Blog

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव से जगमग हुई अयोध्या नगरी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। वहीं अब राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद सरयू घाट पर ‘सरयू आरती’ की गई। इस दौरान सरयू घाट पर की गई आरती के दौरान दीपोत्सव से अयोध्या नगरी जगमग हो गई। वहीं 23 जनवरी से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में दर्शन सुबह सात बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे तक होंगे। इसके बाद फिर संध्या दर्शन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक होंगे।

    दर्शन के साथ रामलला की आरती में भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आपको पास बुक करने होंगे। ये पास फ्री होंगे। हालांकि, ये पास पहले आपको बुक करने होंगे। दो तरीकों से पास बुकिंग कर सकते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड है। जन्मभूमि की वेबसाइट से ऑनलाइन पास बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन जन्मभूमि के कैंप कार्यालय जाना होगा। सुबह की श्रृंगार आरती के लिए एक रात पहले बुकिंग करानी होगी। वहीं, संध्या आरती के लिए आधा घंटा पहले बुकिंग होनी चाहिए। बिना पास के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। रामलला के दर्शन के लिए पहले पास बुक कराएं और अपनी गवरमेंट आईडी साथ लेकर जाना होगा। वहीं, एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल होंगे।

  • राम नाम से डेरा रुद्रानंद आश्रम बना आयोध्या

    – आचार्य हेमानंद ने कहा प्रति वर्ष होगी भव्य शोभा यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित:डेरा बाबा रूद्रनंद आश्रम में महाराज श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को श्री अयोध्या जी में हो रही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सतसंग में भजन मंत्रोचारण के बीच आश्रम की गद्दी के उत्तराधिकारी आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज ने भी राम की महिमा से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि हम सब परम सौभाग्यशाली हैं। लगभग पांच सदियों के बाद हम प्रभु श्री राम के अयोध्या नगरी में आगमन के साक्षी बन रहे हैं। असंख्य बलिदानों के बाद यह दिन आया है। श्री अयोध्या नगरी में हो रही प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य फल हम सबको भी मिलने वाला है।

    श्री राम आज टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में प्रविष्ट हुए हैं। हमने जो आज देखा है उससे हमारा जीवन सफल हो चुका है। इतिहास में हम सभी का नाम अंकित हो गया है कि हमने अपने जीवन में ऐसा होता देखा था। उन्होंने इस सतसंग के विषय में कहा कि कुछ सप्ताह पहले मेरे मन में ऐसा भाव आया था कि इस दिन को कुछ ऐसा मनाया जाए कि आश्रम ही अयोध्या नगरी बन जाए। हमें भी अयोध्या नगरी से निमंत्रण आया था। लेकिन गुरुदेव महाराज के स्वास्थ को देखते हुए हमने इस दिव्य दिवस को यहीं ऊना में मनाने का निर्णय लिया। गुरुदेव के बिना वहां जाने का मन नहीं हुआ। पहले दिन 21 जनवरी को शोभायात्रा निकाली गई और आज सतसंग हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि गुरुदेव के परम भक्त प्रवेश जी से उस विचार को साझा किया और उन्होंने साकार कर दिया। ऐसी भव्य शोभायात्रा मैने भी अपने जीवन में पहली बार देखी है। यह कार्यक्रम गुरुदेव की आज्ञा और आप सब के सहयोग से हुआ है। शोभायात्रा के विषय में उन्होंने कहा कि अभी हम आश्रम से निकले भी नहीं थे कि शोभायात्रा की पहली झांकी कोटला तक पहुंच चुकी थी। जब हम ऊना पहुंचे तो तो हमने किसी से पूछा कि हमारी पहली झांकी कहां पहुंची है तो उन्होंने कहा कि वह तो वापस आश्रम आ चुकी है। जिन जिन भक्तों ने रास्ते में लंगर लगाए उन सब का मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। इतनी बड़ी श्रद्धा और इतना बड़ा भाव देख मैं भाव विभोर हो गया हूं। उन्होंने सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण कुमार को भी साधुवाद प्रेषित किया जिन्होंने राम कथा के लिए विशेष रूप से बैजनाथ मंदिर से कथा वाचक श्री धीरज जी को आश्रम आने का निमंत्रण दिया था। 

    घर घर में राम राज्य हो- आचार्य हेमानंद

    सतसंग में आचार्य हेमानंद जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार देश में राम राज्य की शुरूआत हुई है उसी प्रकार प्रत्येक घर में राम राज्य स्थापित होना चाहिए। बच्चे बड़ों की सेवा और आदर करें। बड़े बुजुर्ग बच्चों को संस्कार से धनवान बनाएं। प्रभु श्री राम की भक्ति के साथ साथ अब रामायण में अंकित उनके आचरण को भी अपनाने का समय आ गया है। जो भी व्यक्ति श्री राम के दिखाए मार्ग पर चल पड़ेगा वह अपने आस पास राम राज्य को स्थापित कर देगा। उन्होंने अंत में कहा कि जैसी शोभायात्रा 21 जनवरी को निकली है क्या अगले वर्ष भी वैसी ही शोभायात्रा निकलेगी। मैं उन भक्तों की प्रतीक्षा में हूं जो आकर कहें कि हां अगले बरस इससे भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाराज ने उन भक्तों की भी सराहना की जिन्होंने 25 किमी पैदल यात्रा की। उन्होंने कहा मैं सभी के नाम तो नहीं जानता लेकिन उनके तप को मेरा नमन है।

  • 20 लोगों ने मौके पर भरा 20 हजार का चालान

    20 लोगों ने मौके पर भरा 20 हजार का चालान

    ऊना/सुशील पंडित:ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध ऊना पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। रविवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 137 लोगों के चालान ऊना पुलिस ने किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 137 लोगों में से 20 ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को उनसे 20200 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान काटे गए हैं।
  • अम्बः प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़े

    अम्बः प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़े

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब में प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शिवपुरी निवासी जतिन चौधरी पुत्र बोध राज अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार के श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पोस्टर चिपका रहा था। तभी रात्रि लगभग आठ बजे मुबारिकपुर वासी राजन शर्मा पुत्र सुरेंद्र नाथ ने जतिन और उसके साथियों का रास्ता रोका। उनके साथ मारपीट की और भगवान श्री राम के पोस्टर फाड़ दिए। जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि राजन शर्मा ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की है बल्कि प्रभु के पोस्टर फाड़कर उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है। अम्ब पुलिस थाने में आरोपी राजन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 341, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • गगरेटः शिवबाड़ी के पास युवक से चिट्टा बरामद

    गगरेटः शिवबाड़ी के पास युवक से चिट्टा बरामद

    ऊना/सुशील पंडित:गगरेट के शिवबाड़ी पॉलीटेक्निकल कॉलेज के निकट एक युवक से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस की टीम जब दौरे पर थी तब एक व्यक्ति की शक की बिनह पर तालाशी ली गई। पुलिस को आरोपी गौरव शर्मा पुत्र अनिल कुमार, निवासी वार्ड न0 5, एनएसी गगरेट से 2.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। गौरव के विरुद्ध अब गगरेट थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है। 
  • हरोलीः चाय की दुकान से अवैध शराब जब्त

    हरोलीः चाय की दुकान से अवैध शराब जब्त

    ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने भदौड़ी गांव की एक चाय की दुकान से देसी शराब की 7 अवैध बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के पास गुप्त सूचना पहले से थी कि उक्त चाय की दुकान पर शराब का अवैध कारोबार होता है। पुलिस ने दुकान में छापा मारा तो आरोपी रूप लाल पुत्र मलकियत सिंह से 7 बोतलें बरामद की गईं। हरोली थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊनाः झलेड़ा से सट्टेबाज काबू

    ऊनाः झलेड़ा से सट्टेबाज काबू

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने झलेड़ा से एक सट्टेबाज को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना सदर थाने की एक टीम जब रुटीन गश्त पर थी तब गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने झलेड़ा में को-ऑपरेटिव बैंक के पास अम्ब तहसील के नैहरी खालसा गांव वासी  बलजिंदर सिंह पुत्र जगदीश राम की तालाशी ली। उससे पुलिस को दड़ा सट्टा की पर्चियां व 910/- रूपए बरामद हुए। वहीं हरोली पुलिस की एक टीम ने संतोषगढ़ से हरोली तहसील के बीदड़वाल गांव के रहने वाले सुखवीर सिंह पुत्र जगत राम को काबू किया है। उससे पुलिस टीम को सट्टे की पर्चियां और 1330 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना और हरोली थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • उप मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में की पूजा अर्चना

    अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ करें शिक्षित . मुकेश अग्निहोत्री
     
    विद्यार्थी पढ़ाई के साथ.साथ अन्य गतिविधियों में भी ले भाग . उप मुख्यमंत्री
     
    उप मुख्यमंत्री ने ईसपुर स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
    ऊना/सुशील पंडित :अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षित करें ताकि विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल हो सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बना हुआ है। हरोली हल्के के होनहार बच्चें अपनी मेहनत के बल पर देश व प्रदेश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हरोली विस क्षेत्र में शिक्षा के सीमित साधन थे। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र में 33 रावमा पाठशालाएंए 3 डिग्री काॅलेजए 2 आईटीआईए एक ट्रिप्पल आईटीए नर्सिंग व लाॅ कालेज घरद्वार पर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी समय में हरोली हल्के के स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक स्कूल को अपनी दो.दो प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे.बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहने का आहवान किया और कहा कि विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई के साथ.साथ अन्य स्कूल की रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित करें।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में चिट्टे व अवैध खनन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए बाथू में पुलिस थाना खोला गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली नशे की गतिविधयों पर लगाम लगाई जा सके।
    शीतला माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र दिया जाएगा भव्य आकार
     
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क पर निर्मित होने वाली पुलियों व डंगों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य को करने के लिए अपना महत्वूपर्ण सहयोग दें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण कार्य करें ताकि आने वाले समय यह मंदिर लोगों के लिए भव्यता का प्रतीक बने। 
    हरोली विस क्षेत्र में किए जा विभिन्न विकासात्मक कार्य
     
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली को विकास के नाम जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सहाकारिता की अलख पंजावर से चलाई गई थी। मियां हीरा सिंह जी को सहकारिता आंदोलन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा स्थित हिमकैप्स काॅलेज सहकारिता क्षेत्र से ही संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजावर में 5 करोड़ रूपये की लागत से मियां हीरा सिंह जी का भव्य भवन बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली.रामपुर पुल की तर्ज पर ही 52 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा.त्यूड़ी पुल बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुल रेलवे लाईन व बाबा रूद्रानंद महाराज डेरे को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास धाम बन गया है। विस क्षेत्र में हर माह की 8 या 9 तारीक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकासए गरीब कल्याण उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हरोली में विकास संभव हुआ है। आने वाले समय में हरोली विधानसभा क्षेत्र देश की अग्रणी विस क्षेत्रों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन राशि मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड काॅलेज में 8 करोड रूपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पंजावर के सीर नाला के निर्माण के लिए 7 करोड़ 22 लाख रूपये खर्च किए जा रहे है जिसका विकास कार्य तीव्र गति से चल रहा है। खड्ड में दलित बसती के लिए 7 करोड़ रूपयेए अठमाईयां मोहल्ला में 3 करोड़ 35 लाख रूपये व पंडोगा में टाहलीयां मोहल्लां के लिए 1 करोड़ रूपये की धन राशि स्वीकृत की गई है ताकि इन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंडोगा से पंजावर सड़क के लिए लगभग 14 करोड़ए हरोली से कर्मपुर सड़क के लिए 13 करोड़ 68 लाख रूपये तथा इससे आगे की सड़क कार्य के लिए 7 करोड़ 85 लाखए नंगल खुर्द से चंदपुर सड़क के लिए 9 करोड़ 11 लाखए सलोह से बढे़ड़ा सड़क के लिए 13 करोड़ 76 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नगनोलीए पूबोवाल व बालीवाल में सात.सात करोड़ रूपये की योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके इसके लिए लगभग 500 करोड़ रूपये पानी के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे है।
    दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थालों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें . मुकेश अग्निहोत्री
     
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ.साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसे तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोप.वे भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवनए यज्ञए प्रसाद व जागरण जैसी आनलाईन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में शुरू की गई दर्शन पर्ची प्रणाली के तहत 6 माह के भीतर मंदिर को लगभग 5 करोड़ रूपये की आय हुई है।वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने 31 हज़ार रूपये स्कूल को देने की घोषणा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर स्कूली प्रधानाचार्य मदन लाल बनियाल ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ईसपुर प्रधान बक्शो देवी, लीगल सेल के अध्यक्ष वरिन्दर मनकोटिया, उपायुक्त राघव शर्माए एसपी अर्जित सेन ठाकुर, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोबित अली, बाबा संतोश दास बिटटूए एससी सेल से जस्सा, पूर्व प्रधान सुदेश, पूर्व प्रधान खड्ड पूनम दत्ता, योगेश्वर पाठक, पंकज दत्ता, तरसेम चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • अयोध्या धाम सी झलकी दिखी गांव रायपुर सहोड़ा में

    ऊना/सुशील पंडित :भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भव्य आयोजन के चलते आज जिला ऊना के गांव रायपुर सहोड़ा में भी अयोध्या धाम सी झलक देखने को मिली। गांव के प्राचीन सोमेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद पंडित नरेश की अगुवाई में हवन की आहुतियां डाली गई। जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर के परिसर में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव तस्वीर भी लोगों को दिखाई गई। इस भक्तिमय और जोश से भरे माहौल में सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया। पिछले दो दिन से मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अयोध्या नगरी सा दिख रहा पूरा गांव राममय दिखा। घर की मुंडेर पर भगवा ध्वज और दीप माला से सुसज्जित हर घर देखने को मिला। पूरे गांव का माहौल दीपावली की तरह दिख रहा था। हर घर में दीप माला और भगवा ध्वज देखने को मिला गांव के चारों तरफ भगवान श्री राम के भजन चलते रहे। सोमेश्वर शिव मंदिर में करवाए गए हवन में पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, अभिषेक, तन्नू शर्मा, मोती, अजय वासुदेव, राम चन्द्र, सोनू, गुगलू, बलराज, तुषार, अंकुर, संजीव, अंबिका दत्त, जीवन, छोटे लाल, देवदत्त समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
  • पंजाब : घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    लुधियाना : ईबीएलएस कॉलोनी स्थित एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिससे घर में फर्नीचर और बिजली के उपकरणों सहित अन्य कीमती सामान नष्ट हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। इस मौके पर घर के मालिक और स्थानीय लोगों ने बताया कि आग करीब 12 बजे लगी।

    हालांकि मौके पर आग लगने का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग से टीवी, फ्रिज समेत फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।