाला सटेडियम के पास गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे बजुर्ग को टक्कर मार दी।

    जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की पहचान प्रीतम सिहं, उम्र करीब 60साल के करीब बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खालसा सेवा सोसायटी के सदस्य गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायल प्रीतम सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर सिख युवक फरार, देखें CCTV 

    फिरोजपुरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम बाइक सवार घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटिना बाइक पर 3 युवक सवार होकर आते है। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरता है और वहां पर घर के बाहर खड़ी सिलवर रंग की स्पेलंडर बाइक लेकर फरार हो जाता है। हालांकि बाइक की आवाज सुनकर तुरंत घर के लोग बाहर आते है और आवाज लगाते है। लेकिन तब तक उक्त युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।