Blog
-
विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर मनाया भाई-दूज पर्व
ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना की छात्रा कार्यकर्ताओं ने ऊना शहर स्थित सदर पुलिस थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर भाई-दूज पर्व मनाया। इस में मुख्य रूप से स्टूडेंट फॉर सेवा के ज़िला संयोजक अरूण कौशल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सेवा मे हर मोर्चे पर 24 घंटे मुस्तैद हैं इस के लिए हम सभी तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हम सब जानते है कि देश की आंतरिक सुरक्षा पुलिस के हाथ मे है तो समाज को आगे आकर इनका सम्मान करना चाहिए और ज़िम्मेदारी से नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर सदर पुलिस मे तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सतिन्द्र, कांस्टेबल माईकल ठाकुर, कांस्टेबल दीपक परमार, कांस्टेबल विशाल ठाकुर, कांस्टेबल रविनद्र कुमार, कांस्टेबल सादिक मोहम्मद आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं विद्यार्थी परिषद की ओर से राधिका व अम्बिका छात्राएँ उपस्थित रही। -

जिला में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 60 पद
ऊना/ सुशील पंडित: प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना के लिए काउंसलिंग 20 नवम्बर को, अम्ब के लिए 21 नवम्बर को, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23 नवम्बर को बंगाणा के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का जेबीटी बैच 31.12.2016 तक का है और जेबीटी टेट पास है तो वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा किसी कारण वश प्रायोजित नहीं हुआ है लेकिन वह प्रार्थी सभी वांछित योग्यता पूर्ण करता है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in उपलब्ध है। -
जालंधरः छीना झपटी के मामले में एक गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस के छीना झपटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दविंदरपाल सिंह निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह ने छीना झपटी के मामले को सुलझाते हुए आरोपित दविंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दविंदरपाल अपने दोस्त हनीप्रीत के साथ मिलकर छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके।
-

जिला स्तरीय प्रेस दिवस कार्यक्रम वीरवार को
ऊना/ सुशील पंडित: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन वीरवार को 16 नवंबर, 2023 को प्रातः 11ः30 बजे माया होटल में किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा करेंगे। प्रेस दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय संगोष्ठी में ‘‘आार्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’’ पर परिचर्चा की जाएगी। जिला स्तरीय प्रेस दिवस में भाग लेने के लिए सभी पत्रकार सादर आमंत्रित हैं। -

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव शिवपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाऊस में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद निवासी खन्नीपुरा तहसील शाहवाद यूपी ने बताया कि बीती रात वह बलविंदर सिंह की दुकान नजदीक लिवगार्ड फैक्ट्री में सो रहा था। इसी दौरान अचानक जोर से किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब दुकान का शटर उठाकर देखा, तो बीच सडक़ में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे दौलतपुर से मुबारिकपुर की तरफ जा रहे एक भारी बाहन ने टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन चालक की तेज रफ्तार के कारण पेश आया है इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
पंजाब: ट्रैक्टर ट्राली में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
मोगा: जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोगा रोड पर भूसे की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लग गई। इस हादसे से ट्रैक्टर मालिक को भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 बजे मोगा रोड पर बराड़ ऑफिस के पास पराली की गठरियों से भरी एक ट्राली में ऊपर से बिजली की तारों से स्पार्किंग होने के कारण एक दम से आग की लपटें निकलने शुरू हो गई और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों में चीख-पुकार मच गई तथा चारों तरफ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब आग नहीं बुझी। इस घटना बारे पुलिस प्रमुख जसवरिंदर सिंह को पता चला तो मोगा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर पुलिस पार्टी आग बुझाने के लिए पहुंची। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड़ की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी। गाड़ियों से पानी खत्म होने के बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया।
-
पंजाब: थाना से 50 मीटर दूर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग
फाजिल्का: जलालाबाद के स्थानीय घंटाघर चौंक में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में आग लगी है। हादसे से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना बीती दिन की है। जिसे दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काबू किया। नगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर होने के कारण बैंक में आग लगने की घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना का पता चलने पर पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा व हलका विधायक एडवोकेट जगदीप कंबोज गोल्डी मौके पर पहुंचे।

बचाव कार्य में लगे पुलिस कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। घटनास्थल पर मौजूद बैंक की सहायक प्रबंधक मैडम रमनप्रीत कौर ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर बैंक में तीन दिन की सरकारी छुट्टियों होने के चलते बैंक बंद था। रमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली कि बैंक की बंद पड़ी ब्रांच में आग की लपटें उठ रही है। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आगजनि का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जिस के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि बैंक के कैशियर गुरसेवक सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 20 लाख की नकदी मौजूद है। वहीं बैंक प्रबंधक ने दावा किया कि आगजनि की घटना में बैंक का स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है व फिलहाल फर्नीचर ही आग की भेंट चढ़ा है।
-
पंजाबः झगड़े में पति-पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
बठिंडाः हंस नगर में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे पति-पत्नी की लड़ाई हो गई। इस दौरान दंपती ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गोयल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बुरी तरह झुलसे हुए दंपती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। डाक्टरों ने दोनों का तुरंत उपचार शुरू किया। इसके बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
पंजाबः लोगों पर तेज रफ्तार कैंटर चढ़ने से एक की मौ’त, कई घायल
लुधियानाः खन्ना शहर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल 5 से 6 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर की तस्वीर राहगीरों ने खींची। पुलिस ने इस फोटो की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, राजपुरा की 65 वर्षीय महिला राज कौर अपने पति के साथ बस में सवार होकर खन्ना पहुंची। उनके साथ 10 साल का बच्चा भी था। बस को खन्ना के पुराने बस अड्डे के पास नेशनल हाईवे पर रोका गया और यात्रियों को उतारा जा रहा था। बस के पीछे मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मारी। तभी नेशनल हाईवे के किनारे खड़े लोगों को चपेट में लिया। बुजुर्ग महिला राज कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके का फायदा उठाकर कैंटर चालक भाग निकला।
घायल युवक ने बताया कि पहले तो बस चालकों ने गलती की। बस को नेशनल हाईवे पर रोका गया था। जब यात्री बस से उतर रहे थे तो कैंटर चालक ने लापरवाही से लोगों को चपेट में ले लिया। इससे पहले कंटेनर ने उन्हें भी टक्कर मारी। बचाव रहा कि कैंटर का टायर उसके सिर के पास से गुजर गया। हादसे के बाद हंगामा मच गया और लोग जमा हो गए। इसका फायदा उठाकर कैंटर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि राज कौर की मौत हो गई है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-
पंजाबः श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर ने युवक से की मारपीट, देखें वीडियो
लुधियानाः बाजवा नगर पुली के पास बने श्मशान घाट के सामने गैंगस्टर सचिन धीगान द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई। वहीं गैंगस्टर द्वारा युवक से साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सचिन एक युवक की बुरी तरह से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने सन्नी कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी न्यू थरीके कॉलोनी के बयान पर आरोपी सचिन धीगान निवासी किला मोहल्ला, लुधियाना और अन्य 4 अज्ञात के खिलाफ IPC 23, 341 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीते दिन अपने दोस्त अजय पाल की मां के संस्कार के लिए श्मशान घाट आया था। जब वह श्मशान घाट के अंदर जाने लगा तो गैंगस्टर सचिन ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। जिसके बाद आरोपी ने जमकर मारपीट की। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान पीड़ित युवक का सिर भी फट गया था। जिससे उसका काफी खून बह गया। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।