अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव शिवपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाऊस में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद निवासी खन्नीपुरा तहसील शाहवाद यूपी ने बताया कि बीती रात वह बलविंदर सिंह की दुकान नजदीक लिवगार्ड फैक्ट्री में सो रहा था। इसी दौरान अचानक जोर से किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब दुकान का शटर उठाकर देखा, तो बीच सडक़ में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे दौलतपुर से मुबारिकपुर की तरफ जा रहे एक भारी बाहन ने टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन चालक की तेज रफ्तार के कारण पेश आया है इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *